MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • General Knowledge
  • पेट में गैस क्यों बनती है? बार-बार पेट में गैस बनना किस बीमारी का संकेत है? जानें इसके पीछे की असली वजह

पेट में गैस क्यों बनती है? बार-बार पेट में गैस बनना किस बीमारी का संकेत है? जानें इसके पीछे की असली वजह

Stomach Gas Causes: पेट में गैस क्यों बनती है? जानें गैस बनने के 2 मुख्य कारण, खाना खाते समय पेट में हवा कैसे जाती है और कौन-से फूड्स जैसे राजमा, छोले, पत्ता गोभी, ब्रोकोली और सॉफ्ट ड्रिंक्स गैस की समस्या बढ़ा सकते हैं।

3 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Jul 09 2026, 11:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पेट में गैस के कारण
Image Credit : others

पेट में गैस के कारण

पेट में गैस बनना एक तरह का नॉर्मल बॉडी प्रोसेस है। लगभग हर इंसान के पेट और आंतों में कुछ गैस बनती है। यह गैस डकार या पाद (फ्लैटस) के माध्यम से बॉडी से बाहर निकलती है। लेकिन जब गैस जरूरत से ज्यादा बनने लगे या बाहर न निकल पाए, तब पेट फूलना, दर्द, भारीपन और बेचैनी जैसी प्रॉब्लम्स खड़ी हो जाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, 2 वजह से पेट में गैस बनता है। पहला- खाना खाते समय हवा का पेट में जाना। दूसरा- आंतों में भोजन का प्रॉपर पाचन ना होना।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
खाना खाते समय पेट में हवा कैसे जाती है?
Image Credit : Getty

खाना खाते समय पेट में हवा कैसे जाती है?

जब हम बहुत तेजी से खाना खाते हैं, बिना चबाए निगल जाते हैं, स्ट्रॉ की मदद से लिक्विड-जूस पीते पेय हैं, च्युइंग गम चबाते हैं या खाते समय ज्यादा बातचीत करते हैं, तब थोड़ी हवा पेट के अंदर चली जाती है। यह हवा बाद में डकार के रूप में बाहर निकलती है। अगर ज्यादा हवा पेट में चली जाए तो पेट फूला हुआ लगता है।

कौन-कौन से फूड सबसे ज्यादा गैस बनाते हैं?

आपको बता दें, हर फूड आइटम एक जैसा नहीं होता। कुछ चीजें आंतों में ज्यादा गैस बनाती हैं। जैसे-

  • राजमा
  •  छोले
  • काबुली चना
  • मसूर और अन्य दालें
  • पत्ता गोभी
  • फूलगोभी
  •  ब्रोकोली
  • प्याज
  • कार्बोनेटेड (सॉफ्ट) ड्रिंक

इन चीजों में ऐसे कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं जो छोटी आंत में पूरी तरह डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं। बाद में बड़ी आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इन्हें तोड़ते हैं। इस प्रोसेस में हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और कुछ लोगों में मीथेन जैसी गैस बनती है।

35
क्या दूध से भी गैस बन सकती है?
Image Credit : Asianet News

क्या दूध से भी गैस बन सकती है?

जी हां। कुछ लोगों की बॉडी में लैक्टेज नाम का एंजाइम कम होता है। इसे लैक्टोज इनटॉलरेंस (असहिष्णुता) कहा जाता है। ऐसे लोगों को दूध या दूध से बनी चीजें खाने के बाद गैस, पेट फूलना और दस्त जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।

कब्ज भी बढ़ा सकती है दिक्कतें

अगर कई दिनों तक हमारा पेट ठीक से साफ ना हो तो आंतों में मल ज्यादा देर तक रुका रहता है। इससे बैक्टीरिया को भोजन को पचाने के लिए ज्यादा समय मिलता है और गैस ज्यादा बनने लगती है। इसलिए कब्ज का प्रॉपर ट्रीटमेंट कराना चाहिए।

45
क्या गैस किसी बीमारी का अलार्म है?
Image Credit : chat gpt

क्या गैस किसी बीमारी का अलार्म है?

कभी-कभी बार-बार गैस बनना या लगातार पेट फूलना कुछ बीमारियों से भी कनेक्ट हो सकता है। जैसे-

  • इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) 
  • सीलिएक रोग - लैक्टोज इनटॉलरेंस (असहिष्णुता) 
  •  कुछ पाचन संबंधी एलर्जी

अगर गैस के साथ तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, वजन कम होना, ब्लड आना या कई हफ्तों तक दिक्कत बनी रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह से प्रॉपर चेकअप करवाएं।

और पढ़ें: सुबह खाली पेट पानी क्यों पीना चाहिए? उम्र के हिसाब से किसे-कितना पानी पीना चाहिए? क्या गुनगुना पानी ज्यादा अच्छा है?

55
गैस से बचने के क्या हैं उपाय?
Image Credit : Freepik

गैस से बचने के क्या हैं उपाय?

  • खाना धीरे-धीरे और प्रॉपर तरीके से चबाकर खाएं।
  • जरूरत से ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें।
  • सॉफ्ट ड्रिंक और ज्यादा शुगर वाले लिक्विड या जूस कम पिएं।
  • रेगुलर योग और पैदल चलें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  •  अगर किसी खास भोजन से बार-बार गैस बन रही है, तो उसको अवाइड करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से बात करें।

और पढ़ें: सुबह का नाश्ता क्यों जरूरी है? क्या ब्रेकफास्ट छोड़ने से बढ़ सकता है बीमारी का खतरा? क्या

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
जनरल नॉलेज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सुबह का नाश्ता क्यों जरूरी है? क्या ब्रेकफास्ट छोड़ने से बढ़ सकता है बीमारी का खतरा? क्या कहते हैं डॉक्टर
Recommended image2
सूखा क्यों पड़ता है? सूखा पड़ने की असली वजह क्या है? सूखे की चपेट में दुनियाभर के 184 करोड़ लोग
Recommended image3
सुबह खाली पेट पानी क्यों पीना चाहिए? उम्र के हिसाब से किसे-कितना पानी पीना चाहिए? क्या गुनगुना पानी ज्यादा अच्छा है?
Recommended image4
PPF क्या है? PPF में पैसा लगाना कितना फायदेमंद है? PPF में 2 हजार मंथली इन्वेस्ट पर मेच्योरिटी अमाउंट क्या होगा?
Recommended image5
रुद्राक्ष क्यों पहनते हैं? क्या है रुद्राक्ष का रहस्य? रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें जरूरी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved