दावा: हो गया दुनिया खत्म होने की तारीख का ऐलान! अचानक बढ़ेगी ठंड और तबाह हो जाएगी पृथ्वी
हटके डेस्क: साल 2020 काफी मनहूस साबित हुआ। इस साल की शुरुआत से एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हुई कि हर किसी को लगने लगा कि ये साल शायद दुनिया का आखिरी साल होगा। अप्रैल के महीने में तो उल्कापिंड के गिरने से दुनिया खत्म होने की बात भी कही जाने लगी थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब एक वैज्ञानिक ने उस तारीख का ऐलान किया है, जिस दिन सच में ये दुनिया खत्म हो जाएगी। साथ ही पृथ्वी के तबाह होने से पहले क्या बदलाव आएंगे इसके बारे में भी साफ़ बताया गया है। इस वैज्ञानिक ने कहा कि जब दुनिया खत्म होगी तब हर तरह जबरदस्त ठंड हो जाएगी। अंतरिक्ष में एक भी गर्म तारा नहीं बचेगा और सबकुछ खत्म हो जाएगा। आइये आपको बताते हैं कब की गई है दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी....

एक थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट ने उस डेट का पता लगा लिया है जब दुनिया खत्म हो जाएगी। उसने अपनी भविष्यवाणी कई डेटा और स्टार्स की गणना के हिसाब से की है।
इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के फिजिक्स के असिस्टेंट प्रॉफेसर मैट कापलान ने स्पेस की हलचल को स्टडी कर उस तारीख का पता लगाया है जब ये दुनिया सच में खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब ऐसा होगा तब दुनिया ठंडी हो जाएगी।
उन्होंने भविष्यवाणी की है कि ब्रह्माण्ड तब समाप्त होगा जब एक 'ब्लैक ड्वार्फ स्टार' का अंतिम सुपरनोवा होगा। यानी ये वो आखिरी तारा होगा जो अंतरिक्ष में खत्म होगा। लेकिन इसके लिए अभी 10 ^ 3,2000 साल का समय है - वैज्ञानिक भाषा में ये काफी लंबा वक्त है।
अपने निष्कर्षों की खोज करते हुए कापलान ने गणना की है कि मृत तारे समय के साथ कैसे बदल जाएंगे। साथ ही उसने बताया कि सूरज से टूटा एक आखिरी तारा जब खत्म हो जाएगा तब पृथ्वी खत्म हो जाएगी। हालांकि, इसमें अभी अरबों साल लगेंगे।
कापलान ने कहा कि जब ब्रह्मांड का अंत होगा तब ये एक "ठंडा और अकेला स्थान होगा ... जिसमें ज्यादातर ब्लैक होल और जले हुए सितारे मौजूद होंगे। सबसे बड़े तारे सुपरनोवा में तब फूटते हैं जब उसके केंद्र में लोहे का निर्माण उसके पतन को ट्रिगर करता है, जबकि छोटे तारे धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं जब वे थर्मोन्यूक्लियर ईंधन से बाहर निकलते हैं।
कापलान ने बताया कि अंतरिक्ष में सूरज की चमक खत्म हो जाएगी। वो समय के साथ ठंडा पड़ जाएगा और फिर उसकी रौशनी भी मद्धम होने लगेगी। तब होगा पृथ्वी का अंत।
जैसे ही सूरज ठंडा पड़ेगा, पृथ्वी पर हर चीज ठंडी हो जाएगी। हिम युग आ जाएगा और लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। इस तरह पृथ्वी का अंत हो जाएगा।
लेकिन उसके लिए काफी लंबा समय बाकी है। उसने बताया कि ऐसा होने में अभी 10 से 11 हजार साल बाकी हैं। तब तक पृथ्वी खत्म नहीं होगी। कोई उल्कापिंड इसे तबाह नहीं करेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News