MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • मस्जिद में अल्लाह से कोरोना का कहर कम करने की मांगी दुआएं, घर लौटते ही हजारों आए वायरस की चपेट में

मस्जिद में अल्लाह से कोरोना का कहर कम करने की मांगी दुआएं, घर लौटते ही हजारों आए वायरस की चपेट में

कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा। दुनिया के ज्यादातर देश इस वायरस के फैलने से बड़ी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। पूरी दुनिया में लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, वहीं हजारों की मौत हो चुकी है। इससे बचाव के लिए लोगों को एक जगह जुटने से रोका जा रहा है, लेकिन मलेशिया की राजधानी कुआलालंमपुर की एक मस्जिद में 27 फरवरी से 1 मार्च तक चले एक आयोजन में करीब 16 हजार लोग जुटे, जिनमें 1,500 विदेशी भी थे। इसके चलते मलेशिया में कोरोना बहुत तेजी से फैला। बता दें कि मलेशिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 673 मामले सामने आ चुके हैं। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि संक्रमण के मामले मस्जिद में हुए समारोह के बाद तेजी से बढ़े। इस समारोह में शामिल एक युवक की मंगलवार को मौत भी हो गई। बताया जाता है कि मस्जिद में यह आयोजन इस्लामिक मूवमेंट तबलीगी जमात ने कराया था। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कनाडा, नाइजीरिया, भारत, चीन, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया से भी लोग गए थे। फिलहाल, इस मस्जिद को अब बंद कर दिया गया है, लेकिन इसे मलेशियाई सरकार की एक बड़ी सुरक्षा चूक बताया जा रहा है। तस्वीरों में देखें मलेशिया में कोरोना वायरस के चलते कैसी स्थिति बन गई है। 

2 Min read
Author : Manoj Jha
| Updated : Mar 18 2020, 02:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
कुआलालंमपुर के सिरी पेतलांग इलाके में स्थित इस मस्जिद में हुए आयोजन में मलेशिया के अलावा विदेशों से भी आए लोग शामिल हुए थे।
210
मस्जिद में हुआ आयोजन 4 दिनों तक चला था। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के बाद मस्जिद को बंद कर दिया गया है।
310
मलेशिया की एक मस्जिद। अब यहां लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है।
410
अब लोग मलेशिया में मस्जिदों में नहीं जा सकते। मस्जिद में हुए आयोजन के कारण कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के चलते सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
510
कोरोना वायरस के तेजी से फैलने की वजह से लोग अब सचेत हो गए हैं। ऑफिसों और दूसरी जगहों पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
610
मलेशिया की राजधानी कुआलालंमपुर की एक मस्जिद के सामने खड़ी दो महिलाएं। एहतियात बरतते हुए इन्होंने मास्क पहन रखे हैं, लेकिन मस्जिद में जाना मना है।
710
कुआलालंमपुर के इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस की वजह से सन्नाटा फैला हुआ है। कहीं-कहीं इक्के-दुक्के लोग नजर आते हैं।
810
सार्वजनिक जगहों पर लोगों की भीड़ कम हो गई है। जो लोग नजर आते भी हैं, उन्होंने मास्क पहन रखे हैं। वायरस के फैलने से हर कोई चिंतित और परेशान है।
910
मलेशिया की राजधानी कुआलालंमपुर की एक मस्जिद के पास से गुजरते लोग। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
1010
कुआलालंमपुर की एक मस्जिद के सामने मास्क पहने पर्यटक फोटो खिंचवा रहे हैं।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

MJ
Manoj Jha

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Little Hero: ख़राब लिफ्ट में फंसे 2 मासूमों को छोटी सी लड़की ने गजब बचाया, देखें 41 सेकंड का VIDEO
Recommended image2
कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय
Recommended image3
Viral Fashion: प्रेस के निशान वाली इस शर्ट की कीमत सुनकर चकरा जाएगा आपका दिमाग!
Recommended image4
महज एक थप्पड़ और महिला को हो गई दो हफ्तों की जेल-वजह जान शॉक्ड रह जाएंगे आप!
Recommended image5
UPSC Interview देने पहुंचा सिक्योरिटी गार्ड का बेटा, भावुक वीडियो हुआ वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved