- Home
- Viral
- समुद्र की गहराइयों में मिली चलने वाली मछली, पैरों पर चलकर शिकार करते हुए कैमरे में हो गई कैद
समुद्र की गहराइयों में मिली चलने वाली मछली, पैरों पर चलकर शिकार करते हुए कैमरे में हो गई कैद
हटके डेस्क: ये साल 2020 है। अब तो इस साल में ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल चुकी है कि कुछ अजीब नजर आने पर लोगों को अब ताज्जुब भी नहीं होता है। आजतक आपने मछलियों को तैरते हुए देखा था लेकिन साल 2020 में चलने वाली मछली भी मिल गई। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे। ये मछली मिली है सेंट्रल अमेरिका के आइलैंड ऑफ़ रोटन, होणड्रर्स (Roatán, Honduras) में। इसके फ्रेंच की कट चैनल में तैर रहे डाइवर मिक्की चार्टेरिस की नजर अचानक सतह पर चल रही इस मछली पर पड़ी। उसे तो यकीन ही नहीं हुआ कि वो मछली को चलते हुए देख रहा है। उसने इसका वीडियो बनाया ताकि लोगों को इस बात पर यकीन हो सके। चलने वाले मछली ने साइंटिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है।
| Published : Nov 13 2020, 11:42 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस आइलैंड की सतह पर मिक्की की नजर चलने वाली मछली पर पड़ी। उसने इसका वीडियो बनाया और उसे शेयर कर दिया। मछली अपने फिन्स का प्रयोग पैरों की तरह कर रही थी।
इस बेहद दुर्लभ जीव को शार्टनोज बैटफिश कहा जाता है। इसे मिट्टी से भरे चैनल, जिसे फ्रेंच की कट कहते हैं, वहां स्पॉट किया गया। ये चैनल सेंट्रल अमेरिका के आइलैंड ऑफ़ रोटन में है।
मिक्की सालों से समुद्र की गहराइयों की जिंदगी को ऑब्जर्व कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक इन गहराइयों में कई अजीबोगरीब चीजें देखी हैं, लेकिन ये मछली उन्हें हैरान कर गई।
मिक्की ने बताया कि मछली धीरे-धीरे अपना शिकार ढूंढ रही थी। वो अपने पैरों पर चल रही थी और अपने खाने के लिए केकड़ा और अन्य छोटी मछलियां ढूंढ रही थी। जहां उसे खतरा महसूस हो रहा था वो तैरने लग रही थी।
मिक्की के वीडियो में इस बैटफिश के सिर पर सींघ नजर आ रहा है। साथ ही ये अपने फिन्स को पैरों की तरह इस्तेमाल करती नजर आई। मिक्की ने बताया कि ऐसा नजारा जल्दी देखने को नहीं मिलता। ये अनोखा है।
जिस चैनल में मिक्की डाइव कर रहे थे, वो मिट्टी से भरा था। वहां की विजिबलिटी भी कम थी। लेकिन अचानक ही उसे सतह पर चलती मछली दिखी जिसे देखना शॉकिंग था।
बैटफिश की बॉडी में स्विम ब्लैडर नहीं होते। ये ब्लैडर मछली को तैरने में मदद करती है। इस कारण बैटफिश को सतह पर रहना पड़ता है। ताकि वो शिकार कर सके। वो तैर सकती है लेकिन थोड़ी देर के लिए।