- Home
- Viral
- महिला दिवस के दिन ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़, लोगों ने कहा- और पहनों ऐसे कपड़े, वीडियो तो बनेगा ही
महिला दिवस के दिन ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़, लोगों ने कहा- और पहनों ऐसे कपड़े, वीडियो तो बनेगा ही
हटके डेस्क: 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। हर तरह लोग महिलाओं की हिम्मत और उसके इज्जत में पोस्ट शेयर करते दिखे। लेकिन इस बीच मलेशिया में एक लड़की ने पोस्ट कर बताया कि कैसे एक शख्स ने चलती ट्रेन में उसे महिला दिवस के दिन ही सरेआम छेड़ा। सबसे शर्मनाक बात तो ये रही कि जब महिला ने इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कुछ लोग उसके कपड़ों को ही दोष देने लगे।
19

मलेशिया में रहने वाली 25 साल की नॉर्जियनि लैली ने अपने साथ हुई इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
29
लैली सुबह 6 बजे एक इवेंट में शामिल होने के लिए मेट्रो में थी। सुबह के समय ट्रेन में मात्र दो और पैसेंजर्स थे।
39
इनमें एक शख्स बैठकर लगातार लैली को घूर रहा था। पहले तो लड़की ने उसे इग्नोर किया। लेकिन फिर उसकी नजर ट्रेन के कांच पर पड़ी।
49
बाहर अंधेरा होने के कारण उसे शख्स के फोन का रिफ्लेक्शन साफ दिखाई दे रहा था।
59
शख्स उसे रिकॉर्ड कर रहा था। ये देखते ही लड़की ने जोर से चीखा।
69
लड़की ने जब उसे डांटा तो वो माफ़ी मांगने लगा। इसके बाद उसने लड़की का वीडियो डिलीट किया।
79
लड़की ने इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि लोगों ने पोस्ट देखकर लड़की को ही कसूरवार ठहरा दिया।
89
लोगों ने कहा कि उसने जिस तरह के कपड़े पहन रखे थे, उसमें तो ऐसा होगा ही।
99
हालांकि, कुछ लोग लड़की के सपोर्ट में भी सामने आए।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos