सऊदी अरब में इन दो महिलाओं की तस्वीर वायरल, वजह आप खुद देख लें...
सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम महिला ने बिना बुर्के की तस्वीर को शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में 33 साल की मशाल-अल-जालुद वेस्टर्न कपड़ों में नजर आ रहीं हैं। जालुड व्हाइट ट्राउजर और ऑरेंज रैप जैकेट में मॉल के बाहर घूमती नजर आ रहीं हैं। उन्हें मॉल के बाहर मौजूद भीड़ घूर कर देख रही है, लेकिन जालुद बिना परवाह के बिंदास अंदाज में वहां से गुजरीं।
15

25 साल की सामाजिक कार्यकर्ता मनाहेल-अल ओतैबी भी बिना बुर्का के वेस्टर्न कपड़ों व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम डंग्री में सड़कों पर घूमती दिखीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सउदी अरब या इस्लामिक देश में महिलाको काले रंग का बुर्का पहनना जरूरी है। इस लिबाज को महिलाओं की पवित्रता के रूप में देखा जाता है। सऊदी प्रिंस मो. बिन सलमान के एक इंटरव्यू के बाद ये बदलाव नज़र आ रहा है।
35
साल 2018 में शहजादा मो. बिन सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ड्रेस कोड में छूट दी जा सकती है। 'पोशाक इस्लाम में अनिवार्य नहीं है', लेकिन इसके बाद भी कोई औपचारिक नियम नहीं बनने के कारण यह चलन जारी है।
45
सोशल मीडिया पर सऊदी अरब की महिलाओं ने इस तरह के प्रतिबंध के खिलाफ बिना बुर्के के अपनी तस्वीरें डाली हैं।
55
बिना बुर्के के सऊदी अरब की महिलाओं का पब्लिक में घूमने का मामला पहली बार सामने आया है, उनकी तस्वीरें देख लोगों का अलग-अलग रिएक्शन आ रहा है, कोई इनकी सुरक्षा की दुआ कर रहा है तो कोई इनकी हिम्मत की दात दे रहा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos