MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • अंबानी और टाटा से करोड़ों गुना अमीर था ये शख्स, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से ज्यादा सोना कर देता था दान

अंबानी और टाटा से करोड़ों गुना अमीर था ये शख्स, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से ज्यादा सोना कर देता था दान

हटके डेस्क: कोरोना की वजह से दुनिया को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इस वायरस ने लगभग हर देश की अर्थव्यवस्था की डगमगा दिया है। लेकिन कुछ लोगों की प्रॉपर्टी में इस दौरान भी उछाल आया। फोर्ब्स के मुताबिक, इस समय दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेरोज़। उनके पास 175 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इस लिस्ट में टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं है। हालांकि, छठे नंबर पर मुकेश अंबानी ने अपनी जगह बनाई है। लेकिन आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उनके सामने इस लिस्ट में मौजूद कोई भी शख्स नहीं ठहरता। ये इंसान इतना अमीर था कि एक दिन में ही वो अंबानी की कुल प्रॉपर्टी से अधिक पैसे दान कर देता था। हालांकि, इसी वजह से वो और उसका देश दोनों ही कंगाल हो गए। आइये आज आपको बताते हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स के बारे में...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 30 2020, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इतिहास में दुनिया के सबसे अमीर राजा के रूप में नाम दर्ज है मनसा मूसा का। इन्हें दुनिया के सबसे अमीर और उदार राजा में गिना जाता था।

28

राजा मूसा जन्म 1280 में राजसी परिवार में हुआ था। वैसे तो राजा मूसा छोटे थे, लेकिन जब उनके बड़े भाई एक अभियान से वापस नहीं आ पाए तब उन्हें विरासत में साम्राज्य मिल गया।

38

राजा मूसा माली देश के राजा थे। उस समय वहां सोने और अन्य कीमती सामानों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र था। इससे माली देश को काफी फायदा होता था। उस दौर में माली देश के पास दुनिया का आधा सोना होता था।

48

ऐसे में राजा मूसा उदार होने की वजह से लोगों को सोना ही बांटा करते थे। राजा मूसा एक बार हज यात्रा पर निकले थे। तीन महीने के इस सफर में 60 हजार लोगों के साथ निकले राजा मूसा को ये काफी महंगा पड़ गया था।

58

दरअसल, कहा जाता है कि इस यात्रा के दौरान राजा ने रास्ते में लोगों को खूब सोना दान दिया। इससे मिश्र की अर्थव्यवस्था ठप हो गई। मूसा के इनामों की वजह से सोने के दाम गिरते जा रहे थे।
 

68

एक अनुमान के मुताबिक, इस दौरान मिडिल ईस्ट को करीब सौ अरब से ज्यादा का नुकसान हुआ था। जब राजा मूसा को इसका पता चला तो उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए इससे सोने को बाहर करने का प्रयास किया।
 

78

राजा मूसा को ही अफ्रीका में शिक्षा शुरू करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। उनका साहित्य, कला और वास्तुकला में काफी इंट्रेस्ट था।
 

88


आर्थिक इतिहासकारों की मानें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना धन दान किया कि कई लोगों की जिंदगी संवर गई। हालांकि, अभी तक ऐसे पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं जो उनकी प्रॉपर्टी का पूरा अंदाजा लगा पाए।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved