MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • समंदर के बीचोबीच 2 पिलर पर बसा है ये देश, जनसंख्या और जमीन सुन चौंक जाएंगे आप

समंदर के बीचोबीच 2 पिलर पर बसा है ये देश, जनसंख्या और जमीन सुन चौंक जाएंगे आप

World Population Day 2022: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस को मनाने का मकसद दुनियाभर में बढ़ती जनसंख्या को कंट्रोल करना है, ताकि हर एक शख्स को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। विश्व जनसंख्या दिवस हर साल एक थीम (World Population Day Theme 2022) के साथ मनाया जाता है। 2022 में इसकी थीम '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर- अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना है। वैसे, दुनिया में चीन और भारत जैसे देशों की आबादी सबसे ज्यादा है। दोनों की जनसंख्या 3 अरब के आसपास है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे देश के बारे में, जिसकी आबादी और जमीन इतनी कम है कि कई घर उससे बड़े होंगे।   

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 11 2022, 10:18 AM IST| Updated : Jul 13 2022, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दुनिया में सबसे कम आबादी वाला देश सीलैंड (Sealand)है। यह देश इंग्लैंड से करीब 7.5 मील उत्तर सागर में स्थित है। सीलैंड का सरफेस एरिया 6 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। 

28

सीलैंड, इंग्लैंड के सफोल्क उत्तरी समुद्री तट से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। यह देश इतना छोटा है कि इसे गूगल मैप से भी नहीं ढूंढा जा सकता।  

38

इस जगह को ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1943 में एंटी-एयरक्राफ्ट डिफेंसिव गन प्लेटफार्म के रूप में बनाया था। माइक्रो नेशन कहे जाने वाले सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा। हालांकि, 2 सितंबर, 1967 को इसे इंग्लैंड ने स्वतंत्र कर दिया। 

48

दरअसल 1967 में रॉय बेट्स नाम के एक मेजर ने सीलैंड पर कब्जा कर लिया था। बाद में इसे इंग्लैंड से अलग एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया गया। उसके बाद रॉय बेट्स अपने परिवार के साथ यहां रहने लगे थे। 

58

इसके बाद अक्टूबर, 2012 में रॉय बेट्स की मौत हो गई। उसके बाद उनके बेटे माइकल बेट्स ने अपने आप को सीलैंड का राजकुमार घोषित कर दिया। माइकल बेट्स अब यहां पत्नी लॉरेन और बेटी कारलोट के साथ रहते हैं। खंडहर हो चुके इस किले को सीलैंड के साथ रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

68

रॉय बेट्स ने सीलैंड के लिए डाक टिकट, पासपोर्ट और अपनी करंसी भी जारी की है। सीलैंड की करंसी (Sealand Dollar) पर रॉय बेट्स की पत्नी जॉन बेट्स की तस्वीर है। इस देश का अपना एक झंडा भी है जिसका रंग रेड, व्हाइट और ब्लैक है।

78

समुद्र के बीच में बसे सीलैंड की इकॉनमी पूरी तरह से डोनेशन पर टिकी हुई है। जैसे-जैसे लोगों को सीलैंड के बारे में पता चलता है, वो इसकी आर्थिक मदद करते हैं। 
 

88

बता दें कि सीलैंड को अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता नहीं मिली है। वैसे, दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800 के आसपास है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved