MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • वैलेंटाइन्स डे पर कोरोना वायरस से जूझ रहे लोग एक दूसरे के लिए तड़पते दिखे, बिना छुए जताया प्यार

वैलेंटाइन्स डे पर कोरोना वायरस से जूझ रहे लोग एक दूसरे के लिए तड़पते दिखे, बिना छुए जताया प्यार

बीजिंग. चीन में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इस बीच 14 फरवरी को पूरे देश ने वैलेंटाइन डे मनाया लेकिन चीन के बहुत से शहरों में संक्रमण के डर से दर्दनाक माहौल रहा। वैलेंटाइन डे पर जहां दुनिया भर में जोड़े प्यार में डूबे नजर आए वहीं चीन में लोग एक दूसरे के लिए तड़पते दिखे। यहां लोग वायरस के संक्रमण के डर से एक दूसरे को छू भी नहीं रहे हैं। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। यही वजह है कि इस बार चीन में प्यार का त्योहार ‘वैलेंटाइन डे’ भी फीका नजर आया। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 15 2020, 05:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी हो रही हैं, लोग एक दूसरे को एयर हग करके प्यार जता रहे हैं। चीन से वैलेंटाइन डे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में लोग एक दूसरे को शीशे की दीवार के बीच किस करते और प्यार जताते दिखे।
28
चीन में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक मामूली तार की रिंग बनाकर प्रपोज किया। दोनों ही अस्पताल में काम में लगे थे। ऐसे में लड़के ने कहा कि, आज इस वैलेंटाइन डे पर वो फूल और तोहफे नहीं ला पाया है, एक अच्छी जगह भी नहीं है लेकिन वो उससे अपने प्यार का इजहार कर रहा है। फिर वो उससे शादी के लिए पूछता है और रिंग पहना देता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
38
एक कपल शीशे की दीवार के बीच एक-दूसरे को सिर्फ तक रहा है। आंखों में आंसू हैं और दिल में प्यार उमड़ रहा है। फिर दोनों एक दूसरे को शीशे के आर-पार ही किस करते हैं। इसे दुनिया का सबसे रोमांटिक किस बताया जा रहा है।
48
एक और वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी से कहता नजर आ रहा हैं कोरोना से लड़कर तुम अपना ख्याल रखना। तुम ऐसा करती हो तो मैं पूरे साल घर के सारे काम करूंगा। फिर दोनों रो पड़ते हैं।
58
बता दें कि कोरोना वायरस के मरीज और संक्रमित लोग लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल मरीजों से भरे हैं। ऐसे में हेल्थकर्मी और नर्सों को दिन-रात काम करना पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल में ही पति-पत्नी एक दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं।
68
बता दें कि चीन में इस बार ‘वैलेंटाइन डे’ पर फूलों की बिक्री पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम हुई है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर शंघाई शहर में एक फूल विक्रेता ली यूकांग को किसी भी ग्राहक की उम्मीद नहीं है, क्योंकि नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच उनकी दुकान बंद पड़ी हुई है।
78
UAE Coronavirus r कोरोना वायरस के कारण हांगकांग में एक शिप फंसा हुआ है। यहां 2 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के कारण फंसे हुए हैं जिन्हें कोई देश पनाह देने को तैयार नहीं है। इसमें 138 भारतीय भी हैं। इस जहाज पर वैलेंटाइन डे के दिन एक लड़की अकेले टेडी बियर दिखाते हुए नजर आई। ecovery
88
पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के 36 वर्षीय दुकानदार ने बताया, ‘‘हम 12 साल से फूल बेचने का काम कर रहे हैं। मेरी पत्नी और मैंने कभी वैलेंटाइन डे नहीं मनाया, क्योंकि हमारे लिए आमतौर पर यह साल का सबसे व्यस्त दिन होता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। ’’

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PoK-अक्साई चिन भारत के नक्शे में, अमेरिका से ट्रेड डील के बाद क्यों वायरल हो रहा MAP
Recommended image2
India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?
Recommended image3
US-India Trade Deal Impact: ट्रंप ने साइन किया आदेश, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म
Recommended image4
Islamabad Blast News in Pics: चीथड़े उड़ गए, बीननी पड़ रही लाशें
Recommended image5
Pakistan Suicide Attack: जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत 170 घायल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved