Vastu tips for broom placement: हिंदू धर्म में झाड़ू को बहुत पवित्र माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी मानते हैं। यही कारण है कि दिवाली के अवसर पर देवी लक्ष्मी के साथ झाड़ू की पूजा भी की जाती है।

Broom significance in Hinduism: घरों में झाडू को सिर्फ सफाई का सामान नहीं माना जाता, बल्कि इसे मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ प्रतीक भी माना गया है। यही वजह है झाडू को रखने और इस्तेमाल करने को लेकर कई परंपराएं बताई गई हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं- झाडू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। सवाल है इसके पीछे धार्मिक मान्यता क्या है? झाडू को किस तरह रखना शुभ माना जाता है? आइए जानते हैं...।

ये भी पढ़ें-
राहुकाल क्या होता है? हर दिन क्यों आता है राहुकाल? राहुकाल में कौन सा काम नहीं करना चाहिए? जानें सबकुछ

हिंदू धर्म में झाडू का क्या महत्व है?

सनातन परंपरा में स्वच्छता को बहुत महत्व है। जहां साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण होता है, वहां देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। झाडू का संबंध मां लक्ष्मी से है, क्योंकि लक्ष्मी जी को धन, सुख और समृद्धि की देवी माना जाता है। साफ और व्यवस्थित घर में लक्ष्मी का निवास होता है।

ये भी पढ़ें-
शनिवार को किन चीजों का दान करना चाहिए? जानें शनि देव को प्रसन्न करने वाले 5 सबसे शुभ दान

झाड़ू खड़ी क्यों नहीं रखनी चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार- झाड़ू को खड़ा रखना शुभ नहीं माना जाता। इसके पीछे कुछ मान्यताएं हैं-

1. मां लक्ष्मी के अपमान की मान्यता
परंपरा के अनुसार- झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसे सम्मान के साथ रखने की सलाह दी जाती है। झाड़ू को खड़ा रखने से उसका अनादर होता है और इससे घर की सुख-समृद्धि में नुकसान हो सकता है।

2. घर में नकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता
झाड़ू को सही तरीके से रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। झाड़ू को खड़ा रखने से घर का वातावरण अशुभ हो सकता है।

3. झाड़ू का टूटना अशुभ माना जाता है
झाड़ू को पैर लगाने या उसे नुकसान पहुंचाने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है झाड़ू का सम्मान करना घर की सुख-शांति का सम्मान करना है।

झाड़ू रखने का सही तरीका क्या माना जाता है?

- झाड़ू को हमेशा लेटाकर रखना चाहिए।
- झाड़ू को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उस पर किसी की नजर बार-बार न पड़े।
- झाड़ू को पूजा स्थान या रसोई के पास रखने से बचने की परंपरा है।
- झाड़ू को साफ जगह पर रखना शुभ माना जाता है।
- कई लोग झाड़ू को घर के दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखने को भी शुभ मानते हैं।

झाड़ू खरीदने से जुड़ी मान्यता

हिंदू परंपराओं में झाड़ू खरीदने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। कई लोग धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदते हैं। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदना घर में सुख-समृद्धि लाता है। धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी की परंपरा है, जिसमें झाड़ू भी शामिल मानी जाती है।

मां लक्ष्मी और स्वच्छता की कथा

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है। एक लोकप्रिय लोककथा के अनुसार- देवी लक्ष्मी उसी घर में प्रवेश करती हैं, जहां साफ-सफाई, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण होता है। इसी कारण दीपावली से पहले घर की सफाई करने और पुरानी चीजों को हटाने की परंपरा चली आ रही है।

झाड़ू को पैर क्यों नहीं लगाना चाहिए?

हिंदू संस्कृति में कई वस्तुओं को सम्मान देने की परंपरा है। जिस तरह किताबों को ज्ञान का प्रतीक मानकर पैर लगने पर प्रणाम किया जाता है, उसी तरह झाड़ू को भी घर की सफाई और व्यवस्था का प्रतीक मानकर सम्मान दिया जाता है। झाड़ू पर पैर लगाना मां लक्ष्मी का अनादर माना जा सकता है।

रात में झाड़ू लगाने से जुड़ी मान्यता

पुराने समय में कहा जाता था- सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इसके पीछे धार्मिक मान्यता थी कि शाम के समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और उस समय घर की गंदगी बाहर निकालना शुभ नहीं माना जाता।