MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • World News
  • 90 मिनट की गलती और अब हर तरफ दिख रहे शव, इन 7 चूकों की वजह से कोरोना का नया घर बना स्पेन

90 मिनट की गलती और अब हर तरफ दिख रहे शव, इन 7 चूकों की वजह से कोरोना का नया घर बना स्पेन

मैड्रिड. चीन और इटली के बाद अब स्पेन कोरोना वायरस का नया केंद्र बन गया है। यहां अब तक 5138 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 24 घंटे में 769 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कुल मौतों की बात करें तो स्पेन ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पूरी दुनिया की बात करें तो अभी इटली से पीछे है। लेकिन सवाल ये है कि स्पेन से कहां चूक हुई। क्या वह इटली और चीन से सबक नहीं ले पाया। अब इन गलतियों की सजा पूरा देश उठा रहा है। 4.6 करोड़ आबादी वाले स्पेन में कोरोना से पहली मौत 3 मार्च को हुई थी। इसके 23 दिन में ही स्थिति भयावह हो गई।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 28 2020, 12:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1- तबाही के उदाहरण देख भी सचेत नहीं हुआ स्पेन: स्पेन के सामने चीन, ईरान, द कोरिया और इटली जैसे उदाहरण सामने थे, जहां हर रोज मौते के मामले बढ़ रहे थे। लेकिन स्पेन ने अपने पड़ोसी देशों से भी कोई सीख नहीं ली और जो गलती इटली ने की, उन्हें दोहरा दीं। स्पेन ना तो समय रहते लॉकडाउन जैसे कदम उठा पाया और ना ही साउथ कोरिया जैसा पहले से मेडिकल उपकरण इकट्ठा कर पाया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
2- वायरस को गंभीरता से नहीं लिया: स्पेन वायरस प्रभावित चीन से भौगोलिक रूप से काफी दूर है। ऐसे में स्पेन ने वायरस की इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि उसकी सीमा इटली से मिली हुई है। यहां तक की 9 फरवरी को मैड्रिड के मेडिकल आपदा प्रमुख ने कहा, स्पेन में काफी कम मामले आएंगे। उनकी ये सोच उनपर भारी पड़ी। 6 हफ्ते के भीतर ही पूरा यूरोप कोरोना की चपेट में आ गया और इटली के बाद स्पेन कोरोना का नया ठिकाना।
310
3- 90 मिनट का फुटबॉल मैच बना वजह: इटली के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उनके देश में एक मैच की वजह से कोरोना फैला है। वैज्ञानिक इम्यूनालजिस्ट फ्रांसिस्को ली फोके का कहना है कि महामारी के तेजी से फैलने का कारण चैंपियंस लीग का एक मैच है। 19 फरवरी 2020 को इटली के मिलान में फुटबॉल का एक खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए 44 हजार से ज्यादा लोग अन्य जगहों से मिलान पहुंचे थे। इनमें 2,500 वेलेन्सिया फुटबॉल फैंस भी थे। स्पेन में यही संपर्क मुसीबत की वजह बना। स्पेन में ये फैन, खिलाड़ी और खेल पत्रकार सबसे पहले संक्रमित हुए।
410
4- 8 मार्च को पूरे देश में निकली रैलियां: फरवरी और मार्च में स्पेन में तापमान 20% के करीब रहता है। यहां इस दौरान लोग औसत मौसम का आनंद उठाते नजर आते हैं। मैड्रिड में भी बार और कैफे में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में संक्रमण काफी तेजी से फैला। इसके अलावा यहां 8 मार्च को महिला दिवस पर पूरे स्पेन में जुलूस और रैलियां निकाली गईं। इस वक्त दुनियाभर के देश सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लॉकडाउन का ऐलान करते फिर रहे थे।
510
5- देर से जागी सरकार: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए स्पेनिश सरकार काफी देर से सक्रिय हुई। इसके चलते मेडिकल उपकरणों और सुविधाओं की कमी हो गई। स्पेन में अभी भी वेंटिलेटर्स, डॉक्टर्स, टेस्टिंग किट की कमी है। हालांकि, चीन ने अभी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। यहां वृद्ध लोगों का भी ध्यान नहीं दिया गया और मौत की दर 20% तक पहुंच गई।
610
6- प्रधानमंत्री ने की देर : प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ऐलान किया कि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए आपातकाल लगा सकते हैं। लेकिन इस कदम उठाने में 24 घंटे लगा दिए। इस दौरान सबसे प्रभावित मैड्रिड से लोग अन्य शहरों की तरफ भागने लगे। 14 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया गया।
710
7- क्षेत्रीय सरकारों में नहीं दिखा कोई तालमेल: जब मैड्रिड में बढ़ते हुए मामलों को देखकर स्कूल, दफ्तर और कॉलेज बंद किए गए, तो लोग छुट्टी बिताने के लिए अन्य शहरों में जाने लगे। यहां होटलों और घूमने वाली जगहों पर भीड़ इकट्ठा हुई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।
810
कैसी है मौजूदा स्थिति? स्पेन में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी मैड्रिड सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अस्पतालों में जगह नहीं है। इसलिए वृद्धों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। यहां करीब 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, स्पेन में अचानक से केसों में 18% की वृद्धि हुई है। संक्रमण केसों के मामले में स्पेन चौथे नंबर पर आ गया है।
910
स्पेन मेडिकल इक्विपमेंट्स की भी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में स्पेन ने चीन से 467 मिलियन डॉलर में डील भी की है। इसके तहत स्पेन ने 550 मिलियन मास्क, रेपिड टेस्ट किड, रेस्पिरेटर और ग्लव्स खरीदे हैं।
1010
स्पेन में करीब 4.7 करोड़ आबादी है। यहां 14 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। स्पेन में मेडिकल स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 5400 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जो कुल संख्या का 12% है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Floods: कीचड़ में मिली किताबें, बैग और लंच बॉक्स बयां कर रहे तबाही का दर्द
Recommended image2
शव नहीं मिले तो कैसे होता है अंतिम संस्कार? नेपाल से आ रहीं अब तक की सबसे दर्दनाक तस्वीरें
Recommended image3
यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने रूस को लेकर क्या कहा? भारत ने युद्ध खत्म कराने के लिए बढ़ाया हाथ
Recommended image4
Donald Trump का चेहरा अब 1 डॉलर के सिक्के पर, परंपरा टूटी या कानून में मिला रास्ता?
Recommended image5
Ganpati in Karachi: पाकिस्तान में बप्पा की धूम, मुस्लिम कलाकार ने मराठी परिवार के लिए बनाई मूर्ति, जीता दिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved