MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 2 विश्वयुद्ध देखे, मार नहीं पाई कोई महामारी, रोज पीती थी एक ग्लास वाइन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 2 विश्वयुद्ध देखे, मार नहीं पाई कोई महामारी, रोज पीती थी एक ग्लास वाइन

पेरिस। दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ल्यूसिल रैंडन (Lucile Randon) का निधन 118 साल की उम्र में हो गया। वह दुनिया की पहली ऐसी ज्ञात जिंदा व्यक्ति थीं, जिन्होंने दोनों विश्वयुद्ध देखे। प्लेग और कोरोना जैसी कई महामारी में वह बच गईं थीं। वह रोज एक ग्लास वाइन पीती थीं। वह एक नन थीं। उन्हें फ्रांस के लोग सिस्टर एंड्रे के नाम से जानते हैं। उनका निधन फ्रांस के टूलॉन के एक नर्सिंग होम में हो गया। आगे पढ़ें ल्यूसिल रैंडन के बारे में खास बातें...

2 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Jan 19 2023, 01:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

सेंट कैथरीन लेबोरे नर्सिंग होम के प्रवक्ता डेविड टावेल्ला ने कहा कि रैनन की मौत बहुत दुखद है। उसके लिए यह मुक्ति की तरह है। एक साल पहले दिए इंटरव्यू में रैंडन ने कहा था कि वह मरने और स्वर्ग में अपने दिवंगत रिश्तेदारों से मिलने के लिए तैयार थी।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

रैंडन ने पिछले साल अपने 118वें जन्मदिन पर कहा था, "बूढ़ी होना अच्छा नहीं लगता है। मुझे दूसरों की देखभाल करना और बच्चों से डांस कराना अच्छा लगता है। अब मैं ऐसा नहीं कर पाती हूं।"
 

39

अप्रैल 2022 में 118 साल की उम्र में रैंडन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का खिताब दिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापानी महिला केन तनाको के नाम था। 119 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
 

49

रैंडन कोरोना को मात देने वाली सबसे उम्रदराज व्यक्ति थीं। 2021 में 116 साल की उम्र में उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। इलाज के बाद वह ठीक हो गईं थीं।
 

59

रैंडन ने 108 साल की उम्र में काम करना बंद किया था। उन्होंने अपनी लंबी उम्र का राज हर दिन एक छोटा ग्लास वाइन पीने को बताया था। 
 

69

अब तक ज्ञात सबसे अधिक समय तक जिंदा रहने वाले व्यक्ति की बात हो तो यह रिकॉर्ड जीन लुईस कैलमेंट के नाम है। 1997 में 122 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। वह भी फ्रांस की नागरिक थी। उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय जैतून के तेल, चॉकलेट और वाइन को दिया था। 
 

79

रैंडन का जन्म प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत से एक दशक पहले 11 फरवरी 1904 को फ्रांस के आर्ल्स में हुआ था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि उनकी पसंदीदा यादें तब की थीं जब उनके दो भाई युद्ध से घर लौटे थे। 
 

89

रैंडन 19 साल की उम्र में कैथोलिक धर्म अपनाया था। उन्होंने लगभग तीन दशकों तक बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के लिए एक अस्पताल में काम किया। वह 1944 में 45 साल की उम्र में नन बन गईं। इसके बाद वह द डॉटर ऑफ चैरिटी में शामिल हुईं। रैंडन ने अपने दिवंगत भाई का सम्मान करने के लिए सिस्टर एंड्रे नाम लिया। 
 

99

रैंडन की मृत्यु के बाद पृथ्वी पर सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 115 साल की मारिया ब्रान्यास मोरेरा को माना जाता है। वह अमेरिका में पैदा हुई थी, लेकिन अब स्पेन में रहती हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM Modi In Europe: TATA और ASML की वो एक सीक्रेट डील जिसने उड़ा दी चीन-ताइवान की नींद!
Recommended image2
Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट
Recommended image3
India vs Pakistan Petrol Price: भारत में पेट्रोल ₹97, पाकिस्तान में ₹400 पार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
Recommended image4
PM Modi Netherlands Visit Photos: नीदरलैंड में गूंजा 'मोदी-मोदी', भारतीयों का जोश देख दुनिया हैरान
Recommended image5
PM Modi vision India: भारत के लिए PM मोदी के वो 4 बड़े सपने, जो बदल देंगे ग्लोबल पॉवर!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved