MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Heartbreaking तस्वीरें: हजारा-शिया मुसलमानों का जानी दुश्मन बना ISIS-K; अल्लाह का घर भी नहीं छोड़ा

Heartbreaking तस्वीरें: हजारा-शिया मुसलमानों का जानी दुश्मन बना ISIS-K; अल्लाह का घर भी नहीं छोड़ा

काबुल. दिल दहलाने(Heartbreaking) वाली ये तस्वीरें अफगानिस्तान के कुंदुज ( Kunduz) प्रांत की उस शिया मस्जिद की हैं, जहां शुक्रवार दोपहर एक आत्मघाती हमलावर(suicide bomber) ने ब्लास्ट किया था। यह आत्मघाती हमला राजधानी कुंदुज( Kunduz) के खानाबाद बंदर इलाके की शिया मस्जिद में गुरुवार दोपहर को हुआ था। अफगानिस्तान के डिप्टी सूचना और संस्कृति मंत्री(deputy minister of information and culture) जबीउल्लाह मुजाहिद(Zabiullah Mujahid) के मुताबिक, इस हमले में 43 से अधिक लोग मारे गए, जबकि 140 से अधिक घायल हुए। हमले के वक्त 300 से अधिक लोग मस्जिद में मौजूद थे। हालांकि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन(The United Nations Assistance Mission in Afghanistan) ने मरने वालों की संख्या 100 से अधिक बताई है। (ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, इसलिए asianet इसकी पुष्टि नहीं करता)

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Oct 09 2021, 10:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बता दें कि 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान की सरकार में यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है। तालिबान और ISIS एक-दूसरे को जानी दुश्मन हैं।

28

ISIS शिया और हजारा समुदाय के खून का प्यासा है। अफगानिस्तान की आबादी में शिया लगभग 20 प्रतिशत हैं। उनमें से कई हजारा हैं, जो एक जातीय समूह है जिसे दशकों से अफगानिस्तान में भारी सताया गया है।

38

इससे पहले अक्टूबर 2017 में एक अकेले IS आत्मघाती हमलावर ने काबुल के पश्चिम में शाम की नमाज के लिए इकट्ठा हुए एक शिया मस्जिद पर हमला किया, जिसमें 56 लोग मारे गए और महिलाओं और बच्चों सहित 55 घायल हो गए थे।।

(तस्वीर गुरुवार को हुए हमले की)

48

 इस साल मई में राजधानी के एक स्कूल के बाहर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में कम से कम 85 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर लड़कियां थीं। हजारा समुदाय पर हुए इस हमले में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

(तस्वीर गुरुवार को हुए हमले की)

58

अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्ला वासीक ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त 300 सौ से ज्यादा लोग जुमे की नमाज में शामिल हो रहे थे।

68

इस हमले की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली है। इस आतंकवादी संगठन ने हमलावार की तस्वीर जारी की है। हमलावर का नाम मोहम्मद इघुरी(Muhamed Ighuri) बताया जाता है।

78

चौंकाने वाली बात यह है कि तालिबान भी हजारा समुदाय को पसंद नहीं करता। तालिबान के सत्ता में आने के बाद हजारा समुदाय पर अत्याचार बढ़ गया है।

88

हमले के बाद की तस्वीर। इस हमले के बाद दुनियाभर में आतंकवाद को लेकर चिंता गहरा गई है। तालिबान के लिए ISIS से निपटना एक बड़ी चुनौती है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
Recommended image2
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image3
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध
Recommended image4
अमेरिका टैरिफ गेम में भारत की बड़ी जीत: PM मोदी ने चीन-पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?
Recommended image5
India US Trade Deal 2026: क्या सच में भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? जानिए पूरी कहानी और असर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved