कोरोना से खौफ में चीन, अब इस शहर में कुत्ते और बिल्ली खाने पर लगेगी रोक
हेन्झेन. कोरोना का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर है। चीन के वुहान से शुरू हुई इस महामारी में अब तक करीब 49 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 9.5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। ऐसे में चीन के शेन्झेन ने कुत्ते और बिल्ली खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि प्रशासन यह कदम कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उठा रहा है। दरअसल, वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोनावायरस जानवरों से ही इंसान में फैला है।
110

चीन में कोरोना से अब तक 3300 ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि 76 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। दिसंबर में चीन के वुहान में ही दिसंबर 2019 में कोरोना का पहला मामला सामने आया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
कुछ वैज्ञानिकों और रिपोर्ट के मुताबिक, हुबेई का वुहान शहर में संक्रमण सबसे पहले उन लोगों में फैला, जो यहां जानवरों (चमगादड़, सांप, छछूंदर) के बाजार से संपर्क में थे। वुहान में बड़ी संख्या में जानवरों को बेंचा खरीदा जाता है।
310
कोरोना से दुनियाभर में 9.5 लाख लोग संक्रमित हैं। ऐसे में चीनी शहर शेन्झेन प्रशासन ने फैसला किया है कि यहां 1 मई से कुत्तों और बिल्ली के खाने पर रोक लगेगी।
410
सरकार का कहना है कि कुत्ते और बिल्ली पालतू जानवरों में हैं। अन्य जानवरों की तुलना में इनके मनुष्य से ज्यादा अच्छे संबंध होते हैं। हॉन्गकॉन्ग और ताइवान में यह नियम पहले से लागू है और आम बात है।
510
इससे पहले चीन के वुहान में फरवरी में जंगली जानवरों की खरीद और ब्रिकी पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, चीन में अब स्थिति काबू में है। यहां पहले की तुलना में काफी कम मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में वुहान में भी अब प्रतिबंध हटने शुरू हो गए हैं।
610
चीन के वुहान में ही कोरोना से देश में सबसे ज्यादा करीब 3000 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में यहां अब जब नए मामलों में कमी आई है। सोमवार को बाजार, मॉल और कुछ सेवाएं शुरू की गईं।
710
वुहान में 2 महीने के लॉकडाउन के बाद कुछ मॉल, मार्केट, मीट मार्केट और सार्वजनिक जगहों को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, यहां आम दिनों की तरह भीड़ तो नहीं दिखी। लेकिन वुहान के खुलने पर लोगों में जश्न जैसा माहौल रहा।
810
डेली मेल की खबर के मुताबिक, लोगों ने महामारी पर जश्न को खरगोश, बत्तखों को खाकर मनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां शहर के कई घरों की छतें बिल्ली, कुत्ते, बतखों और खरगोशों के खून से लाल दिखीं। हालांकि, सरकारी गार्ड तैनात होने की वजह से कोई इन तस्वीरों को नहीं ले सका।
910
वहीं, वुहान में 2 महीने के बाद कुछ मॉल और बाजार भी खुले। कुछ कर्मचारी भी दोबारा काम पर पहुंचे। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पहले दिन आम दिनों की तुलना में सिर्फ 20% लोग पहुंचे।
1010
हुबेई प्रांत के वुहान में 23 जनवरी को लॉकडाउन लगाया गया था। यहां करीब 5 करोड़ लोग घरों में कैद थे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos