MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • West Bengal Election: ग्लैमर के जरिए वोट बंटोरने का ट्रेंड, जानें BJP या TMC किस पार्टी में हैं कितने CELEBS

West Bengal Election: ग्लैमर के जरिए वोट बंटोरने का ट्रेंड, जानें BJP या TMC किस पार्टी में हैं कितने CELEBS

पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में टॉलीवुड की जबर्दस्त एंट्री देखने को मिल रही है। बेशक पॉलिटिक्स में ग्लैमरस का तड़का लगाने का श्रेय तृणमूल कांग्रेस(TMC) को जाता है, लेकिन भाजपा ने से ट्रेंड में ला दिया है। 2011 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे, तब माना जाता है कि ममता बनर्जी ने टॉलीवुड की मदद से ही 34 साल से कुर्सी पर बैठे CPM को उखाड़ फेंका था। अब 2021 के विधानसभा में भाजपा यही फॉर्मूला अपनाना चाहती है। हालांकि चुनाव में बंगाल का यह जादू कितना असर करेगा, यह तो 2 मई तो तय होगा, लेकिन इस समय दोनों पार्टियों में धड़ाधड़ फिल्म कलाकारों की एंट्री हो रही है। हालांकि इस समय टॉलीवुड की हालत ठीक नहीं है। पहले यहां 750 से ज्यादा थियेटर थे। अब बमुश्किल 100। अब बंगाली सिनेमा-टीवी का बिजनेस 100 करोड़ सालाना भी नहीं है। पहले यही तीन-चार गुना था। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 03 2021, 06:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

पहले जानें बंगाल में कब चुनाव हैं
बता दें कि बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में  294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

बंगाल के चुनाव में टॉलीवुड की कहानी
इस समय बंगाल का सिनेमा बुरे दौर में है। एक मीडिया से हाउस से बात करते हुए बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और दो बार से TMC विधायक चिरंजीत चक्रवर्ती मानते हैं कि इस समय टॉलीवुड के हाल अच्छे नहीं हैं। पहले साल में करीब 80 फिल्में बनती थीं, अब आधी। यानी कलाकार पुनर्वास तलाश रहे हैं।

37

2011 में ममता बनर्जी को बंगाल की फिल्म और टीवी इंडस्ट्री टॉलीवुड का जबर्दस्त सपोर्ट मिला था। हालांकि इसी से सीखते हुए भाजपा ममता से चार कदम आगे निकल गई है। पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में मिथुन चक्रवर्ती से मिले थे। वहीं, बंगाल भाजपा के थिंक टैंक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. अनिर्बान गांगुली चर्चित अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी से मिले थे। इन दोनों की शुरुआत से तय हो गया था। 

47

इससे पहले जब ममता बनर्जी ने 1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था, तो पार्टी को खड़ा करने सेलिब्रिटीज को अपने साथ जोड़ा था। 1980-90 दशक के प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता तापस पॉल 2001 में TMC से विधायक बने। उन्हें दो बार पार्टी से सांसद बनने का मौका भी मिला। पिछले साल उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
 

57

ये हैं टॉलीवुड से राजनीति में एंट्री मारने वाले कलाकार
2009 में टॉलीवुड एक्ट्रेस शताब्दी रॉय TMC के टिकट पर लड़ीं और जीतीं। इस समय से सांसद हैं। देबोश्री रॉय ने 2011 में TMC से चुनाव लड़ा था। इन्होंने CPM की कांती गांगुली को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में अभिनेता दीपक अधिकारी TMC के टिकट पर लड़े और जीते। 2019 में भी उनकी जीत हुई। 2014 में मुनमुन सेन TMC के टिकट पर लड़कर जीतीं। लेकिन 2019 में भाजपा के बाबुल सुप्रियो से हार गईं। सोहम चक्रवर्ती के अलावा 2019 में नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती TMC जुड़ीं और दोनों जीतीं।

67

भाजपा में टॉलीवुड और प्लेयर्स
क्रिकेटर अशोक डिंडा, यश दासगुप्ता, हिरण चटर्जी, पापिया अधिकारी, सौमिली घोष बिस्वास, रुद्रनील घोष, परनो मित्रा, ऋषि कौशिक, कंचना मोइत्रा, रूपंजना मित्रा, पायल सरकार, राज मुखर्जी, मल्लिका बनर्जी, अशोक भद्र, मीनाक्षी घोष, अंजना बासु, रूपा गांगुली, बाबुल सुप्रियो, लॉकेट चटर्जी आदि।

(यह तस्वीर श्राबंती चटर्जी की है, जो हाल में भाजपा में शामिल हुई हैं)

77

तृणमूल का ग्लैमर
क्रिकेटर मनोज तिवारी, जून मालिया, सयानी घोष, कांचन मल्लिक, राज चक्रवर्ती, दीपांकर दे, कौशानी मुखर्जी, भरत कौल, श्रीतामा भट्टाचार्जी, रोनिता दास, सीरियल अभिनेत्री लवली मित्रा, संगीत कलाकार रशीद खान की पुत्री अभिनेत्री सायनी खान आदि। क्रिकेटर मनोज तिवारी को हावड़ा से टिकट मिलने की उम्मीद है।

(तस्वीर सायंतिका बनर्जी की है, जिन्होंने 3 मार्च को तृणमूल की सदस्यता ली।)

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
BIG BREAKING: MV Ocean-Winner कार्गो जहाज़ ओडिशा तट के पास डूबा, 24 क्रू लापता, रेस्क्यू जारी
Recommended image2
CIDSCON 2026: गांधीनगर में AMR पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, डॉक्टरों को मिला बड़ा संदेश
Recommended image3
CM भूपेंद्र पटेल की अमेरिका यात्रा का बड़ा असर, GIFT City और धोलेरा को मिले नए ग्लोबल अवसर
Recommended image4
हैदराबाद Aston Martin क्रैश केस में नया मोड़, सांसद के लेटर के बाद बेटे की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
Recommended image5
हैदराबाद Aston Martin हादसा: सेल्सवुमन की मौत, MP के बेटे पर FIR, फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved