दिल पर मत लें यार...ये फोटो जिंदगी की आपाधापी के बीच आपको हंसाने की कोशिश है
कोरोनाकाल में सबको यही टेंशन है कि वैक्सीन जल्द से जल्द आए और ये मुआं कोरोना को किक पड़े! नया साल दस्तक दे चुका है। बेशक लोगों को बाहर आने-जाने की छूट मिल चुकी है, लेकिन सतर्कता फिर भी जरूरी है। खैर, ये तस्वीरें इसी दौर में आपको हंसाने की कोशिश हैं। तस्वीरें जैसी दिखती हैं, उससे कहीं ज्यादा वे अपने अंदर अर्थ समेटे हुए होती हैं। देखिए कुछ फनी तस्वीरें..

फैक्ट
यह तस्वीर 1986 में रिलीज हुई नगीना फिल्म की है। इसे डायरेक्ट किया था हरमेश मल्होत्रा ने। कलाकार थे श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी। खैर, देश में इस समय सरकारों और जनता के बीच कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।
फैक्ट
कुछ महीने बाद पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। यहां कुल 294 सीटें हैं। इसमें से 2 सीटों पर सदस्य मनोनीत होते हैं। यानी 292 सीटों पर इलेक्शन होता है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। कई विधायक और नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। यानी स्थिति इस फोटो की तरह हो रही है।
ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए...यह गाना 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का है। बहरहाल, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने की हिम्मत कोई साहसी ही कर सकता है। इस समय उत्तर भारत में बर्फवारी का दौर चल रहा है। इसलिए अगले कुछ दिनों में सर्दी जोर पकड़ती रहेगी।
पश्चिम बंगाल का चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव भाजपा का भविष्य तय करेगा। यह भी सही बात है कि भाजपा धीरे-धीरे बंगाल में अपने पैर जमाती जा रही है। यानी तृणमूल की राज्य में भगवा असर कर रहा है।
कोरोनाकाल में सावधानी सबसे बड़ी चीज है। मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क पर सोशल मीडिया पर कई फनी फोटोज वायरल हुए। यह फोटो भी उनमें से एक है।
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली जल्द पापा बन जाएंगे। अनुष्का शर्मा गर्भवती हैं। इसलिए फिलहाल वे पैटरनिटी लीव पर घर पहुंचे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News