MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया के 10 सबसे जानलेवा भूकंप, जब मिनटों में मौत की नींद सो गए लाखों लोग

दुनिया के 10 सबसे जानलेवा भूकंप, जब मिनटों में मौत की नींद सो गए लाखों लोग

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार सुबह रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता के भूकंप ने अब तक सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। तालिबान प्रशासन के डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी के मुताबिक, भूकंप के चलते सबसे ज्यादा तबाही और मौतें पक्तिका प्रांत में हुई। यहां अब तक करीब 100 लोग मारे गए हैं और 250 से ज्यादा घायल हुए है। वहीं भूकंप से अब तक कुल 280 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि दुनियाभर में हर साल कई भूकंप आते हैं, लेकिन 6 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक होता है। वैसे, रिक्टर स्केल के मुताबिक अब तक का सबसे बड़ा भूकंप चिली में आया है। जानते हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े भूकंप के बारे में। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 22 2022, 03:15 PM IST| Updated : Jun 23 2022, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

नेपाल
कब - 25 अप्रैल 2015 

नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.1 थी। इसमें 9000 से लोग मारे गए थे, जबकि 23 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भूकंप के झटके भारत, चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान तक महसूस किए गए थे।  

210

बाल्डिविया, चिली : 
कब - 22 मई, 1960 

वाल्डिविया, चिली में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी। इससे उठी सुनामी लहरों ने चिली समेत हवाई, जापान, फिलीपींस, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप की वजह से लाखों लोग की मौत हुई थी।

310

अलास्का, अमेरिका : 
कब - 27 मार्च 1964 

अमेरिका के अलास्का में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.3 थी। कहते हैं कि अलास्का में उस वक्त करीब 4 मिनट तक धरती हिली थी, जिससे अलास्का का नक्शा ही बदल गया था। इस भूकंप में भी हजारों लोग मारे गए थे। 

410

श्रीलंका-भारत : 
कब - 26 दिसंबर 2004 

श्रीलंका और दक्षिण भारत के राज्यों में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.2 मापी गई थी। भूकंप के चलते समुद्र में सुनामी आ गई थी, जिससे श्रीलंका के कई तटवर्ती शहर तबाह हो गए थे। भारत में भी समुद्र तट से लगे शहरों में भारी नुकसान हुआ था। इस भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था। 

510

जापान 
कब - 11 मार्च 2011 

जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी की वजह से लाखों मौतें हुई थीं। इस भूकंप की तीव्रता 9 मापी गई थी। सुनामी की वजह से जापान के तटीय इलाकों में बनीं 3 लाख से ज्यादा इमारतें बह गई थीं। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।

610

चिली का भूकंप : 
कब - 27 फरवरी 2010 

चिली के बायो-बायो में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी। इससे चिली की करीब 80% आबादी प्रभावित हुई थी। इस भूकंप की वजह से चिली और उसके आसपास के पड़ोसी देशों में भी झटके महसूस किए गए थे। 

710

सुमात्रा, इंडोनेशिया 
कब - 11 अप्रैल 2012 

सुमात्रा, इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता 8.6 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से काफी नीचे होने की वजह से तबाही वैसी नहीं हुई जिसकी आशंका जताई जा रही थी। 

810

भुज, गुजरात 
कब - 26 जनवरी 2001 

गुजरात के भुज में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। इसने गुजरात में भयंकर तबाही मचाई थी। कच्छ और भुज में 30 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भूकंप के चलते पूरे गुजरात में 4 लाख से ज्यादा घर ढह गए थे। 

910

क्वेटा, पाकिस्तान
कब - 8 अक्टूबर 2005 

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। इस भूकंप की वजह से 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 1 लाख लोग घायल हो गए थे। भूकंप के चलते करीब 3 लाख मकान जमींदोज हो गए थे। 

1010

हैती का भूकंप
कब - 12 जनवरी 2010 

हैती में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई थी। इस भूकंप में सबसे ज्यादा तबाही राजधानी पोर्ट ऑफ प्रिंस में हुई थी। भूकंप के बाद भी 50 से ज्यादा झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

ये भी देखें : 
Indian Ocean Tsunami Warning: क्या होती है सुनामी? आखिर क्यों हिंद महासागर में जारी किया गया अलर्ट

ये तस्वीरें उत्तरी जापान में आए भयंकर भूकंप की हैं, 11 साल पहले इसी जगह पर मची थी तबाही, आज भी बंजर है जमीन

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved