Logical Reasoning Questions: प्रतियोगी परीक्षाओं में दिन, कैलेंडर और घड़ी से जुड़े लॉजिकल रीजनिंग सवाल आम हैं। यह लेख 10 उदाहरणों और समाधानों के साथ इन्हें हल करने के सरल ट्रिक्स बताता है, जैसे सप्ताह के सवालों के लिए 7 से भाग देना।

दिन, तारीख, कैलेंडर, घड़ी, दिशा और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े सवाल अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इनका मकसद कैंडीडेट्स की तार्किक सोच (Logical Reasoning), एनालिटिकल पावर और समस्या सुलझाने की योग्यता (Problem Solving Skills) को परखना होता है। ऐसे सवाल अक्सर SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO, UPSC CSAT, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC), पुलिस भर्ती, NDA, CDS, CAPF, AFCAT जैसी एग्जाम्स के रीजनिंग सेक्शन में देखने को मिलते हैं। कई प्राइवेट कंपनियां भी जॉब इंटरव्यू और एप्टीट्यूड टेस्ट में इस तरह के सवाल पूछती हैं। नीचे देखिए 10 ऐसा सवाल, जिनके जवाब दिमाग को थोड़ा चकराने वाले हैं...

सवाल 1: अगर आज बुधवार है तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा? जवाब - एक वीक में 7 दिन होते हैं।

100 ÷ 7 = 14 वीक और 2 दिन शेष

मतलब 100 दिन बाद वीक का दिन 2 दिन आगे होगा।

आज = बुधवार 1 दिन बाद = गुरुवार 2 दिन बाद = शुक्रवार

सही जवाब: शुक्रवार

सवाल 2: अगर आज सोमवार है, तो 45 दिन बाद कौन-सा दिन होगा? जवाब - 45 ÷ 7 = 6 वीक और 3 दिन शेष

सोमवार से 3 दिन आगे-

- मंगलवार - बुधवार - गुरुवार

जवाब: गुरुवार

सवाल 3: अगर आज शुक्रवार है, तो 365 दिन बाद कौन-सा दिन होगा? जवाब - 365 ÷ 7 = 52 वीक और 1 दिन शेष

मतलब 1 दिन आगे।

सही जवाब: शनिवार

सवाल 4: अगर आज रविवार है, तो 200 दिन बाद कौन-सा दिन होगा? जवाब - 200 ÷ 7 = 28 वीक और 4 दिन शेष

रविवार से 4 दिन आगे -

- सोमवार - मंगलवार - बुधवार - गुरुवार

सही जवाब: गुरुवार

सवाल 5: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कितना समय होता है? जवाब - 9:00 से 3:00 = 6 घंटे

3:00 से 3:30 = 30 मिनट

सही जवाब: 6 घंटे 30 मिनट

सवाल 6: एक घड़ी में 3 बजकर 30 मिनट पर घंटे और मिनट की सुई के बीच कितना कोण बनता है? जवाब - 3:00 बजे = 90° 30 मिनट में घंटे की सुई 15° आगे बढ़ती है। मिनट की सुई 180° पर होती है।

दोनों के बीच कुल अंतर = 75°

सही उत्तर: 75 डिग्री

सवाल 7: अगर परसों शुक्रवार था, तो परसों के अगले दिन कौन-सा दिन होगा? जवाब - अगर परसों शुक्रवार था, तो - कल = शनिवार आज = रविवार

परसों के अगले दिन = शनिवार

सही उत्तर: शनिवार

सवाल 8: एक महीने में अधिकतम कितने रविवार आ सकते हैं? जवाब - 31 दिनों वाले महीने में किसी एक दिन की संख्या 5 बार आ सकती है।

इसलिए अधिकतम 5 रविवार हो सकते हैं।

सही उत्तर: 5 रविवार

सवाल 9: अगर किसी महीने की 1 तारीख बुधवार हो, तो 29 तारीख कौन-सा दिन होगी? जवाब - 1 से 29 तक = 28 दिन का अंतर

28 दिन = 4 सप्ताह दिन वही रहेगा।

सही जवाब: बुधवार

सवाल 10: एक लीप ईयर (366 दिन) के बाद वीक का दिन कितने दिन आगे बढ़ता है? जवाब - 366 ÷ 7 = 52 वीक और 2 दिन शेष

इसलिए लीप ईयर के बाद वीक का दिन 2 दिन आगे हो जाता है।

सही जवाब: 2 दिन आगे

लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े इस तरह के सवालों को सॉल्व करने का सबसे सिंपल ट्रिक

- वीक के सवालों में हमेशा 7 से भाग दें। - जो शेषफल (Remainder) आए, उतने दिन आगे गिनें। - अगर शेष 0 हो, तो दिन वही रहेगा। - कैलेंडर वाले सवालों में 28 दिन = 4 वीक का रूल याद रखें। - लीप ईयर में 366 दिन होते हैं, इसलिए दिन 2 आगे बढ़ता है, जबकि नॉर्मल साल (365 दिन) में 1 दिन आगे बढ़ता है।