MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • श्रीलंका का तमाशा: पब्लिक को घंटों लाइन में लगकर मिल रहा 300 रुपए में पेट्रोल, लेकिन सांसदों के लिए रेट आधा

श्रीलंका का तमाशा: पब्लिक को घंटों लाइन में लगकर मिल रहा 300 रुपए में पेट्रोल, लेकिन सांसदों के लिए रेट आधा

कोलंबो. डूबते श्रीलंका में भी नेता और प्रभावशाली लोग फायदा उठा रहे हैं। नेटिज़न्स(Netizens) ने नरहेनपिटा पुलिस ट्रांसपोर्ट डिवीजन(Narahenpita Police Transport Division) में कुछ चुनिंदा वाहनों में कम कीमत पर पेट्रोल भरे जाने का मामला उछाला है। बता दें कि नेटीजन शब्द का प्रयोग इंटरनेट इंटरनेट पर अति-सक्रिय यूजर्स के लिए किया जाता है। सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि कुछ वीडियो फुटेज से पता चलता है कि इन पेट्रोल पंपों पर कुछ वाहनों में 121 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल भरा जा रहा है, जबकि अन्य फिलिंग स्टेशनों पर आम कन्ज्यूमर्स को यही पेट्रोल 300 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। नेटिजन्स का आशय नेताओं और प्रभावशाली लोगों से है। एसजेबी सांसद थलता अथुकोरला(SJB MP Thalatha Athukorala) ने बुधवार (18 मई) को संसद में बोलते हुए कहा-"पुलिस महानिरीक्षक को सरकार द्वारा सभी संसद सदस्यों को ईंधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इस फैसले ने हमें खतरे में डाल दिया है। सांसदों को ईंधन के लिए विशेष ट्रीटमेंट देना गलत है, जबकि देश में लोगों को घंटों और समय पर ईंधन के लिए लाइन में इंतजार करना पड़ता रहा है। 

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : May 19 2022, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

श्रीलंका अपने स्वतंत्र इतिहास(1948) के बाद सबसे खराब आर्थिक स्थिति में है। यहां भोजन से लेकर रसोई गैस तक हर चीज की कमी है। कीमतों में लगभग 30% की वृद्धि हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

श्रीलंका के लोगों को गैसोलीन(gasoline) यानी रसोई ईंधन के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। डिफ़ॉल्ट के कगार पर खड़े श्रीलंका के पास ईंधन शिपमेंट के लिए भुगतान करने के लिए कोई डॉलर नहीं है। ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने बुधवार को संसद को बताया कि गैसोलीन के पहले शिपमेंट के लिए सप्लायर्स का अभी भी $ 53 मिलियन का बकाया है।

36

श्रीलंकाई संसद में कल उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब देश में हालिया हिंसा पर बहस के दौरान एसएलपीपी के कई सांसदों ने जेवीपी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के भाषण के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सांसद तो डिसनायके को हत्यारा तक कहने लगे। हालांकि डिसानायके ने कहा कि हिंसा में जेवीपी के किसी सदस्य के शामिल होने में कोई संदेह है, तो वे जांच कराने से नहीं डरते। सांसद अरुंडिका फर्नांडो ने तर्क दिया कि आईजीपी ने कहा था कि हाल की हिंसा में गिरफ्तार किए गए करीब 400 लोगों में से करीब 150 जेवीपी के सदस्य थे। इस पर दिसानायके ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद आईजीपी ने ही उन्हें जेवीपी की सदस्यता दी होगी। सांसद शांता बंडारा ने कहा कि उनके घर पर हमला करने वाली भीड़ में एक प्रमुख जेवीपी कार्यकर्ता भी शामिल है।

46

बता दें कि 16 मई को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे(Sri Lankan Prime Minister Ranil Wickremesinghe) ने देश को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा था-'मैं देश से झूठ नहीं बोलूंगा। हालात बेहद खराब हैं। 

56

पीएम चेतावनी दे चुके हैं कि अगर हालात नहीं सुधरे तो बिजली कटौती 15 घंटे तक रोज बढ़ सकती है। इस बीच स्थानीय मीडिया में कई खबरें आ रही हैं, जिसमें लिखा जा रहा कि ट्रेड यूनियन नेताओं(trade union leaders) के पास सभी सुख-सुविधाएं हैं और उनके लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं है। जबकि आमजन परेशान हैं।

यह भी पढ़ें-नेपाल में पेट्रोल से लेकर हर चीज महंगी, पहले 20000 रुपए में घर चल जाता था, अब 35000 रुपए भी कम
 

66

पहले कोरोना और अब आर्थिक संकट ने श्रीलंका एयरलाइंस को धड़ाम से पटक दिया है। श्रीलंका एयरलाइंस की वार्षिक रिपोर्ट(Srilanka Airlines Annual Reports) ने 2006 से 2021 तक का डेटा निकाला है। इसके अनुसार श्रीलंका एयरलाइंस कंपनी को 302 बिलियन का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-चीन से उधार लेकर ऐसा हो गया श्रीलंका का हाल, पेट्रोल-गैस के लिए मीलों लंबी लाइन देखकर हाथ-पैर फूल गए

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कीचड़ में फंसी जिंदगियां, सुरंग से रेंगते हुए निकले लोग... नेपाल का VIDEO देख कांप जाएंगे
Recommended image2
हिमालय की बर्फ पिघली तो भारत में आएगी बड़ी आफत! पहले बाढ़, फिर पानी के लिए तरसेंगे ये राज्य
Recommended image3
Nepal Floods: बाढ़ से तबाह नेपाल ने क्यों ठुकराई विदेशी मदद? सामने आ रही चौंकानेवाली वजह
Recommended image4
मक्का समझौते से भारत को क्यों हो रही चिंता? पाकिस्तान-तुर्की के साथ अब कौन-कौन आएगा?
Recommended image5
Nepal Flood: नया संकट! तिब्बत की झील ओवरफ्लो, रेस्क्यू ऑपरेशन पर ब्रेक! 10 प्वाइंट में लेटेस्ट अपडेट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved