- Home
- Viral
- दुनिया का इकलौता गांव जहां नहीं रहता एक भी मर्द, फिर भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं महिलाएं...आखिर कैसे?
दुनिया का इकलौता गांव जहां नहीं रहता एक भी मर्द, फिर भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं महिलाएं...आखिर कैसे?
हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के ट्राइब्स रहते हैं। कुछ जंगलों में तो कुछ बीहड़ इलाकों में। इन कबीले के लोगों की कई अजीबोगरीब परंपराएं भी होती हैं, जिन्हें जानकर नॉर्मल लोग अचरज में पड़ जाते हैं। आज हम आपको जिस कबीले या समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं, वो बेहद अजीब है। यहां एक भी मर्द नहीं रहता। इस समुदाय के लोगों में सिर्फ महिलाएं शामिल हैं। पुरे गांव में करीब ढाई सौ महिलाएं ही रहती हैं। साथ ही यहां पुरुषों की एंट्री बैन है। लेकिन सबसे अचरज की बात तो ये हैं कि फिर भी इस गांव की महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। आखिर कैसा है ये गांव और क्या है पूरी कहानी... हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के ट्राइब्स रहते हैं। कुछ जंगलों में तो कुछ बीहड़ इलाकों में। इन कबीले के लोगों की कई अजीबोगरीब परंपराएं भी होती हैं, जिन्हें जानकर नॉर्मल लोग अचरज में पड़ जाते हैं। आज हम आपको जिस कबीले या समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं, वो बेहद अजीब है। यहां एक भी मर्द नहीं रहता। इस समुदाय के लोगों में सिर्फ महिलाएं शामिल हैं। पुरे गांव में करीब ढाई सौ महिलाएं ही रहती हैं। साथ ही यहां पुरुषों की एंट्री बैन है। लेकिन सबसे अचरज की बात तो ये हैं कि फिर भी इस गांव की महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। आखिर कैसा है ये गांव और क्या है पूरी कहानी...

केन्या के उमोजा गांव की चर्चा काफी लंबे समय से होती आई है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां एक भी मर्द नहीं रहता। इस गांव में सिर्फ महिलाएं रहती हैं।
इस गांव की स्थापना 1990 में गांव में ही रहने वाली 15 महिलाओं ने किया था। ये सभी वो महिलाएं थीं, जिनके साथ स्थानीय ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था।
बीते 30 साल से इस गांव में मर्दों की एंट्री पर बैन है। गांव की सीमा पर कंटीले तार लगे हैं। अगर कोई मर्द इस सीमा को लांघने की कोशिश करता है तो उसे सजा दी जाती है।
इस गांव में रेप, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी तमाम हिंसा झेलनी वाली महिलाएं रहती हैं। अभी इस गांव में ढाई सौ महिलाएं और करीब दो सौ बच्चे रहते हैं।
अब ये जानना जरुरी है कि जब गांव में मर्द ही नहीं रहते तो आखिर इस गांव की महिलाएं प्रेग्नेंट कैसे हो जाती हैं? इस बात का जवाब उमोजा गांव के बगल में बसे दूसरे गांव के मर्दों ने दिया।
उस गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि इन महिलाओं को ऐसा लगता है कई ये बिना मर्दों के रहती हैं। लेकिन असलियत ये है कि इनमें से कई महिलाएं उनके ही गांव के मर्दों के प्यार ेमिन पड़ जाती हैं।
इसके बाद रात के अँधेरे में ये मर्द उमोजा गांव में जाते हैं और फिर सुबह होने से पहले लौट कर आ जाते हैं। इन मर्दों का रिश्ता गांव की एक नहीं, बल्कि कई महिलाओं के साथ रहता है।
चूंकि महिलाएं मर्दों के साथ अपने रिश्ते खुलेआम नहीं स्वीकारती, इसलिए किसी को पता नहीं चलता कि किस मर्द के साथ कौन सी औरत ने रिश्ता बनाया। चूंकि, यहां गर्भनिरोध का कोई साधन नहीं है, इस कारण महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं।
लेकिन ये महिलाएं अपने बच्चों की देखभाल अकेली करती हैं। अगर बेटियां हैं, तो उन्हें पढ़ाती हैं और अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाती हैं।
मर्दों की एंट्री पर बैन लगाकर इस गांव ने काफी चर्चा बटोरी है। इस कारण यहां कई टूरिस्ट्स भी आते हैं। गांव में एंट्री के लिए इन टूरिस्ट्स से पैसे लिए जाते हैं।
साथ ही गांव की महिलाएं ख़ास तरह के आभूषण भी बनाती हैं। उन्हें बेचकर भी ये पैसे कमाती हैं और अपने बच्चों का पेट पालती हैं।
चाहे जो भी हो, इस गांव की महिलाओं को इस गांव से काफी लगाव है। उनका कहना है कि जब बाहर की दुनिया में उन्हें धोखा मिला, तब इस गांव ने ही उन्हें सहारा दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News