MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • अफगानिस्तान में Taliban के बारे में सबकुछ कह देती है ये तस्वीर, पंजशीर में 70 साल के बूढ़ों ने भी उठाई बंदूक

अफगानिस्तान में Taliban के बारे में सबकुछ कह देती है ये तस्वीर, पंजशीर में 70 साल के बूढ़ों ने भी उठाई बंदूक

काबुल. अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों पर Taliban ने कब्जा कर लिया है, लेकिन पंजशीर प्रांत (Panjshir Province) उसकी पकड़ से दूर है। यहां वो लगातार मुंह की खा रहा है। पंजशीर उसके बीते दिन 50 से अधिक लड़ाके मारे गए। इनमें तालिबान की क्षेत्रीय कमांडर भी मारा गया। इस लड़ाई में एक पंजशीर समर्थक की भी मौत हुई। Taliban के खिलाफ पंजशीर के लड़ाके twitter पर एक पेज चला रहे हैं-Panjshir Province नाम से। इसके मुताबिक, उसे दुनियाभर से समर्थन मिल रहा है। इस बीच पंजशीर में डटे अफगानिस्तान के स्वयं घोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह  (Amrullah Saleh) ने दो टूक कहा है कि वे सीने पर गोली खा लेंगे, लेकिन तालिबानियों के आगे झुकेंगे नहीं। ऐसा ही यहां के बड़े-बूढ़े और बच्चे कहते हैं।  इस बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) जेक सुवेलियन ने कहा है कि अमेरिका की तालिबान से बातचीत जारी है। 31 अगस्त तक अमेरिका अफगानिस्तान से अपनी सेना निकाल लेगा।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 24 2021, 09:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

यह तस्वीर  Panjshir Province के twitter अकाउंट से शेयर की गई है। यह पेज Taliban के खिलाफ एक मुहिम का हिस्सा है। यह नॉर्दन अलायंस का समर्थन करता है। इस तस्वीर के जरिये बताया गया है कि तालिबान कैसे महिलाओं से जोर-जबर्दस्ती करके अपने फेवर में बात कहलवाता है।
 

26

पंजशीर में एक Taliban के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार एक 70 वर्षीय अफगानी। उसका कहना है कि वो स्वतंत्रता और न्याय के लिए लड़ने को तैयार है। आत्मसर्मण को वो शर्मनाक मानता है। दूसरी तस्वीर तालिबान के खिलाफ युद्ध की तैयारी की है।

36

यह तस्वीर पंजशीर के अंदराब की है। यहां Taliban और नॉदर्न अलायंस सैनिकों के बीच लड़ाई जारी है। इसे देखते हुए यहां से लोग सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

46

यह तस्वीर पंजशीर(Panjshir) में Taliban के खिलाफ एकजुट होते पूर्व अफगानी नेताओं की है। हामिद करजई की सरकार में वाइस प्रेसिडेंट(Vice President of Afghanistan) अहमद जिया मसूद और अन्य नेताओं की है, जो ताजिकिस्तान के रास्ते पंजशीर पहुंचे और Amrullah Saleh (अमरुल्लाह सालेह) के लड़ाकों में शामिल हुए।

56

पंजशीर घाटी अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से एक है। यहां 512 गांवों के साथ 7 जिले हैं। पंजशीर प्रांत की जनसंख्या लगभग 173,000 आंकी गई है। पंजशीर को पंजशेर भी कहते हैं, जिसका मतलब है पांच शेरों की घाटी। ये 1970 और 1980 के दशक में सोवियत के सामने टिका रहा, यानी तब भी इसे जीता नहीं जा सका। अब ये तालिबान विरोधी मोर्चे का केंद्र बन गया है।

66

नॉर्दन अलायंस सैनिकों का एक मोर्चा है, जिसे 1960 में तालिबान का मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया था। इसे ईरान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों का समर्थन था। 1996 और 2001 के बीच तालिबान को पूरे देश पर कब्जा करने से रोकने में नॉर्दन अलॉयंस की महत्वपूर्ण भूमिका थी। (यह तस्वीर अंदराब की है, जहां तालिबान से युद्ध छिड़ा हुआ है)

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता मार्च तक में फाइनल होगा या अभी भी देरी होगी?
Recommended image2
Philippines Fire: बोंगाओ शहर में भीषण आग 1,000 से ज़्यादा घर जले, देखें भयावह तस्वीरें
Recommended image3
10 साल का बेटा 10 दिन से लापता, पिता के अजीब तर्क पर पुलिस ने किया भूत पर केस
Recommended image4
Washington Post Layoffs: कौन हैं ईशान थरूर, जिनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया?
Recommended image5
“आप इज्ज़त खरीद नहीं सकते”-भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved