वायरल हो रही चोंच वाली बिल्ली की PHOTOS, कोई नहीं अपनाने को तैयार
ऑस्ट्रेलिया: कुछ जानवर अपने यूनिक फीचर के कारण चर्चा में आ जाते हैं। ऐसी ही एक बिल्ली सिडनी में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस बिल्ली के चेहरे पर बने अजीबोगरीब निशान के कारण लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। इस निशान के कारण ऐसा लगता है, जैसे इसके चेहरे पर चोंच बनी हुई है। इसका नाम डेजी है और फिलहाल वो मिनी किटी कम्यून रेस्क्यू सेंटर में रह रही है।
14

अपने चेहरे पर बने अजीबोगरीब निशान के कारण डेजी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
सोशल मीडिया पर डेजी की फोटोज वायरल हो रही है। कई लोगों को डेजी भयानक दिख रही है तो कुछ को क्यूट।
34
निशान के कारण डेजी को कोई अडॉप्ट नहीं कर रहा है। रेस्क्यू सेंटर के कर्मचारियों के मुताबिक, डेजी काफी खुशमिजाज है। लेकिन निशान के कारण लोग उससे दूर रहते हैं।
44
डेजी की फोटोज वायरल होने के बाद कई लोगों ने उसे अडॉप्ट करने की ख्वाहिश जताई है। लेकिन फिलहाल तो वो रेस्क्यू सेंटर में रह रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos