MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः 47.43 लाख मरीज, 3.13 लाख मौतें; केस बढ़े तो थाइलैंड ने 30 जून तक रोकी हवाई यात्रा

दुनिया में कोरोनाः 47.43 लाख मरीज, 3.13 लाख मौतें; केस बढ़े तो थाइलैंड ने 30 जून तक रोकी हवाई यात्रा

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक 47 लाख 43 हजार 181 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। जबकि अब तक 3 लाख 13 हजार 703 लोगों की मौत हो चुकी है।महामारी के बीच थाईलैंड ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध राज्य या सैन्य विमान, आपातकालीन लैंडिंग, टेक्निकल लैंडिंग, मानवीय सहायता, चिकित्सा और राहत उड़ानों पर लागू नहीं होंगी। देश में अब तक तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 17 2020, 09:06 AM IST| Updated : May 17 2020, 04:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

ब्रिटेन में 24 घंटे में 468 मौतें 
यहां 24 घंटे में 468 लोगों की जान गई है। जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 34 हजार 466 हो गई है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 40 हजार 161 हो गई है। यहां सरकार ने ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा अभी तक जारी नहीं किया है। शुक्रवार को देश में करीब एक लाख टेस्ट किए गए। अब तक बोरिस जॉनसन सरकार यह तय नहीं कर पाई है कि बंदिशें ज्यादा सख्त की जानी हैं या इनमें ढील दी जानी है। हालांकि, जून के मध्य से स्कूल खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। 

28

इन सब के बीच लंदन में शनिवार को कई लोगों ने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया। यह लोग सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों को विरोध कर रहे थे। 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग लंदन के हायड पार्क में जुटे थे। पुलिस ने इन्हें समझाने की कोशिश भी की। यह सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।  
 

38

स्पेन में 27 हजार मौतें, लोगों की मांग-खोला जाए शहर 
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 17 मार्च के बाद शनिवार को यहां एक दिन में सबसे कम मौत हुईं। 24 घंटे में 104 लोगों ने दम तोड़ा। जिसके बाद यहां मौत का आंकड़ा 27 हजार 650 हो गया है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 77 हजार 719 है। हेल्थ डायरेक्टर फर्नांडो सिमॉन ने कहा, “लोग जान गंवा रहे हैं। इसका बहुत दुख है। लेकिन, इसकी रफ्तार बहुत हद तक कम हुई है। लेकिन, मैं लोगों से यह अपील करूंगा कि वो सावधान बने रहें। हमने सात दिन में टेस्टिंग कैपेसिटी बढ़ाई है।” देश में अब तक कुल 48 डॉक्टरों की भी मौत हो चुकी है। हालांकि, सरकार इसकी आधिकारिक पुष्टि करने तैयार नहीं है। 

48

मेड्रिड रीजनल गवर्नमेंट की प्रेसिडेंट इसाबेज डियाज ने केंद्र सरकार से शहर को फिर खोलने की मांग दोहराई। डियाज ने कहा- हम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि केंद्र सरकार इस शहर को दोबारा खोलने की मंजूरी क्यों नहीं दे रही। हम कई दिन से यह मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं। वो इसका कारण भी नहीं बताती। शहर में 66 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 8 हजार 826 की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेझ ने शनिवार को कहा कि वो संसद से राष्ट्रीय आपातकाल एक महीने बढ़ाने की अपील करेंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

58

अमेरिका में 24 घंटे में 1218 मौतें
अमेरिका में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1218 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में संक्रमण के शिकार 90 हजार 113 लोग दम तोड़ चुके हैं। जबकि अब तक 15 लाख 7 हजार 773 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें अब तक 3 लाख 39 हजार 232 लोग ठीक भी हो चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में 27 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में 13 जून तक स्टे-ऐट-होम ऑर्डर जारी किया गया है

68

ब्राजील में 24 घंटे में 14 हजार 919 नए केस
यहां 24 घंटे में 14 हजार 919 मामले सामने आए हैं। एक दिन में 816 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद देश में 2 लाख 33 हजार 511 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। अब मृतकों की संख्या 15 हजार 662 हो गई है। इस बीच सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए जिम, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों को खोलने की छूट दी है। एक महीने में दूसरे स्वास्थ्य मंत्री निलसन कीच ने इस्तीफा दे दिया है।

78

​​इटली में 3 जून से विदेश यात्रा की अनुमति
कोरोना संकट से जूझ रहे इटली ने 3 जून से अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रतिबंध हटा रहा है। इसी दिन देश में भी अंदर फ्री ट्रैवल की मंजूरी दी जाएगी। यहां अब तक 31 हजार 763 लोगों की मौत हो गई है। दो लाख 24 हजार 760 संक्रमित हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। 24 घंटे में 242 लोगों की जान गई है और 700 से ज्यादा नए केस मिले हैं। 18 मई से यहां सभी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इटली में 21 फरवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था।

88

रूस में 2 लाख 81 हजार संक्रमित 
रूस में एक दिन में 9200 संक्रमित लोग मिले हैं। यहां मरीजों की संख्या दो लाख 81 हजार 752 हो गई है। वहीं, 2631 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एंटीबॉडिज के लिए बड़े स्तर पर लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग उम्र के लोगों को अस्पताल बुलाया जा रहा है। लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैबों में भेजे जा रहे हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved