MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोना: 195 देशों में वायरस से 21,200 मौत, 4 लाख 71 हजार 820 संक्रमित

दुनिया में कोरोना: 195 देशों में वायरस से 21,200 मौत, 4 लाख 71 हजार 820 संक्रमित

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण का असर और तेज होता जा रहा है। दुनिया के 195 देशों में अब तक 4 लाख 71 हजार 820 संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे अब तक 21,200 लोगों की जान जा चुकी है। मौत के बढ़ते मामलों इटली और स्पेन चीन से आगे निकल चुके हैं। चीन में जहां अब तक 3287 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्पेन में 3647 तो इटली में 7503 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। देश दुनिया के तमाम दिग्गज भी कोरोना के चपेटे में आए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डटन, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स समेत कई वीवीआईपी शामिल हैं। हंगरी में एक सीनियर ब्रिटिश राजनयिक स्टीवन डिक की कोरोनोवायरस से मौत हो गई। वे 37 साल के थे। वे बुडापेस्ट में ब्रिटिश दूतावास के मिशन के उप प्रमुख थे। उनकी मंगलवार को मौत हो गई थी। यहां अब तक 465 लोगों की मौत हुई है।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 26 2020, 06:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
इटली में 24 घंटे में 5210 केसः कोरोना वायरस से चीन के बाद इटली सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पिछले 24 घंटे में 5210 संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 74,386 तक पहुंच गई है। वहीं, मरने वालों की तादाद 7503 हो गई है। जानकारी के मुताबिक इटली में पिछले 24 घंटे में 683 लोगों की जान गई है। हालांकि इस बीमारी से अब तक 9362 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, अभी 3489 लोग गंभीर हाल में हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
211
स्पेन में एक दिन में 656 मौतेंः इटली के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा कहर स्पेन में देखने को मिल रहा है। जहां एक दिन में कोरोना से संक्रमित 656 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 7457 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्पेन में अब तक 47,515 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जिसमें 3667 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इसमें से 5367 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 3166 लोग गंभीर हाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
311
ईरान में हो चुकी हैं 2 हजार मौतेंः कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों में ईरान है, जहां अब तक 2 हजार 77 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस बीमारी से 27,017 लोग संक्रमित हैं। ईरान में भी पिछले 24 घंटे में 2206 नए केस सामने हैं जबकि 143 मौतें हुई हैं।
411
अमेरिका में एक दिन में सामने आए 13 हजार केसः कोरोना वायरस का संक्रमण अमेरिका में भी गहराता जा रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 13,355 नए केस सामने आए हैं, जबकि 247 मौतें हुई हैं। कोरोना के बढ़ते असर के बीच अमेरिका में अब तक 68,211 लोग संक्रमित हैं जबकि 1027 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना से अमेरिका अभी तक सिर्फ 394 लोग ही रिकवर किए गए हैं।
511
चीन में 67 नए केसः चीन के वुहान शहर शुरू हुआ कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। चीन में पिछले 24 घंटों में 67 नए केस सामने आए हैं साथ ही 6 मौतें भी हुई हैं। दिसंबर 2019 में चीन में शुरू हुए कोरोना वायरस से अब तक 3287 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 81285 लोग संक्रमित हैं। इनमे से 74,051 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
611
फ्रांस में तेजी से बढ़ रहा संक्रमणः कोरोना के असर से दुनिया का कोई देश बच नहीं सका है। फ्रांस में भी संक्रमण का असर तेज होता जा रहा है। पिछले एक दिन में कोरोना के 2929 केस नए सामने आए हैं। जबकि 231 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1331 तक पहुंच गया है। जबकि संक्रमित केसों का आकंड़ा 25,233 हो गया है। फ्रांस में अब तक 3900 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं।
711
पाकिस्तान में गहराता जा रहा संकटः कोरोना वायरस का पाकिस्तान पर भी हावी होता जा रहा है। पाकिस्तान में अब चक 1,063 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 91 नए केस सामने आए हैं। जबकि 1 शख्स की मौत हुई है। हालांकि पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर है कि 21 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
811
दुनिया की एक तिहाई आबादी घरों में कैदः कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया की एक तिहाई आबादी घरों में कैद है। भारत के 1.3 अरब, इटली के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में नजरबंद हैं। बुधवार आधी रात से न्यूजीलैंड में भी आपातकाल लगा दिया गया है। हॉन्गकॉन्ग में बुधवार को संक्रमण के 24 नए मामलों की पुष्टि हुई। यहां कुल 410 केस हो चुके हैं। यहां सरकार ने अन्य देशों के साथ सीमाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, कम्युनिटी ट्रांसमिशन कम हो रहा है। यहां चार लोगों की मौत हो चुकी है।
911
मिस्र की राजधानी काहिरा में शटडाउनः मिस्र और उसकी राजधानी काहिरा को बुधवार शाम शॉडाउन कर दिया गया। यहां करीब दो करोड़ लोग रहते हैं। अधिकारियों ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
1011
शहर में रेस्तरां और कैफे आमतौर पर सुबह तक खुले रहते हैं। लेकिन कर्फ्यू शुरू होने से पहले ही दुकानें और रेस्तरां बंद कर दी गईं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में संक्रमण के मामले अब तक 456 हो चुके हैं। इसमें 21 लोगों की मौत हुई है और 95 स्वस्थ्य हुए हैं।
1111
हंगरी में एक सीनियर ब्रिटिश राजनयिक स्टीवन डिक की कोरोनोवायरस से मौत हो गई। वे 37 साल के थे। वे बुडापेस्ट में ब्रिटिश दूतावास के मिशन के उप प्रमुख थे। उनकी मंगलवार को मौत हो गई थी।जिसकी पुष्टि आज गुरुवार को गई है। हंगरी में अब तक यहां अब तक 465 लोगों की मौत हुई है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा? म्यूनिख कॉन्फ्रेंस से एस. जयशंकर का चौंकाने वाला जवाब
Recommended image2
पाकिस्तानी विद्वान का इंटरव्यू वायरल, कहा- मेरे सिर्फ 19 बच्चे, सबसे छोटा अभी-अभी आया है...
Recommended image3
PM मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता-क्या ढाका जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री?
Recommended image4
Bangladesh: क्या तारिक रहमान के शपथ समारोह में जाएंगे PM मोदी? न्योता देने की तैयारी
Recommended image5
‘हमें अपने हिंदू राजा वापस चाहिए’-नेपाल में चुनाव से पहले क्यों गूंज रहा है राजशाही का नारा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved