MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • फाइटर प्लेन से लेकर मिसाइल तक ये हैं रूस के 10 खतरनाक हथियार, अमेरिका भी नहीं करना चाहता सामना

फाइटर प्लेन से लेकर मिसाइल तक ये हैं रूस के 10 खतरनाक हथियार, अमेरिका भी नहीं करना चाहता सामना

मॉस्को। यूक्रेन के साथ चल रही जंग (Russia Ukraine War) के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों से हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि नाटो देशों के कुछ बड़े नेता रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों से हमला करने की धमकी दे रहे हैं। अपने देश की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। पुतिन की इस धमकी के बीच अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ गई है। रूस भले 7 महीने में यूक्रेन को जीत नहीं पाया है, लेकिन उसके पास अभी भी इतनी सैन्य क्षमता है जो अमेरिका समेत किसी भी देश के लिए चिंता का कारण हो सकती हैं। रूस के पास ऐसे खतरनाक हथियार हैं जिनका सामना करने से अमेरिका भी बचता है। आइए डालते हैं रूस के 10 ताकतवर हथियारों पर एक नजर... 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 23 2022, 10:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

A-235 PL-19 नुडोल रूस का एंटी सैटेलाइट मिसाइल है। यह धरती का चक्कर लगा रहे उपग्रह को नष्ट कर सकता है। यह 1500 किलोमीटर ऊंचाई तक की कक्षा में मौजूद उपग्रह पर हमला कर सकता है। इस तरह के हथियारों का निर्माण दुश्मन के सैन्य और खुफिया टोही उपग्रहों को खत्म करने के लिए किया जाता है। 
 

210

रूस ने जिक्रोन नाम का नया हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 6 मैक (हवा में आवाज की गति से 6 गुणा तेज रफ्तार) है। इसके चलते मिसाइल को ट्रैक करना और नष्ट करना बहुत कठिन होता है। इस मिसाइल का इस्तेमाल हमला करने आ रहे बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है। इसका रेंज 1000 किलोमीटर से अधिक है।
 

310

अमेरिका के बाद रूस एक मात्र देश है जिसके पास लंबी दूरी तक हमला करने वाले स्ट्रेटेजिक बॉम्बर विमान हैं। रूस के पास Tu-160 जैसा सुपरसोनिक बॉम्बर है। इसके साथ ही रूसी कंपनी टुपोलेव PAK DA नाम का स्टिल्थ बॉम्बर भी बना रही है। इस बॉम्बर को 5000 किलोमीटर तक मार करने वाले मिसाइल से लैस किया जाएगा। 
 

410

सुखोई SU 57 पांचवी पीढ़ी का रूसी लड़ाकू विमान है। यह हवा में उड़ान के दौरान पूरी तरह रुक सकता है और किसी UFO की तरह मंडरा सकता है। हवा में दो विमानों के बीच होने वाली लड़ाई में यह क्षमता काफी काम आती है। इससे विमान हमला करने आ रहे मिसाइल को चकमा दे पाता है और खुद को मिसाइल फायर करने की स्थिति में ला पाता है। 
 

510

रूस के सुखोई परिवार के लड़ाकू विमानों को दुनिया के सबसे बेहतर लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। रूस की सेना के पास SU-30, SU-34 और SU-35 फाइटर प्लेन हैं। दो इंजन वाले ये विमान हवा से हवा की लड़ाई और जमीन पर हमला करने में बेहद सक्षम माने जाते हैं। ये विमान रूसी वायु सेना के बैकबोन हैं। इनकी मुख्य खासियत लंबा रेंज और बड़े हथियार ले जाने की क्षमता है।
 

610

यासेन क्लास सबमरीन रूस की मुख्य हमलावर पनडुब्बी है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली इस सबमरीन को लंबे समय तक पानी के नीचे रखा जा सकता है। यह 600 मीटर की गहराई तक गोता लगा सकती है। यह लंबी दूरी तक परमाणु हमला करने वाले क्रूज मिसाइलों से लैस है।
 

710

शकवाल रॉकेट-टॉरपीडो को पानी के अंदर आगे बढ़ने के लिए रॉकेट इंजन से ताकत मिलती है। इसकी रफ्तार 555 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह किसी आम टॉरपीडो से छह गुणा तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है। रॉकेट इंजन की मदद से टॉरपीडो के चारों ओर एक गैस बबल बन जाता है। इससे टॉरपीडो को पानी में तेज रफ्तार से पाने में मदद मिलती है। तेज रफ्तार के चलते इसके हमले से बचना कठिन होता है।
 

810

माइक्रोवेव हथियार दुश्मन के हथियारों के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को नाकाम कर देता है। इस हथियार को BUK मिसाइल सिस्टम पर फिट किया जा सकता है। यह दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है। यह हथियार विकिरण विस्फोट का उत्सर्जन करता है, जिससे मिसाइल या ड्रोन का इलेक्ट्रॉनिक और गाइडेंस सिस्टम काम करना बंद कर देता है।
 

910

यूरेन-9 कॉम्बैट रोबोट टैंक की तरह काम करता है। सैनिक इसे दूर रहकर ऑपरेट कर सकते हैं। आकार में छोटा यह रोबोट कई तरह के घातक हथियारों के लैस है। यह एंटी टैंक मिसाइल और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल फायर कर सकता है। इसमें 30 एमएम का तोप और एक मशीन गन लगा है। 
 

1010

रूस के पास दुनिया का सबसे बेहतर एयर डिफेंस सिस्टम है। रूसी सेना एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही नई पीढ़ी के सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम एस-500 को भी रूस ने बना लिया है। रूसी सेना इस सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है। एस-400 का रिस्पॉन्स टाइम 9-10 सेकंड है। वहीं, एस-500 का रिस्पॉन्स टाइम मात्र 3-4 सेकंड है।
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
Recommended image2
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें
Recommended image3
Greek Coast Guard Clash: आधी रात समुद्र में 14 प्रवासियों की मौत
Recommended image4
साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या
Recommended image5
Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved