MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोना: 2.52 लाख की मौत; यूरोप में सबसे ज्यादा ब्रिटेन में 30 हजार लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना: 2.52 लाख की मौत; यूरोप में सबसे ज्यादा ब्रिटेन में 30 हजार लोगों की मौत

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दुनिया में 3 मिलियन से ज्यादा यानी 36.46 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2.52 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब तक संक्रमण के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां 69,921 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, अमेरिका के बाद स्पेन, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस में संक्रमण के मामले अधिक हैं। उधर, यूरोप में मौत के मामले में ब्रिटेन पहले नंबर पर पहुंच गया है। यहां अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 28 हजार 738 लोगों की मौत हुई है। लेकिन मंगलवार को प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों में ऐसे लोगों का भी जिक्र है, जो कोरोना संदिग्ध थे और उनकी मौत हो चुकी है। लेकिन जांच नहीं हो पाई। आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान के लिए नई मुसीबत सामने आई है। यहां 500 से ज्यादा मेडिकल कर्मी और 40 पत्रकार संक्रमित मिले हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बांग्लादेश में लॉकडाउन बढ़ाया गया है। वहीं, जापान में भी इमरजेंसी को बढ़ा दिया गया है।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 05 2020, 12:44 PM IST| Updated : May 05 2020, 07:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

पाकिस्तान में कोरोना वॉरियर्स यानी मेडिकल स्टाफ ही बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। यहां अब तक 503 मेडिकल कर्मी, जिनमें 250 डॉक्टर शामिल हैं, संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 110 नर्स भी पॉजिटिव पाई गई हैं। कोरोना वायरस से 40 पत्रकार भी पाकिस्तान में संक्रमित मिले हैं। पाकिस्तान में अब तक कोरोना संक्रमण के 21501 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 486 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

212

अमेरिका:  अमेरिका में अब तक 1212835 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 69921 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले न्यूयॉर्क में मौत का आंकड़ा 24 हजार के ऊपर पहुंच चुका है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1324 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।  हालांकि, अमेरिका में नए केसों की संख्या और हर दिन मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है। 

312

इटली: अमेरिका के बाद इटली मौत के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 29 हजार 079 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 2.11 लाख संक्रमण के केस सामने आए हैं। हालांकि, इटली में मौत और संक्रमित केसों की संख्या में कमी आई है। यहां 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।  
 

412

स्पेन: अमेरिका और इटली के बाद स्पेन सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 25428 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 2.48 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, यहां 1.51 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

512

फ्रांस: उधर, फ्रांस में संक्रमण और मौतों के आंकड़े बढ़े हैं। यहां अब तक 25201 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 69 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस में सोमवार को 306 लोगों की मौत हुई। यहां पिछले 24 घंटे में 758 केस सामने आए।

612

ब्रिटेन: यहां संक्रमण के 1.90 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। अब तक 28 हजार 734 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई, जबकि 3500 नए केस सामने आए। 

712

जर्मनी: जर्मनी में भी कोरोना के संक्रमण के मामले और मौत के आंकडे़ बढ़ रहे हैं। अब तक 6993 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 66 हजार केस सामने आए हैं।
 

812

चीन : चीन में कोरोना से स्थिति अब काबू में है। यहां अब तक 82 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 4633 लोगों की मौत हुई है। चीन में स्थिति अब सामान्य है। यहां पिछले चार दिन में किसी की मौत नहीं हुई है।  
 

912

ईरान: ईरान में कोरोना के अब तक 98 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 6277 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 1223 केस सामने आए हैं। वहीं, 74 लोगों की मौत हुई है।

1012

बेल्जियम: कोरोना वायरस से बेल्जियम में भी हाहाकार मचा है। यहां कोरोना से मृत्यु दर काफी अधिक है। अब तक 50267 केस सामने आए हैं। वहीं, 7924 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 80 लोगों की मौत हुई है।
 

1112

उधर बांग्लादेश ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन 16 मई तक बढ़ा दिया गया है। यहां सरकार ने 26 मार्च को 10 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद इसे पहले 25 अप्रैल, फिर 5 मई तक बढ़ा दिया गया। अब इसे 16 मई तक लागू किया गया है। बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 184 लोगों की मौत हो चुकी है। 

1212

जापान में इमरजेंसी बढ़ी: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को ऐलान किया कि इमरजेंसी को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। जापान में कोरोना वायरस 15 हजार मामले सामने आए हैं। 536 लोगों की मौत हो चुकी है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved