MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • अफगानिस्तान में Earthquake के बाद की हार्ट ब्रेकिंग तस्वीरें, मुसीबत भरी जिंदगी पर टूटा एक और पहाड़

अफगानिस्तान में Earthquake के बाद की हार्ट ब्रेकिंग तस्वीरें, मुसीबत भरी जिंदगी पर टूटा एक और पहाड़

काबुल. पहले से ही कई मानवीय संकटों में घिरे अफगानिस्तान में आए भूकंप ने गरीब अफगानियों की रही सही कमर भी तोड़ दी है। लोकल मीडिया(pajhwok) के अनुसार, विनाशकारी भूकंप (earthquake in afghanistan) में  2500 लोगों के मारे जाने की खबर है। 3000 से घर डैमेज हुए हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ा अभी भी 1000 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर दे रहा है। हालांकि यह संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि 1600 लोग घायल हैं। इनमें से कइयों की हालत गंभीर है। तालिबान सरकार के पास इन लोगों के लिए मेडिकल फेसिलिटीज, भोजन, पानी और दवा जैसी इमरजेंसी सप्लाई के साथ-साथ उनके घरों को फिर से बनाने के लिए पैसा नहीं है। वो दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक खोस्त प्रांत के स्पिरी जिले(Spiri district of Khost province) के चीफ सुल्तान मोहम्मद गजनवी ने कहा कि यहां 500 से ज्यादा घर तबाह हो गए।आगे देखिए कुछ तस्वीरें और पढ़िए अन्य जानकारियां... 

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jun 24 2022, 09:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि भूकंप प्रभावित इलाकों के अंदर और बाहर बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारी है। इलाके में भारी बारिश, भूस्खलन और पहाड़ियों के अंदर बसे यहां के गांवों तक रेस्क्यू टीम पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। माना जा रहा है कि कई लोग अभी भी मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं। इस्लामिक अमीरात की रेस्क्यू टीम अफगानिस्तान पहुंचकर मदद कर रही है। (ये दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पहली तस्वीर में भूकंप के बाद मायूस बच्चा, दूसरी तस्वीर में जगह-जगह पीड़ितों की मदद के लिए पैसा जुटाया जा रहा है)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

जिस इलाके में भूकंप आया, वहां बहुत गरीब लोग रहते हैं। इन पहाड़ी समुदायों के पास कोई सुख-सुविधाएं नहीं हैं। कच्चे घर थे, वो भी गिर गए। अफगानिस्तान एक गंभीर मानवीय संकट का सामना कर रहा है। देश के अंदर लगभग 35 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। लाखों अन्य लोग गरीबी और भूख के बढ़ते स्तर के बीच जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सामाजिक सेवाओं पर भारी दबाव है। 2021 में 700,000 लोगों को संघर्ष के कारण अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा था।

35

यूनाइटेड नेशन हाई कमिशन फॉर रिफ्यूजी(UNHCR) ने जमीनस्तर(ground level)पर जरूरतों का आकलन करने के लिए क्षेत्र में कर्मचारियों को तैनात किया है। UNHCR के फिलिपो ग्रांडी ने कहा-"अफगानिस्तान में इस  मानवीय संकट को देखकर दिल टूट रहा है, जिससे अफगान हर दिन गुजर रहे हैं।"

45

संयुक्त राष्ट्र(United Nations) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान की लगभग आधी आबादी पहले से ही तीव्र भूख का सामना कर रही है। भूकंप के बाद तालिबान ने और अधिक अंतरराष्ट्रीय सहायता( international aid) का आह्वान किया है। तालिबान का तर्क है कि प्रतिबंधों ने देश के सामने आने वाले कई संकटों का जवाब देने की सरकार की क्षमता में बाधा डाली है।  यह भी पढ़ें-अफगानिस्तान Earthquake: भूकंप में मर गई पूरी फैमिली, पर इस बच्ची की प्यारी मुस्कान देखकर मानों मौत भी पिघल गई

55

संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण (United States Geological Survey-USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से लगभग 44 किमी (27 मील) दूर 51 किमी की गहराई में था।  यूरोपीय-भूमध्य भूकंपीय केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई है, जबकि यूएसजीएस) ने कहा कि यह 5.9 तीव्रता का था।  यह भी पढ़ें-अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 1 हजार लोगों की मौत, पाकिस्तान तक लगे झटके

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UK Water Crisis: ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई लोगों से कहा- 'चावल सिर्फ दो बार धोएं', वजू में भी पानी बचाएं
Recommended image2
Donald Trump Health: बर्गर ने बिगाड़ी ट्रंप की सेहत? डॉक्टरों ने दी गंभीर बीमारियों की चेतावनी
Recommended image3
ईरान को तबाह करने की तैयारी? अमेरिका ने बनाया सबसे बड़ा एक्शन प्लान, इन देशों को भी चेतावनी
Recommended image4
Karachi Protest: पाकिस्तान में बिजली-गैस पर भारी बवाल, कराची की सड़कों पर उतरी गुस्साई भीड़
Recommended image5
तुर्की के सैन्य विमानों ने 3 दिन में क्यों लगाए पाकिस्तान के इतने चक्कर? खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved