MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • ये हैं दुनिया के 10 खूंखार सीरियल किलर, एक तो लड़कियों का कत्ल कर निशानी के तौर पर रख लेता था कटा हुआ सिर

ये हैं दुनिया के 10 खूंखार सीरियल किलर, एक तो लड़कियों का कत्ल कर निशानी के तौर पर रख लेता था कटा हुआ सिर

World Most Dangeous Serial Killers: दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस इन दिनों चर्चा में है। आफताब नाम के कातिल ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का पहले बड़ी ही बेरहमी से कत्ल किया और फिर उसकी लाश को आरी से 35 टुकड़ों में काटा। इन टुकड़ों को रखने के लिए उसने एक नया फ्रिज खरीदा और बाद में हर रोज रात 2 बजे एक-एक टुकड़े को जंगल में फेंकता रहा। आफताब ने इस वारदात को जिस तरह अंजाम दिया उसे देखकर लगता है जैसे यह किसी सीरियल किलर का काम हो। वैसे, दुनिया में एक से एक खूंखार सीरियल किलर हुए हैं, जिन्होंने महिलाओं को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतारा। आइए जानते हैं, दुनिया के 10 सबसे खूंखार सीरियल किलर के बारे में। 

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Nov 17 2022, 08:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

टेड बंडी : 
टेड बंडी का नाम अमेरिका के सबसे खूंखार सीरियल किलर में शामिल है।  टेड बंडी पेशे से फिजिकल ट्रेनर था। लेकिन इसी दौरान उसे स्कूली लड़कियों को लेकर एक ऐसा ऑब्सेशन हुआ कि वह सीरियल किलर बन गया। टेड 12 से 22 साल की स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को किडनैप करता था। पहले वो 4-5 दिनों तक उनका रेप करता था और बाद में बेरहमी से हत्या कर देता था। हत्या के बाद वो लड़कियों के शरीर के एक-एक अंग को काटकर अलग कर देता था। खास बात ये है कि लड़कियों से बलात्कार के बाद टेड सिर काटकर अपने पास रख लेता था और बाकी को नदी या नाले में फेंक देता था। टेड ने 5 साल में करीब 30 लड़कियों की हत्या की थी। जनवरी, 1989 में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे कुर्सी पर बैठाकर करंट से मारा गया था।  

210

पेड्रो लॉपेज : 
पेड्रो लॉपेज कोलम्बिया का रहने वाला खतरनाक सीरियल किलर था। इसे ‘Monster of the Andes’ यानी एंडीज का राक्षस भी कहा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, इसने करीब 350 लोगों की जान ली थी। इसका ज्यादातर शिकार महिलाएं होती थीं। 1893 में पेड्रो को 118 लड़कियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद इसने खुद कबूल किया था कि वो इसके अलावा 240 कत्ल और कर चुका है। 

310

हैरोल्ड शिपमैन : 
इंग्लैंड के रहने वाल हैरोल्ड शिपमैन की गिनती दुनिया के सबसे खूंखार सीरियल किलर में होती है। इसे 'डॉक्टर डेथ' के नाम से भी जाना जाता है। वो पेशे से एक जनरल डॉक्टर था। ऐसा माना जाता है कि इसने 218 मरीजों को मौत के घाट उतार दिया था। इनमें 80 बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं। हैरोल्ड शिपमैन को उम्रकैद की सजा हुई थी। हालांकि, बाद में इसने जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।         

410

रिचर्ड रमिरेज : 
रिचर्ड रमिरेज अमेरिका का सीरियल किलर था। यह हत्याएं करने के साथ ही बलात्कार, किडनैप और चोरी में भी लिप्त था। इसे  ‘Night Stalker’ यानी रात का शिकारी भी कहा जाता था। इसने 20 साल से लेकर 80 साल के लोगों को अपना शिकार बनाया था। माना जाता है कि इसने 13 लोगों की हत्या की थी।

510

मिखाइल पोपकोव : 
मिखाइल पोपकोव एक रूसी सीरियल किलर और रेपिस्ट था। इसे The Werewolf यानी इंसानी भेड़िया के नाम से भी जाना जाता है। यह रूस में पुलिस की नौकरी करता था। मिखाइल को रूस का सबसे खूंखार सीरियल किलर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उसने मासूम औरतों की हत्या इतनी क्रूरता से की, जिसे सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है। औरतों की हत्या से पहले यह उन्हें कुल्हाड़ी,  चाकू और धारदार हथियारों से घंटों टॉर्चर करता था। उसने 1992 से 2010 के बीच 18 सालों में करीब 81 महिलाओं का पहले तो यौन शोषण किया और बाद में उनकी बेरहमी से हत्या की। 

610

सैमुअल लिटिल : 
सैमुअल लिटिल अमेरिका का एक खूंखार सीरियल किलर था। इसने 1970 से 2005 तक लगातार कई लोगों को मौत के घाट उतारा। इस दौरान इसने करीब 93 महिलाओं की जान ली थी। 

710

जावेद इकबाल उमर : 
जावेद इकबाल उमर पाकिस्तानी सीरियल किलर और रेपिस्ट था। इसने 100 लड़कों का शारीरिक शोषण करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी। मरने वालों में ज्यादातर कम उम्र के बच्चे और किशोर थे, जिनकी उम्र 6 साल से 16 साल के बीच थी। इकबाल ने खुद अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा था कि पहले वो बच्चों का गला घोंटता था और उसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर तेजाब में डाल देता था। 

810

लुइस गैराविटो : 
लुइस गैराविटो भी कोलम्बिया का रहने वाला एक सीरियल किलर और रेपिस्ट था। इसने 1983 में टीनएज उम्र के 138 लोगों से बलात्कार किया था। इतना ही नहीं, इसने उन्हें प्रताड़ित करने और हत्या की बात भी कबूल की थी। कहा तो ये भी जाता है कि कैराविटो ने करीब 300 लोगों की हत्याएं की थीं। 

910

एचएच होम्स : 
एसएच होम्स का पूरा नाम हेनरी हॉवर्ड होम्स था। यह एक अमेरिकी सीरियल किलर था। कहा जाता है कि होम्स ने एक होटल को 'हैरेसमेंट रूम' में कन्वर्ट कर दिया था, जहां वो लोगों को मारने से पहले उन्हें प्रताड़ित करता था। इस सीरियल किलर ने 30 से ज्यादा लोगों की हत्याएं कीं। यहां तक कि इसने अपने बिजनेस पार्टनर को भी नहीं बख्शा था। 

1010

चिसाको काकेही : 
खूंखार सीरियल किलर की लिस्ट में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। जापान की सीरियल किलर चिसाको काकेही ने अपने पति के साथ ही 3 और लोगों की हत्या की थी। इतना ही नहीं, वह चौथे शख्स की हत्या भी करने वाली थी, लेकिन उसे गिरफ्तार कर मौत की सजा सुनाई गई थी। कहा जाता है कि काकेही ने कुल 10 सीरियल मर्डर किए थे।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एक फांसी, कई सवाल: कौन है इरफान सुल्तानी? जिसने ट्रंप को ईरान पर सख्ती को किया मजबूर
Recommended image2
Iran Protest: 2,403 मौतों के बीच क्राउन प्रिंस का सेना को चौंकाने वाला संदेश-देखें वीडियो!
Recommended image3
ट्रेड, टैरिफ और रेयर अर्थ्स: वॉशिंगटन की गुड बुक में क्या दोबारा जगह बना पाएगा पाकिस्तान?
Recommended image4
Iran Protest: ट्रंप ने डाला आग में घी, ईरानियों को भड़काने बोल गए 1 बड़ी बात
Recommended image5
Iran Protest: मौतों का आंकड़ा 2000 के पार, एक साथ 4 मोर्चों पर जंग लड़ रहा ईरान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved