Cyber Fraud Kaise Hota Hai: Cyber Fraud क्यों होता है और इससे कैसे बचें? जानें Phishing, OTP, UPI, Digital Arrest जैसे फ्रॉड के तरीके, बचाव के आसान टिप्स और शिकायत करने का सही तरीका।

Cyber Security Tips: बैंकिंग, शॉपिंग, टिकट बुकिंग, इन्वेस्ट और सरकारी सर्विस- सबकुछ ऑनलाइन होता जा रहा है। इससे हमारी जिंदगी आसान हो गई है, लेकिन इसके साथ Cyber Fraud (साइबर फ्रॉड) का खतरा भी बढ़ा है। आज साइबर अपराधी सिर्फ कंप्यूटर हैक नहीं करते, बल्कि लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते खाली कर देते हैं। लोग अपनी मेहनत की लाखों रुपए की कमाई कुछ ही मिनटों में गंवा देते हैं। आइए जानते हैं साइबर फ्रॉड कैसे होता है, इसके कौन-कौन से तरीके हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

Cyber Fraud क्या होता है?

Cyber Fraud मतलब ऐसा धोखाधड़ी वाला अपराध, जिसमें इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर या किसी अदर डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके लोगों से पैसे, पर्सनल जानकारी या बैंकिंग डिटेल्स चुराई जाती हैं। साइबर क्रिमिनल लोगों का भरोसा जीतकर या डर पैदा करके उनसे OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड लेते हैं।

Cyber Fraud कैसे होता है?

साइबर ठग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन उनका मकसद एक ही होता है- आपकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन या पैसा हासिल करना। आमतौर पर वे-

  • फेक फोन कॉल करते हैं।
  • फेक वेबसाइट बनाते हैं।
  • फेक SMS या ईमेल भेजते हैं।
  • WhatsApp या Telegram पर लिंक भेजते हैं।
  • सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाते हैं।
  • मोबाइल में मालवेयर (Malware) इंस्टॉल करवाते हैं।

जैसे- आपको बैंक अधिकारी-CBI अधिकारी बनकर कॉल आता है और कहा जाता है- आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है। OTP बताइए। जैसे ही आप OTP बताते हैं, अकाउंट खाली हो जाता है।

कई तरीकों से हो रहा Cyber Fraud 

1. Phishing : फेक ईमेल, SMS या वेबसाइट के जरिए बैंक या कंपनी बनकर आपकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन चुराने की कोशिश।

2. OTP Fraud : ठग फोन करके OTP पूछते हैं और खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

3. UPI Fraud : Collect Request, QR Code या फेक पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर लोगों को धोखा देते हैं।

4. Fake Loan App : कम इंट्रेस्ट पर लोन देने का लालच देकर लोगों से प्रोसेसिंग फीस, KYC या पर्सनल जानकारी लेते हैं।

5. Investment Scam : पैसा डबल, शेयर मार्केट, क्रिप्टो या ट्रेडिंग के नाम पर इन्वेस्ट करवाकर ठगी की जाती है।

6. Job Scam : घर बैठे जॉब या विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस मांगी जाती है।

7. Romance Scam : सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप पर दोस्ती करके इमोश्नल रिलेशनशिप बनाया जाता है और बाद में पैसे मांगे जाते हैं।

8. Remote Access App Fraud : ठग AnyDesk, TeamViewer या अन्य रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवाकर आपके मोबाइल का कंट्रोल हासिल करते हैं।

9. KYC Update Scam : SIM, बैंक या वॉलेट की KYC अपडेट करने के बहाने फेक लिंक भेजते हैं।

10. Digital Arrest Scam : तेजी से बढ़ा यह फ्रॉड लोगों को पुलिस, CBI, ED या RBI ऑफीसर बनकर डराते हैं। वीडियो कॉल पर डिजिटल गिरफ्तारी अरेस्ट का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- ब्लूटूथ कैसे काम करता है?

Cyber Fraud से कैसे बचें?

  • किसी के साथ कभी OTP शेयर ना करें। बैंक, RBI या सरकारी एजेंसी कभी भी OTP, PIN या पासवर्ड नहीं मांगती।
  • स्ट्रॉन्ग Password बनाएं।
  • हर अकाउंट के लिए डिफ्रेंट और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं।
  • Two-Factor Authentication (2FA) स्टार्ट करें, इससे अकाउंट की सिक्यूरिटी और बढ़ जाती है।
  • अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें।
  • SMS, WhatsApp या ईमेल से आए संदिग्ध लिंक से बचें।
  • QR Code सोच-समझकर स्कैन करें।
  • अगर कोई पैसे भेजने के लिए QR Code स्कैन करने को कहे, तो अलर्ट हो जाएं।
  • बैंक डिटेल्स कभी भी शेयर ना करें।
  • CVV, ATM PIN, नेट बैंकिंग पासवर्ड या UPI PIN कभी किसी को ना बताएं।
  • कोई भी ऐप सिर्फ ऑफिशियल स्टोर से ही डाउनलोड करें।
  • Google Play Store या Apple App Store के अलावा कहीं से ऐप डाउनलोड ना करें।

ये भी पढ़ें- लैपटॉप स्लो क्यों हो जाता है?

अगर Cyber Fraud हो जाए तो क्या करें?

  • तत्काल बैंक को सूचना दें।
  • कार्ड या UPI को ब्लॉक कराएं।
  • नेशनल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
  • National Cyber Crime Reporting Portal पर कंप्लेन रजिस्टर करें।
  • पास के पुलिस स्टेशन में भी रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
  • धोखाधड़ी की सूचना जितनी जल्दी देंगे, पैसे रिकवर होने की संभावना उतनी बेहतर हो सकती है।

कॉन्टेन्ट सोर्सः Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), National Cyber Crime Reporting Portal, RBI, CERT-In, National Payments Corporation of India (NPCI), Ministry of Electronics & Information Technology (MeitY).