कांप उठी धरती, बरस पड़ा आसमान, जापान की तबाही दिखाने को काफी हैं ये PHOTOS
टोक्यो. जापान में आए भीषण तूफान हेजिबीस ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह जापान में आने वाला 60 साल का सबसे खतरनाक तूफान है। अब तक इस तूफान म 14 लोगों की मौत हो गई है। और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जापान सरकार ने इससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए हैं और काफी पहले से एडवाइजरी भी जारी की गई है। तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन भी हुआ है। जापान सरकार ने इससे निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं और काफी पहले से एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन भी हुआ है।
15

हेजिबीस साल 1958 में कान्टो और इजू क्षेत्र में तबाही मचाकर 1,200 से अधिक लोगों की जान लेने वाले तूफान की बराबरी कर सकता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
एजेंसी ने टोक्यो, इजू और शिलुओका प्रांत में भूस्खलन के लिए एक आपातकालीन चेतावनी जारी की थी।
35
हेजिबीस को जापान में अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है क्योंकि इससे देश के प्रमुख द्वीप होंशू में भूस्खलन हुआ है।
45
सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, होंशू द्वीप के शहर चिबा में इसका उपद्रव जारी है जहां हवा के तेज झोंकों के चलते यहां के कई घरों की छतें उड़ गईं जिससे कई लोग घायल हो गए हैं
55
रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान में करीब 216 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चली। इसके चलते टोक्यो में समुद्र किनारे खड़ी एक कार तूफान की चपेट में आ गई और उसके ड्राइवर की मौत हो गई।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos