MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • अब जड़ से खत्म होगा कोरोना का संक्रमण, गाय की एंटीबॉडी से मरेगा वायरस; इस देश ने खोजा नया इलाज

अब जड़ से खत्म होगा कोरोना का संक्रमण, गाय की एंटीबॉडी से मरेगा वायरस; इस देश ने खोजा नया इलाज

वाशिंगटन.  दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमित मरीजों की आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही मौतों का भी सिलसिला जारी है। कोरोना महामारी के कहर को रोकने के लिए वैज्ञानिकों की फौज दिन रात वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है। कई देशों में वैक्सीन का ट्रायल जारी है। इन सब के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए वैज्ञानिकों को एक नया हथियार मिल गया है। ये हथियार मिला है गाय के शरीर में। गाय के शरीर के एंटीबॉडीज का उपयोग कोरोना वायरस को खत्म करने में किया जा सकता है। ये दावा अमेरिका की एक बायोटेक कंपनी ने किया है।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 09 2020, 02:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

शुरू होगा क्लीनिकल ट्रायल 
अमेरिकी बायेटेक कंपनी सैब बायोथेराप्यूटिक्स ने कहा है कि जेनेटिकली मॉडीफाइड गायों के शरीर से एंटीबॉडी निकाल कर उनसे कोरोना वायरस को खत्म करने की दवा बनाई जा सकती है। कंपनी जल्द ही इसका क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने वाली है। 

211

यह दावा बेहद सकरात्मक 
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में संक्रामक बीमारियों के फिजिशियन अमेश अदाल्जा ने कहा कि यह दावा बेहद सकारात्मक, भरोसा देने वाला और आशाजनक है। हमें कोरोना वायरस को हराने के लिए ऐसे विभिन्न हथियारों की जरूरत पड़ेगी।

311

खुरों में एंटीबॉडीज को किया जा रहा डेवलप
आमतौर पर वैज्ञानिक एंटीबॉडीज की जांच पड़ताल प्रयोगशालाओं में कल्चर की गईं कोशिकाओं या फिर तंबाकू के पौधे पर करते हैं। लेकिन बायोथेराप्यूटिक्स 20 साल से गायों के खुरों में एंटीबॉडीज को डेवलप कर रही है। जिसके बाद कोरोना के वैक्सीन बनाने को लेकर यह दावा किया गया है। 

411

गाय ज्यादा मात्रा में एंटीबॉडीज बनाती हैं 
कंपनी गायों में जेनेटिक बदलाव करती है। ताकि उनके इम्यून सेल्स (प्रतिरोधक कोशिकाएं) और ज्यादा विकसित हो सकें। खतरनाक बीमारियों से लड़ सकें। साथ ही ये गाय ज्यादा मात्रा में एंटीबॉडीज बनाती हैं जिनका उपयोग इंसानों को ठीक करने में किया जा सकता है।

511

गाय अपने आप में बॉयोरिएक्टर है 
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के इम्यूनोलॉजिस्ट विलियम क्लिमस्त्रा ने कहा कि इस कंपनी के गायों की एंटीबॉडीज में कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को खत्म करने की ताकत है। गाय अपने आप में एक बायोरिएक्टर है। वह भयानक से भयानक बीमारियों से टकराने के लिए भारी मात्रा में एंटीबॉडीज बनाती है। 

611

गायों के पास होता है ज्यादा खून
सैब बायोथेराप्यूटिक्स के सीईओ एडी सुलिवन ने बताया कि गायों के पास अन्य छोटे जीवों की तुलना में ज्यादा खून होता है। इसलिए उनके शरीर में एंटीबॉडीज भी बहुत ज्यादा बनते हैं। जिन्हें बाद में सुधार कर इंसानों में उपयोग किया जा सकता है।

711

एडी ने बताया कि दुनिया की ज्यादातर कंपनियां कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी विकसित करने में लगे हैं। जबकि गायों के साथ अच्छी बात ये है कि ये पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी बनाती हैं। ये किसी भी वायरस को खत्म करने के मामले में किसी भी मोनोक्लोनल एंटीबॉडी से ज्यादा सक्षम होते हैं। 

811

एडी सुलिवन ने कहा कि जब मिडिल ईस्ट रेस्पोरेटरी सिंड्रोम आया था, तभी हमने यह रास्ता चुना था। वहीं से हमें पता चला कि गाय के एंटीबॉडी में बाकी जीवों के एंटीबॉडी की तुलना में ज्यादा ताकत होती है।

911

लगभग 50 दिनों में तैयार हो रही है एंटीबॉडी 
सुलिवन ने कहा कि 7 हफ्ते के अंदर गाय के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी तैयार हो रही हैं। इस दौरान गाय बहुत ज्यादा बीमार भी नहीं हो रही है। जांच करने पर पता चला कि गाय के शरीर में बन रहे एंटीबॉडी ने कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को खत्म कर दिया। 

1011

4 गुना ज्यादा ताकतवर है प्लाज्मा 
गाय के प्लाज्मा को लैब में जांचा गया तो पता चला कि यह इंसानी प्लाज्मा थैरेपी यानी कोवैलेसेंट प्लाज्मा थैरेपी से चार गुना ज्यादा ताकतवर है। यह कोरोना वायरस को इंसान के शरीर की कोशिकाओं में घुसने ही नहीं देता। 

1111

दुनिया में कोरोना का हाल 
दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 72 लाख 10 हजार 931 हो गई है। जबकि अब तक 4 लाख 8 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण के शिकार 35 लाख 50 हजार से अधिक लोग अब तक ठीक हो चुके है। वहीं, अमेरिका और ब्राजील में कोरोना का कहत तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख के पार जा चुकी है, जबकि 1 लाख 13 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, ब्राजील में यह आंकड़ा 7 लाख 10 हजार से अधिक हो गया है। जबकि 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PoK-अक्साई चिन भारत के नक्शे में, अमेरिका से ट्रेड डील के बाद क्यों वायरल हो रहा MAP
Recommended image2
India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?
Recommended image3
US-India Trade Deal Impact: ट्रंप ने साइन किया आदेश, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म
Recommended image4
Islamabad Blast News in Pics: चीथड़े उड़ गए, बीननी पड़ रही लाशें
Recommended image5
Pakistan Suicide Attack: जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत 170 घायल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved