MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
ISRO GSLV-F17 Launch
Mayawati-Akash Anand Rift
Kuwait News
News Flash Roundup
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • World News
  • मदद के लिए आगे बढ़े हाथ,कोई कपड़े नीलाम कर दे रहा राहत, कोई फ्री खिला रहा 12 हजार रुपए प्लेट का खाना

मदद के लिए आगे बढ़े हाथ,कोई कपड़े नीलाम कर दे रहा राहत, कोई फ्री खिला रहा 12 हजार रुपए प्लेट का खाना

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों का तांता भी नहीं टूट रहा है। दुनिया ने कोरोना के आगे घुटने टेक दिए हैं, बचने और बचाने के लिए हर कवायद की जा रही हैं। वहीं, संक्रमण से दो-दो हाथ कर रहे देशों से कई चौंकाने वाली खबरें भी सामने आ रबही है। इसी क्रम में डॉक्टर्स, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे मरीजों की देखभाल में लगे हुए हैं। साथ ही परोपकारी लोग भी अपने-अपने हिसाब से मदद कर रहे हैं। इसमें सोशल मीडिया पर कई कैंपेन चल रहे हैं, जिनमें मुफ्त खाने और इलाज की अपील की जा रही है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 19 2020, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
एक थाली खाने की कीमत 12 हजार, लोगों को दे रहे मुफ्तः कोरोना वायरस के खौफ के बीच इंग्लैंड के विल्टशायर में शेफ रोजर जॉन्स लोगों को मुफ्त खाना खिला रहे हैं। रोजर एक रेस्तरां के मालिक हैं। उनके रेस्त्रां की एक थाली की कीमत 12 हजार रुपए है, जिसमें मशरूम, वेजिटेरियन करी, मॉन्कफिश और लैंब केसरोल शामिल है। कोरोना वायरस के बढ़ते असर के बाद यहां लोगों को मुफ्त खाना खिलाया जा रहा है, इसमें रोजर का साथ दे रही हैं उनकी पत्नी स्यू। ज्यादा से ज्यादा यह लोगों तक पहुंचे इसके लिए ट्विटर पर इसकी घोषणा भी की गई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
लोगों के मदद के लिए कपड़ों को किया जा रहा नीलामः कोरोना वायरस के प्रभाव से कोई देश अछूता नहीं है। लोगों की मदद करने का सिललिला खेल जगत में भी तेजी से बढ़ रहा है। रोनाल्डो के बाद अब एथलीट्स खेल से जुड़ी चीजें दान कर रहे हैं। खेल के सामानों की बोली लगाई जा रही है जिससे इकट्‌ठा हुई रकम से मदद की जाएगी। इस मुहिम का नाम है 'एथलीट्स फॉर रिलीफ'। बुधवार तक 70 एथलीट इसका हिस्सा बन चुके हैं। इसमें दुनिया की सबसे फिट महिला एथलीट सिमोन बाइलस और माइकल फेल्प्स जैसे ओलंपिक चैम्पियन शामिल हैं। हर एक चीज के लिए 25 डॉलर की न्यूनतम बोली लगाना जरूरी है। बोली लगाने की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। यह सारा पैसा 'सेंटर फॉर डिजास्टर' को दिया जाएगा। यह संस्था पीड़ित लोगों की मदद करेगी। सिमोना बाइल्स ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने अपनी साइन की हुई जिम्नास्टिक ड्रेस दान की है, 28 ओलंपिक मेडल जीत चुके माइकल फेल्प्स ने अपना ऑटोग्राफ किया हुआ स्विम सूट दान कर दिया है। वहीं, तीन बार के ओलंपिक चैंपियन स्नोबोर्डर शॉन वाइट ने भी स्केटबोर्ड पर साइन करके उसे दान किया है। ग्लोबेटरोटर्स ने साइन की हुई जर्सी-बास्केटबॉल और पूर्व क्रिकेटर डेरेन गॉ ने क्रिकेट बॉल पर ऑटोग्राफ देकर उसे दान किया है।
35
अमेरिकी लेखक शेया सेरेनों सोशल मीडिया पर कोरोना पीड़ित लोगों के लिए डोनेशन की अपील कर रहे हैं। वह अब 10 हजार डॉलर यानी 7.82 लाख रुपए जरूरतमंदों तक पहुंचा चुके हैं। शेया ने ट्विटर पर अपने सवा तीन लाख से अधिक फॉलोवर से मदद करने की अपील की थी। जिसके बाद ट्विटर यूजर ने मददे के लिए हाथ आगे बढ़ाया और 5 दिन के भीतर 7.82 लाख रुपए जुटाए गए। ऐसे लोग जिन्होंने कर्ज और मेडिकल बिल की तस्वीरें पोस्ट की थी उन तक यह मदद पहुंचाई गई।
45
टीवी पर देखे हालात, फिर 100-100 डॉलर की मदद करने का निर्णयः ताइवान में रह रहे अमेरिकी एडिडॉयन ऑयजेरेन ने अपने देश में बढ़ते कोरोना मामलों को टीवी पर देखने के बाद लेखक रॉक्सेन गे का एक ट्वीट देखा। ट्वीट में लिखा था मैं 10 पीड़ितों को 100-100 डॉलर की जरूरत की चीजें दूंगी। अगर आप भी मदद करना चाहते हैं तो इस मुहिम में शामिल हो सकते हैं और हर इंसान को 100 डॉलर की मदद कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर मदद की यह अपील होने के बाद लोग मदद के लिए आगे बढ़े और जरूरतमंदों की तलाश की गई। इस दौरान पाया कि एक महिला ने डायपर का बिल पोस्ट किया है जिसकी उन्होंने मदद की। लेखक रॉक्सेन गे ने अपनी मुहिम में अब 20 जरूरतमंदों को 100-100 डॉलर की मदद कर रहे हैं।
55
आसिया लोगों को दे रही मुफ्त मॉस्क और सैनेटाइजरः कोरोना वायरस के खौफ के बीच स्कॉटलैंड में एक दंपति की बुजुर्ग से मुलाकात हुई जिसने हैंड सेनेटाइजर और मास्क खरीदने में असमर्थता जताई। जिसके बाद स्कॉटलैंड की आसिया ने लोगों तक हैंडवॉश, सैनेटाइजर और मास्क जरूरतमंदों तक पहुंचाना शुरू कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Floods: कीचड़ में मिली किताबें, बैग और लंच बॉक्स बयां कर रहे तबाही का दर्द
Recommended image2
शव नहीं मिले तो कैसे होता है अंतिम संस्कार? नेपाल से आ रहीं अब तक की सबसे दर्दनाक तस्वीरें
Recommended image3
यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने रूस को लेकर क्या कहा? भारत ने युद्ध खत्म कराने के लिए बढ़ाया हाथ
Recommended image4
Donald Trump का चेहरा अब 1 डॉलर के सिक्के पर, परंपरा टूटी या कानून में मिला रास्ता?
Recommended image5
Ganpati in Karachi: पाकिस्तान में बप्पा की धूम, मुस्लिम कलाकार ने मराठी परिवार के लिए बनाई मूर्ति, जीता दिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved