MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • चीन के बाद द. कोरिया पर टूटा था कोरोना का कहर, लेकिन एक महिला के दम पर बिना लॉकडाउन यूं जीती जंग

चीन के बाद द. कोरिया पर टूटा था कोरोना का कहर, लेकिन एक महिला के दम पर बिना लॉकडाउन यूं जीती जंग

 कोरोना वायरस का कहर चीन के बाद सबसे पहले दक्षिण कोरिया पर टूटा था। कोरिया में अब तक संक्रमण के 9500 मामले सामने आए हैं। वहीं, 152 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। द कोरिया में इसी 3 मार्च को एक दिन में 800 से ज्यादा मामले सामने आए थे।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 29 2020, 04:59 PM IST| Updated : Mar 29 2020, 05:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
117
कोरोना को हराने में द कोरिया की एक महिला का विशेष योगदान रहा। हम बात कर रहे हैं, कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की प्रमुख जंग इयुन-केयोंग की।
217
आज कोरिया ने केयोंग के अथक प्रयासों के दम पर ही कोरोना पर काबू पाया है। कोरोना से कोरिया की जंग में केयोंग ने दिन रात एक कर दिया। वे कई हफ्तों तक अपने घर नहीं गईं।
317
द कोरिया में डागू शहर में एक चर्च कोरोना का केंद्र था। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में यह तेजी से फैला। केयोंग ने सबसे पहले इन्हीं 2,12,000 लोगों की जानकारी इकट्ठा की। इनका पता लगाया गया।
417
सबसे पहले इन लोगों को खोजकर इनकी टेस्टिंग शुरू की। इसके बाद इनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया गया। इसके लिए कोरिया ने खास तकनीक और अनुभव का इस्तेमाल किया।
517
कोरिया में सर्वेलांस कैमरा, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन और मैप के जरिए संबंधित लोगों को खोजा गया। इस दौरान कोरिया में ना तो लॉकडाउन किया गया और ना ही कोई दफ्तर बंद हुए।
617
कोरिया में अमेरिका और ब्रिटेन से भी ज्यादा लोगों के टेस्ट किए। शुरुआत में पूरा फोकस टेस्टिंग कर संक्रमित लोगों का पता लगाने पर ही रखा गया।
717
यहां तक की शहरों का नक्शा तैयार किया, जिससे संक्रमण की जगह का पता लगाया जा सके। जांच का दायरा बढ़ाकर संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गई।
817
इयुन-केयोंग अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ीं। इससे पहले उन्होंने 2009 में H1N1 महामारी के वक्त मोर्चा संभाला था। इस संक्रमण की चपेट में 7.5 लाख लोग आए थे। उन्होंने कोरोना के खिलाफ अपने पुराने अनुभवों को भी लगाया।
917
उनके द्वारा चलाया गया अभियान सफल होता दिखने लगा। इसके बाद अमेरिका में भी उनकी तारीफ हुई और कहा गया कि उनसे सीख लेने की जरूरत है।
1017
इयुन-केयोंग 1995 से कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी हैं। वे इस महामारी के खिलाफ पूरी जी जान से जुट गईं। वे हफ्तों तक घर भी नहीं गईं।
1117
इस दौरान उन्हें कई विदेशी मीडिया चैनलों ने इंटरव्यू के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, इस वक्त उनकी जिम्मेदारी कुछ और है।
1217
उन्होंने कोरोना के बढ़ने से पहले ही बड़ी मात्रा में किट तैयार करा लीं। उन्होंने लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। साथ ही मरीजों के लोकेशन के बारे में भी बताया। यहां हर रोज करीब 20 हजार लोगों की जांच की गई।
1317
दुनिया भर के 199 देश कोरोना की चपेट में हैं। अब तक इस महामारी ने 30 हजार से ज्यादा लोगोंं की जान ले ली है। वहीं, 6.5 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।
1417
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है। यहां 10 हजार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 92 हजार संक्रमित केस सामने आए हैं।
1517
सबसे ज्यादा केस अमेरिका में सामने आए हैं। यहां करीब 1.23 लाख केस सामने आए हैं। अमेरिका में अब तक 2200 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
1617
मौतों के आंकड़े की बात की जाए तो इटली के बाद स्पेन दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के 78 हजार मामले सामने आए हैं।
1717
चीन में हालत अब काबू में हैं। यहां लगातार संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं। हालांकि, अभी भी संक्रमण के 83000 केस हैं। वहीं, 3300 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved