MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • इन 10 देशों में महिलाएं आसानी से हो जाती हैं रेप का शिकार, कोई भी ले लेता है जान

इन 10 देशों में महिलाएं आसानी से हो जाती हैं रेप का शिकार, कोई भी ले लेता है जान

दुनिया में जहां कुछ देश औरतों के लिए बेहद सुरक्षित माने जाते हैं, वहीं ऐसे देशों की भी कमी नहीं है, जहां उनके लिए स्थितियां बेहद खराब और असुरक्षित हैं। कहा जाए कि दुनिया के ज्यादातर देशों में महिलाओं के लिए अकेले सफर करना खतरे से खाली नहीं है, तो यह गलत नहीं होगा। इन देशों में क्राइम की दर ज्यादा है। ये ऐसे देश हैं जो ज्यादा विकसित नहीं हो सके और वहां पिछड़ेपन की वजह से महिलाओं को ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कुछ देशों में तो अपराध इतना ज्यादा है कि विदेशी टूरिस्ट महिलाएं लूटपाट और रेप तक का शिकार हो जाती हैं। बता दें कि आजकल विकसित देशों की महिलाओं में अकेले घूमने का चलन बढ़ा है। ट्रैवल इंडस्ट्री एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ अमेरिका से ही हर साल करोड़ों की संख्या में महिलाएं अकेले दूसरे देशों में घूमने जाती हैं। वहीं, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से भी अकेले दूसरे देशों की यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की कोई कमी नहीं है। दुनिया के ऐसे देश जहां क्राइम ज्यादा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज वर्ल्ड वुमन्स डे पर जानते हैं दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जहां महिलाओं का अकेले जाना खतरनाक साबित हो सकता है। 

4 Min read
Author : Manoj Jha
| Updated : Mar 08 2020, 03:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
दक्षिण अफ्रीका को महिलाओं के लिए असुरक्षित देश बताया गया है। इस देश में शुरू से ही महिलाओं के प्रति भेदभाव भरा व्यवहार किया जाता रहा। दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं को क्रूरता भरे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। बेरोजगारी और सामाजिक पिछड़ेपन के कारण अपराध की दर ज्यादा है। अपराधी महिलाओं को आसान टार्गेट समझते हैं। उनका शिकार कई बार विदेशी टूरिस्ट महिलाएं भी हो जाती हैं। दक्षिण अफ्रीका में किसी महिला के लिए अकेले सफर करना कतई सुरक्षित नहीं है।
210
ब्राजील भी एक ऐसा देश है जिसे महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। यहां अपराध बहुत ज्यादा होता है। अपराधी खासकर महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं। खुलेआम टूरिस्ट्स को लूट लिए जाने और उनके साथ गलत व्यवहार किए जाने की काफी घटनाएं यहां सामने आती हैं। अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को वहां के हालात के बारे में बताते हुए चेतावनी दी है कि वे रात में अकेले कभी नहीं निकलें।
310
महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में रूस का स्थान दुनिया में तीसरा है। पहले यह एक शांत देश था, जहां के लोग वोदका पीकर एन्जॉय करना पसंद करते थे। लेकिन कुछ सालों से रूस में बड़े अपराधी गिरोह तेजी से पनपे हैं। ये हर तरह के अपराधों को अंजाम देते हैं। इनका शिकार विदेशी टूरिस्ट्स महिलाएं भी होती हैं। रूस में महिला टूरिस्ट्स के लिए रात में अकेले निकलना सुरक्षित नहीं है।
410
मेक्सिको भी एक ऐसा देश है, जिसे महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना गया है। यहां अपराध की दर बहुत ज्यादा है और कानून-व्यवस्था की हालत लचर है। बड़े-बड़े अपराधी गिरोह यहां खतरनाक अपराधों को अंजाम देते हैं। यहां माफिया का प्रभाव ज्यादा है। औरतों के प्रति यौन हिंसा की घटनाएं भी यहां ज्यादा होती हैं। यहां महिला टूरिस्ट्स को रात में अकेले निकलने की सलाह नहीं दी जाती।
510
ईरान दुनिया के उन 50 देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा लोग जाते हैं। लेकिन इस देश में औरतों के प्रति भेदभाव वाला रवैया अपनाया जाता है। यहां अपराधी गिरोह तो ज्यादा नहीं हैं और प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त है, लेकिन महिलाओं के अकेले घूमने के लिहाज से यह देश सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। यहां ऐसे कई सेक्ट हैं, जिनके लोग खुलेपन के साथ औरतों को घूमते देखना पसंद नहीं करते और वे उनके खिलाफ कोई भी हरकत कर सकते हैं।
610
डोमिनिकन रिपब्लिक एक ऐसा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा अमेरिकी टूरिस्ट जाते हैं। यह कैरिबियन आइलैंड बहुत ही खूबसूरत है। लेकिन महिलाएं यहां सेफ नहीं हैं। यहां के बाजारों और गलियों में महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी होते हैं। लूटपाट के साथ बलात्कार और हत्या तक की घटनाएं विदेशी महिला पर्यटकों के साथ हो चुकी हैं। इसे महिलाओं के लिए खतरनाक देशों की लिस्ट में छठे नंबर पर रखा गया है।
710
इजिप्ट एक ऐसा देश है जहां की सभ्यता और संस्कृति दुनिया में सबसे पुरानी है। यहां के पिरामिड दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल हैं। यहां दुनिया भर के देशों से बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं। लेकिन इस देश में महिलाओं की दशा अच्छी नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध की दर यहां बहुत ज्यादा है। यहां के शहरों की गलियां और बाजार भी पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते। खासकर रात में कोई विदेशी पर्यटक महिला यहां अकेले निकलती है, तो उसे अपराधियों का सामना करना पड़ सकता है।
810
मोरक्को भी महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित देश माना गया है। यहां महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाएं बहुत ज्यादा होती हैं। स्त्री-पुरुष के बीच असमानता बहुत ज्यादा है। औरतों को कोई खास आजादी हासिल नहीं है। इसलिए यह विदेशी टूरिस्ट महिलाओं के लिए भी सुरक्षित नहीं है। पर्यटक महिलाओं के साथ लूटपाट और यौन हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं।
910
मलेशिया में भी महिलाओं के लिए कोई अच्छी स्थितियां नहीं हैं। वहां महिलाओं के प्रति हिंसा की काफी घटनाएं होती हैं। इसके अलावा अपराध की दर भी ज्यादा है। यहां अकेली टूरिस्ट महिला का रात में अकेले निकलना खतरे से खाली नहीं माना जा सकता। ज्यादातर लूटपाट की घटनाएं होती हैं, वहीं इसके ठीक पास सिंगापुर में हालात अलग हैं।
1010
थाईलैंड को पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाता है। इस देश में दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। लेकिन फिर भी इस देश को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया गया है। यहां महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाएं बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा यहां का टूरिज्म एडल्ट एंटरटेनमेंट पर आधारित है, जिससे महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ती हैं।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

MJ
Manoj Jha

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लड़की ने बच्चों को बचाने के लिए लिफ्ट के दरवाज़े बंद किए, देखिए दिल दहला देने वाला CCTV
Recommended image2
Little Hero: ख़राब लिफ्ट में फंसे 2 मासूमों को छोटी सी लड़की ने गजब बचाया, देखें 41 सेकंड का VIDEO
Recommended image3
कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय
Recommended image4
Viral Fashion: प्रेस के निशान वाली इस शर्ट की कीमत सुनकर चकरा जाएगा आपका दिमाग!
Recommended image5
महज एक थप्पड़ और महिला को हो गई दो हफ्तों की जेल-वजह जान शॉक्ड रह जाएंगे आप!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved