- Home
- Viral
- भारत के इस राज्य से सामने आई खौफनाक तस्वीरें, लॉकडाउन में पार्टी, भूनकर खा गए हिरन और बिल्लियां
भारत के इस राज्य से सामने आई खौफनाक तस्वीरें, लॉकडाउन में पार्टी, भूनकर खा गए हिरन और बिल्लियां
हटके डेस्क: पूरी दुनिया कोविड 19 से जंग लड़ रही है, वहीं कुछ लापरवाह लोगों को इसकी कोई फ़िक्र नहीं है। दुनिया में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं। लोग इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे फैलाने पर तुले हैं। भारत के नागालैंड में लोग कोरोना के प्रति जबरदस्त लापरवाही दिखा रहे हैं। भारत में अभी तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार 6 सौ से अधिक है, जबकि मौत का आंकड़ा भी 5 सौ 60 पहुंच गया है। देश में नार्थ-ईस्टर्न राज्यों में इस वायरस का कहर अभी काफी कम है। नागालैंड में अभी तक इसका बस 1 मामला सामने आया है। लेकिन इस बीच नागालैंड से ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां लोग लॉकडाउन में पार्टी करते दिखे। पार्टी में चिकन या मटन नहीं, लोगों ने हिरन और बिल्ली के मांस की दावत उड़ाई...

नागालैंड में अभी तक कोरोना कंट्रोल में है। इस राज्य से अभी तक कोरोना का सिर्फ एक पॉजिटिव केस सामने आया है।
इस बीच नागलैंड से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो आपको विचलित कर देगी। यहां लॉकडाउन में लोग पार्टी करते नजर आए।
इसे लॉकडाउन फेस्टिवल नाम दिया गया। साथ ही इसमें विलुप्त होते जानवरों का मांस परोसा गया।
सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें दो लोग जंगल से मारकर लाए जानवरों को आग पर भूनते नजर आए।
पार्टी में हिरन का मांस खाया गया। सात ही बिल्ली को भी रोस्ट करते लोग नजर आए।
वायरल तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि पार्टी के लिए लोगों ने कई हिरन और एक जंगली बिल्ली को मारा था। साथ ही ये लोग अगले 7 दिन तक पार्टी करेंगे ऐसा भी कहा है।
तस्वीरों के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस इलाके में पार्टी की गई है, इसकी जांच चल रही है।
बता दें कि इससे पहले अरुणाचल प्रदेश से भी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें लोग लॉकडाउन पार्टी करते नजर आए। इसमें तीन लोग कोबरा को मारते नजर आए।
कोबरा को मार उन्होंने उसके मीट की पार्टी की। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कोरोना के दौरान ऐसी लापवाही से प्रशासन भी सकते में है।
वहीं सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने नॉर्थ ईस्टर्न राज्यों पर देश को चीन बनाने का भी इल्जाम लगाया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News