MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • अरबों-करोड़ों खर्च कर भी जो काम सरकार नहीं कर पाई, वो 1 महीने के लॉकडाउन ने कर दिखाया, दिल छू लेंगी ये तस्वीरें

अरबों-करोड़ों खर्च कर भी जो काम सरकार नहीं कर पाई, वो 1 महीने के लॉकडाउन ने कर दिखाया, दिल छू लेंगी ये तस्वीरें

हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना, वो वायरस, जिसकी शुरुआत चीन से हुई। एक-एक कर इस  वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट  में ले लिया। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि दुनिया का शायद कोई ऐसा हिस्सा होगा, जहां इसका कहर नहीं देखा जा रहा। कोरोना ने 28 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है। जल्द ही मौतों का आंकड़ा भी दो लाख पहुंच जाएगा। भारत में 24 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया है। यानी एक महीने में ही ये खबर मिलना कि गंगा का पानी पीने लायक शुद्ध हो गया है, तो समझा जा सकता है कि इंसानों के घर में बंद रहने से प्रकृति की हालत कितनी सुधरी है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं, भारत सहित दुनिया ने लॉकडाउन में क्या बदलाव देखे हैं...  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 25 2020, 03:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बेंगलुरु का वृषभवथी नदी पहले फैक्ट्रीज से निकली गंदगी के कारण झाग से भरी रहती थी। लेकिन अब सालों बाद लोगों ने इस नदी के पानी को साफ़ देखा है। 

210

लॉस एंजिलिस की बात करें, तो लॉकडाउन ने यहां की हवा काफी साफ़ कर दी। पहले गाड़ियों से निकले धुंए के कारण शहर का नजारा धुंधला दिखता था लेकिन अब सब साफ-साफ़ नजर आता है।  

310

हरिद्वार को धर्म के नाम पर गंदा कर दिया गया। दुनिया एक कई कोनों से पर्यटक यहां आते थे और सड़कों पर गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आती थी। लॉकडाउन में अब यहां की सड़कें खाली हो गई और सांभर हिरन की एक प्रजाति घूमते नजर आई। 

410

वेल्स के लैंडयुन्डो में सड़कों पर सिर्फ लोगों की भीड़ नजर आती थी। अब यहां पहाड़ों से उतरे जंगली बकरे आराम से घूमते नजर आ रहे हैं। 

510

मुंबई, यानी मायानगरी, जहां रास्ता पार करना भी काफी टफ जॉब है, वहां के जेजे फ्लाईओवर पर पहले गाड़ियों का रेला नजर आता था। लेकिन अब यहां सड़कों पर मोर नजर आ रहे हैं।  
 

610

मियामी के बीचेस काफी गंदे हो गए थे। लॉकडाउन में अब इसका पानी काफी साफ़ हो गया है। हालांकि, अब यहां लॉकडाउन हटने के बाद फिर से लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। 

710

साउथ अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क में शेरों को देखना दुर्लभ हो गया था। लॉकडाउन में अब यहां सड़कों पर ही शेर आराम करते नजर आ रहे हैं। 

810

साइंटिस्ट ने दावा किया है कि गंगा का पानी सालों बाद इतना साफ़ हो चुके है कि इसे पीया जा सकता है। 
 

910

मुंबई के तलावे वेटलैंड में कई सालों से माइग्रेटरी पक्षी आते रहते थे। लेकिन प्रदुषण का ेलवेल बढ़ने से इनकी संख्या में कमी आ गई थी। लेकिन अब लॉकडाउन में इनकी संख्या काफी बढ़ गई है।  

1010

तिरुपति मंदिर  की आसपास की सड़कें हमेशा से बसों से भरी रहती थी। हवा उतनी ही गन्दी और सड़क पर सिर्फ भीड़। लेकिन अब यहां सड़कों पर भालू घूमते नजर आ रहे हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved