ट्रम्प की प्रेमिका से बीवी बनने का सफर
मेलानिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तीसरी पत्नी हैं। ट्रम्प से उनकी मुलाकात 1998 में न्यूयॉर्क में चल रहे फैशन वीक में हुई थी। उस समय समय ट्रम्प मार्ला मेपल्स के पति थे, लेकिन दोनों अलग-अलग रह रहे थे। मेलानिया का जन्म 26 अप्रैल, 1970 को स्लोवानिया में हुआ। 16-17 साल की उम्र से उन्होंन मॉडलिंग शुरू कर दी थी और जल्दी ही एक मशहूर मॉडल बन गईं। डोनाल्ड ट्रम्प से उकी शादी साल 2005 में हुई। मेलानिया डोनाल्ड ट्र्म्प की पहली पत्नी इवाना के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर से 8 साल छोटी हैं। मेलानिया और डोनाल्ड की शादी में बिल और हिलेरी क्लिंटन भी पहुंचे थे। उस समय मेलानिया ने एक लाख डॉलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे बनाने में 550 घंटे का समय लगा था। मेलानिया बहुत ही खूबसूरत हैं। लोगों का कहना है कि इनकी खबूसूरती दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। उनके साथ मेलानिया ट्रम्प भी आ रही हैं। इस मौके पर देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें।
111

मेलानिया ट्रम्प की यह तस्वीर हाल की ही है। उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।
211
डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मेलानिया की यह तस्वीर उनकी शादी के कुछ समय बाद की है।
311
डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया की यह तस्वीर कुछ खास ही है।
411
एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करती मेलानिया ट्रम्प। इनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं।
511
यह उन दिनों की तस्वीर है जब मेलानिया मॉडलिंग करती थीं। दुनिया की मशहूर मॉडल्स में उनका नाम शुमार था।
611
एक फैशन इवेंट में मेलानिया। मेलानिया इतनी खूबसूरत हैं कि जहां भी जाती हैं, लोग इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो जाते हैं।
711
हसबैंड डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक समारोह में शिरकत करतीं मेलानिया।
811
एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लोगों का अभिवादन करते प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प। साथ में हैं मेलानिया ट्रम्प और दूसरे वर्ल्ड लीडर।
911
फ्रांस में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कनाडा के पीएम को विश करती मेलानिया ट्रम्प।
1011
एक फंक्शन के दौरान क्लैपिंग कर मेलानिया अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं।
1111
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मेलानिया की एक आकर्षक तस्वीर।
Latest Videos