MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः अब तक 48.93 लाख केस, फ्रांस में खुले स्कूल, मिले 70 मरीज; रूस में 2.90 लाख संक्रमित

दुनिया में कोरोनाः अब तक 48.93 लाख केस, फ्रांस में खुले स्कूल, मिले 70 मरीज; रूस में 2.90 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 48 लाख 93 हजार 260 हो गई है। जबकि अब तक 3 लाख 20 हजार 173 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस दौरान 19 लाख 7 हजार 992 मरीज ठीक भी हुए हैं। दक्षिण सुडान के उपराष्ट्रपति रीक माशर और उनकी पत्नी एजेलिना टेनी संक्रमित पाए गए हैं। एजेलिना देश की रक्षा मंत्री भी हैं। वहीं, कोरोना के संक्रमण से अमेरिका, रूस और ब्रिटेना का बुरा हाल है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 19 2020, 09:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

अमेरिका में एक दिन में 759 मौतें
अमेरिका में मरने वालों की संख्या 91 हजार 981 हो गई है। जबकि अबतक 15 लाख 50 हजार 294 लोग कोरोना के शिकार हो चुका है। यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 56 हजार 383 है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां एक दिन में 759 लोगों ने जान गंवाई हैं। हालांकि, अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गई है।

25

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि संक्रमण से बचने के लिए वे पिछले डेढ़ हफ्ते से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और जिंक सप्लीमेंट ले रहे हैं। हालांकि, पिछले महीने अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को इस दवा को लेकर चेतावनी जारी की थी। साथ ही कहा था कि यह दावा कोरोना मरीजों में हार्ट की समस्या पैदा कर सकती है।

35

रूस दूसरा देश जहां सबसे अधिक 2.90 लाख संक्रमित
रूस में अब तक 2 लाख 90 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। वहीं, यहां 2722 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में मृतकों की संख्या 1651 हो गई है। देश में 70 हजार से ज्यादा लोग अब तक इससे ठीक हो चुके हैं।
 

45

फ्रांस में स्कूल खुलें तो मिले 70 नए पॉजिटिव 
कोरोना के कहर के बीच फ्रांस सरकार ने एक हफ्ते पहले स्कूल खोल दिए थे। सरकार के मुताबिक, यहां के स्कूलों में 70 नए मामले सामने आए हैं। यहां मामलों में कमी को देखते हुए लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत दी गई है। यहां धार्मिक स्थलों से भी बैन हटाने की मांग की जा रही है। यहां 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1 लाख 79 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि 28 हजार 239 लोगों की मौत हुई है।

55

ब्राजील में 16 हजार से अधिक मौतें 
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 735 कोरोना के शिकार लोगों ने दम तोड़ा है। यह संख्या पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा है। एक दिन पहले यहां 485 लोगों की जान गई थी। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 853 हो गई है। एक दिन में 14,288 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 55 हजार 368 हो गई है। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका, रूस और स्पेन के बाद ब्राजील पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved