MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • रणबीर-आलिया को क्यों पसंद आया रणथंभौर, क्या आपको पता इसके पीछे की कहानी

रणबीर-आलिया को क्यों पसंद आया रणथंभौर, क्या आपको पता इसके पीछे की कहानी

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई की खबरें मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह जोड़ी अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर में मौजूद है। इनका ठिकाना राष्ट्रीय पार्क के नजदीक स्थित 'अमन-ए-खास रिसॉर्ट' है। इसे अमान-ए-खास भी कहते हैं। रणबीर और आलिया ही नहीं, रणथंभौर की भूमि सबको लुभाती है। रणथंभौर एक ऐतहासिक शहर है। यहां के किले को जीतने लंबे युद्ध लड़े गए। रणथंभौर अपने इतिहास और राष्ट्रीय पार्क के कारण हमेशा चर्चाओं में रहता है। ऐसा माना जाता है कि रणथंभौर के किले का निर्माण 10वीं शताब्दी में चौहान शासकों ने कराया था। हालांकि इससे पहले का मानता हैं। इस किले को यूनिस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 30 2020, 03:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लवस्टोरी का फाइनल डेस्टिनेशन बनने जा रहे रणथंभौर का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह राजस्थान का पुराना शहर है, जो पर्यटन की दृष्टि से खास जगह रखता है। आइए देखते हैं रणथंभौर से जुड़ीं कुछ खास बातें...

27

रणथंभौर FACT : रणथंभौर किला सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से 13 किमी दूर है। -यह किला 700 फीट की ऊंचाई पर 12 किमी परिधि में बना है।

37

रणथंभौर FACT: किला विंध्य पठार और अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है। माना जाता है कि इस किले का निर्माण 8वीं शताब्दी में हुआ। हालांकि यह 11-12वीं शताब्दी में सामने आया। इसलिए यह भी कहते हैं कि इस किले का निर्माण चौहान शासक रंतिदेव ने कराया होगा।

47

रणथंभौर FACT :  इतिहास में उल्लेख है कि 1192 ई. में  तराइन के युद्ध में मुहम्मद गौरी के हाथों पृथ्वीराज चौहान पराजित हुए थे। पृथ्वीराज की ओर से 3 लाख सैनिकों ने युद्ध में हिस्सा लिया था। जबकि गौरी के पास सिर्फ एक लाख बीस हजार सैनिक थे। युद्ध में हारने के बाद पृथ्वीराज के पुत्र गोविंदराज दिल्ली और फिर अजमेर छोड़कर रणथंभौर आ गए थे। इस तरह करीब 100 सालों तक चौहान रणथंभौर पर शासन करते रहे।

57

रणथंभौर FACT :  चौहान शासकों के बाद 1563 तक रणथंभौर पर मुसलमानों का शासन रहा। इसके बाद बूंदी के एक सरदार सामंत सिंह हाड़ा ने मुस्लिमों से यह किला छीन लिया। लेकिन 4 साल बाद मुगल बादशाह अकबर ने चित्तौड़ की चढ़ाई के बाद रणथंभौर को अपना निशाना बनाया। इसके बाद 1569 ई. में इस पर अकबर का अधिकार हो गया। अगले 100 साल तक मुगलों का इस पर कब्जा रहा।
 

67

रणथंभौर FACT : सुरक्षा के लिहाज से किले में 7 दरवाजे बनवाए गए थे। अंधेरी पोल नामक दरवाजा टेड़े-मेढ़े रास्ते पर खुलता है। यहां से दुश्मनों पर नजर रखी जाती थी।

77

रणथंभौर FACT :  रणथंभौर इलाका अब उत्तर भारत के सबसे बड़े नेशनल पार्क के तौर पर भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 1955 में की गई थी। 1973 में इसे प्रोजेक्ट टाइगर के पहले चरण में शामिल किया गया था। 1981 को इसे नेशनल पार्क का दर्जा मिला।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved