MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • भारत की इन 5 जगहों पर जाना है मौत को दावत देना, कई लोग गंवा चुके हैं जान

भारत की इन 5 जगहों पर जाना है मौत को दावत देना, कई लोग गंवा चुके हैं जान

आज वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जा रहा है। हर साल आज के ही दिन ही वर्ल्ड टूरिज्म डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस मौके पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। इस बार वर्ल्ड टूरिज्म डे की मेजबानी का मौका भारत को मिला है। यह देश के लिए गर्व की बात है। आज इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में जो बहुत ही खतरनाक मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ये भुतहा जगहें हैं और यहां काफी लोग जान भी गंवा चुके हैं। जानते हैं इनके बारे में। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 27 2019, 11:52 AM IST| Updated : Sep 27 2019, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी को भी रहस्यमय जगहों में से एक माना जाता है। यह बहुत ही फेमस जगह है और यहां फिल्मों की शूटिंग होने के अलावा कई मीडिया कंपनियों के दफ्तर भी हैं। कहा जाता है कि एक जमाने में यहां बहुत युद्ध हुए थे, जिनमें मारे गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं। यहां कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे पता चलता है कि यहां पारलौकिक शक्तियों का प्रभाव कायम है।
25
गोवा में स्थित यह चर्च भी भुतहा माना जाता है। यहां तीन भारतीय राजाओं को दफनाया गया था। कहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार सही तरीके से नहीं होने से अभी तक उनकी आत्माएं यहां भटकती हैं।
35
यह किला पुणे में है। इसे शनिवार वाड़ा कहा जाता है। कहते हैं कि यहां नारायण राव की हत्या कर दी गई थी जो सिर्फ 13 साल के थे और पेशवा पद के उत्तराधिकारी थे। कहा जाता है कि आज भी उनकी आत्मा इस किले में भटकती है।
45
यह कब्रिस्तान दिल्ली में है। कहा जाता है कि यहां एक अंग्रेज सैनिक की आत्मा भटकती है, जो किसी भारतीय महिला से प्रेम करता था। इस कब्रिस्तान में 1857 के विद्रोह के दौरान कई अंग्रेज सैनिकों को दफनाया गया था।
55
भानगढ़ का किला राजस्थान में स्थित है। इसे सबसे भुतहा जगहों में एक माना जाता है। इस किले में रात में जाना मना है। इसके बारे में पुरात्तव विभाग ने बाकायदा एक बोर्ड लगाया है कि कोई भी व्यक्ति इस किले में सूर्यास्त के बाद नहीं आए। कहा जाता है कि यहां आत्माएं भटकती हैं, पर बहुत से लोग इस बात को महज अफवाह भी मानते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved