MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • सबके 5-6 बच्चे, किसी के पास कोई काम-धंधा नहीं, ऊपर से सर्दी ने निकाले अफगानियों के प्राण, ठिठुरते हुए मर रहे

सबके 5-6 बच्चे, किसी के पास कोई काम-धंधा नहीं, ऊपर से सर्दी ने निकाले अफगानियों के प्राण, ठिठुरते हुए मर रहे

काबुल. अफगानिस्तान में सर्दी ने कहर बरपा दिया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि देश भर में कड़ाके की ठंड के बीच कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि राज्य में अत्यधिक ठंड के मौसम के कारण 70,000 से अधिक पशुओं की भी मौत हो गई है। मिनिस्ट्री में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के चीफ मावलवी अब्दुल्ला मोहम्मदी ने बताया कि शुरुआत आंकड़ों के अनुसार  बादगीस, गजनी, निमरूज, घोर, पक्तिका, हेरात, कंधार और फरयाब प्रांतों में बर्फबारी और ठंड के मौसम के कारण 70 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। वहीं, बदगीस, सर-ए पोल, जवजान और फरयाब में कम से कम 70,000 पशुधन की मौत हो गई है। 

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jan 19 2023, 10:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने कहा कि इस सर्दी का मौसम अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में मौतों की संख्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण गरीबी और बेरोजगारी है।

25

फरयाब के निवासी रोहुल्ला अरमान ने कहा, "हमें फरयाब प्रांत में जरूरतमंद परिवारों को सहायता वितरण तुरंत शुरू करने की जरूरत है।"

35

आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अनुसार, पिछले 28 दिनों में, उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 5,000 परिवारों को भोजन और गैर-खाद्य राहत पैकेज प्रदान किया है, जो शीत लहर से प्रभावित थे।
 

45

पिछले सप्ताह से, काबुल और कई अन्य क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया है। देश के मध्य क्षेत्र घौर(Ghor) में सबसे कम तापमान -33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-Weather Report: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पूर्वी भारत में बढ़ेगा टेम्परेचर

55

बामियान के रहने वाले मोहम्मद अमीन खलीली ने कहा-"हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय, स्थानीय प्रशासन और सहयोगी संस्थानों से इस क्षेत्र में लोगों के साथ वास्तव में सहयोग करने के लिए कहते हैं। मौसम काफी ठंडा है और लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।” उन्होने कहा-“इस ठंड के मौसम में कोई काम नहीं है। सबके पांच-छह बच्चे हैं और लोग बेरोजगार हैं।'

यह भी पढ़ें-इतिहास की सबसे भयानक विमान दुर्घटनाएं, कहीं हवा में हुआ धमाका-कहीं समुद्र में समा गई सैकड़ों जानें
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Greek Coast Guard Clash: आधी रात समुद्र में 14 प्रवासियों की मौत
Recommended image2
साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या
Recommended image3
Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?
Recommended image4
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
Recommended image5
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved