- Home
- World News
- कोरोना से हो गई इस देश के प्रधानमंत्री की मौत, लॉकडाउन खुलते ही इतने लापरवाह हो गए थे लोग
कोरोना से हो गई इस देश के प्रधानमंत्री की मौत, लॉकडाउन खुलते ही इतने लापरवाह हो गए थे लोग
हटके डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है। साल के शुरुआत में धीरे-धीरे इस वायरस ने दुनिया को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद वायरस को रोकने के लिए ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया। लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई। लेकिन फिर समय के साथ लॉकडाउन में ढिलाई भी दी जाने लगी। साल के अंत तक लगभग सारे ही देशों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस बीच लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है लेकिन ऐसा काफी कम देखने को मिल रहा है। अब साउथ अफ्रीका के एस्वातिनी देश के प्रधानमंत्री की मौत से दुनिया स्तब्ध है। 1 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन आखिरकार वो जिंदगी से जंग हार गए।

साउथ अफ्रीका के देश एस्वातिनी (Eswatini) के प्रधानमंत्री एम्ब्रोस डलामिनी (Ambrose Dlamini) की मौत कोरोना से हो गई। एम्ब्रोस डलामिनी 52 साल के थे।
देश के उपराष्ट्रपति थेम्बा मासुकू ने पीएम की मौत की खबर लोगों को दी। साउथ अफ्रीका के एक अस्पताल में 14 दिसंबर को उन्होंने आखिरी सांसें ली।
उपराष्ट्रपति ने बताया कि पीएम के परिवार से वो संपर्क में हैं और जल्द ही उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।
एम्ब्रोस डलामिनी को 1 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उनका इलाज चल रहा था जिससे उनकी हालत स्थिर थी।
साउथ अफ्रीका के छोटे से देश एस्वातिनी को पहले स्वाज़ीलैंड कहा जाता था। यहां की जनसँख्या मात्र 12 लाख है। साथ ही देश में राजा भी राज करता है।
एम्ब्रोस डलामिनी को 2018 नवंबर में राजा बनाया गया था। इससे पहले वो 18 साल बैंकिंग सेक्टर में काम कर चुके थे।
एम्ब्रोस डलामिनी दुनिया के उन नेताओं में थे जिन्हें कोरोना हुआ। अभी तक यूके के पीएम बोरिस जोन्हसन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, दोनों ने वायरस को मात दे दी।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के इस छोटे से देश में अभी तक कोरोना के कुल 6 हजार 768 मामले सामने आए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, इनमें से 127 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।