MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या

साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या

Libya Assassination Mystery: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की उनके ही घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। CCTV खराब, हमलावर फरार-क्या यह सिर्फ हत्या थी या सत्ता में वापसी से डरे दुश्मनों की सोची-समझी साजिश?

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 04 2026, 11:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Saif al-Islam Gaddafi Killed: लीबिया एक बार फिर खून, साजिश और सत्ता की लड़ाई से दहल उठा है। पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की उनके ही घर के अंदर गोली मारकर हत्या ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। सवाल यह नहीं है कि सैफ मारे गए, सवाल यह है कि उन्हें क्यों और किसने मारा? बिना किसी सरकारी पद के भी सैफ को लीबिया का सबसे ताकतवर चेहरा माना जाता था। क्या यही ताकत उनकी मौत की वजह बनी?

26
Image Credit : X

कैसे हुई सैफ गद्दाफी की हत्या?

सऊदी पब्लिकेशन अल अरबिया के मुताबिक, चार हथियारबंद हमलावरों ने लीबिया के ज़िंटान शहर में सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी पर हमला किया। यह हमला उनके घर के बगीचे के अंदर किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने पहले घर के CCTV कैमरे खराब किए, फिर सैफ को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब आसपास सन्नाटा था।

Related Articles

Related image1
Health Warning: सिगरेट जैसा ज़हर है आपका पसंदीदा पैकेट फूड! स्टडी ने खोला चौंकाने वाला राज
Related image2
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
36
Image Credit : X

क्या यह साजिश थी या सोची-समझी राजनीतिक हत्या?

सैफ गद्दाफी के करीबी सहयोगियों ने इसे साफ तौर पर “हत्या” बताया है। उनके राजनीतिक सलाहकार रह चुके अब्दुल्ला ओथमान ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनकी मौत की पुष्टि की। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसके इशारे पर किया गया।

46
Image Credit : X

कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी?

सैफ अल-इस्लाम, पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के सबसे प्रभावशाली बेटे थे। उन्होंने पश्चिमी देशों से रिश्ते सुधारे, लॉकरबी बम धमाके के पीड़ितों के परिवारों से समझौता कराया, और खुद को एक सुधारक नेता के तौर पर पेश किया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े सैफ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते थे और कभी पश्चिम के पसंदीदा चेहरे माने जाते थे।

56
Image Credit : X

2011 के विद्रोह ने कैसे बदली किस्मत?

जब 2011 में नाटो समर्थित विद्रोह हुआ, तो सैफ ने सुधारक की छवि छोड़कर अपने पिता और कबीले का साथ चुना। इसके बाद वे विद्रोहियों के निशाने पर आ गए। भागने की कोशिश में पकड़े गए, सालों तक कैद में रहे, मौत की सजा सुनाई गई, फिर माफी के बाद भूमिगत जीवन जीने लगे।

66
Image Credit : X

क्या सत्ता में वापसी बना मौत का कारण?

2021 में सैफ ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की कोशिश की। यही कोशिश कई हथियारबंद गुटों और राजनीतिक ताकतों को असहज कर गई। उनकी उम्मीदवारी पर विवाद हुआ, कोर्ट ब्लॉक किए गए और चुनाव प्रक्रिया ठप हो गई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IRAN को लेकर आ गया ISRAEL का खतरनाक वाला प्लान, आखिर क्या करने वाले हैं नेतन्याहू
Recommended image2
Now Playing
90 हजार लाभार्थी को PM आवास की सौगात, YOGI ने महिला से पूछा सास-ससुर का सवाल
Recommended image3
Now Playing
PM Awas Yojana की सौगात पाकर महिलाएं गदगद, Yogi ने कहा- गृह प्रवेश में जरूर बुलाना
Recommended image4
यह लड़की नहीं, लड़का है...जिससे हजारों लड़के ही करना चाहते शादी...सच ने उड़ा दिए होश
Recommended image5
Now Playing
राज्यसभा में LPG पर भिड़ंत! Mallikarjun Kharge के सवाल पर JP Nadda का बड़ा जवाब
Related Stories
Recommended image1
Health Warning: सिगरेट जैसा ज़हर है आपका पसंदीदा पैकेट फूड! स्टडी ने खोला चौंकाने वाला राज
Recommended image2
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved