Causes of Vitamin D Deficiency: क्या आपको हमेशा थकान, हड्डियों में दर्द या कमजोरी रहती है? ये विटामिन डी की कमी के संकेत हो सकते हैं। जानें Vitamin D की कमी के कारण, लक्षण, बचाव और सही इलाज।

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी (Vitamin D) एक ऐसा पोषक तत्व (Nutrient) है, जो हमारी बॉडी की हड्डियों, दांत और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यह बॉडी को भोजन से कैल्शियम और फॉस्फोरस एबजॉर्ब (absorb-सोखने) करने में मदद करता है। Vitamin D दूसरे विटामिन की तरह सिर्फ खाने से ही नहीं मिलता, बल्कि धूप की हेल्प से हमारा बॉडी खुद भी इसे बनाता है। अगर बॉडी में लंबे समय तक Vitamin D की कमी बनी रहे, तो हड्डियां कमजोर होती हैं, मांसपेशियों में दर्द बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, बॉडी में अन्य दिक्कतें आने लगती हैं।

Vitamin D की कमी क्यों होती है?

1. धूप में कम समय बिताना

Vitamin D की कमी का सबसे बड़ा कारण धूप की कमी है। जब हमारे स्किन पर सूर्य की अल्ट्रावायलेट-बी (UVB) किरणें पड़ती हैं, तब बॉडी Vitamin D बनाता है। जैसे- अगर कोई इंसान दिनभर ऑफिस, घर या मॉल के अंदर रहता है और वो धूप में कम निकलता है, तो उसकी बॉडी में Vitamin D कम होने का खतरा रहता है।

2. खाने में Vitamin D की कमी

बहुत से लोग ऐसे फूड प्रोडक्ट कम खाते हैं, जिनमें Vitamin D पाया जाता है। जानिए कौन-कौन से फूड में Vitamin D अच्छा मिलता है...

  • अंडे की जर्दी
  • फैटी मछली (सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल)
  • फोर्टिफाइड दूध
  • फोर्टिफाइड दही
  • मशरूम
  • फोर्टिफाइड अनाज

3. बढ़ती उम्र

उम्र बढ़ने के साथ स्किन की Vitamin D बनाने की पावर कम होने लगती है। यही वजह है बुजुर्गों में Vitamin D की ज्यादा कमी हो जाती है।

4. गहरे रंग की त्वचा (Dark Skin)

डार्क स्किन वाले लोगों में मेलानिन ज्यादा होता है। मेलानिन UVB किरणों को कुछ हद तक रोकता है। इसलिए इन लोगों को ज्यादा से ज्यादा Vitamin D बनाने के लिए धूप में रहना चाहिए।

5. कुछ बीमारियां

कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी Vitamin D की कमी का कारण बन सकती हैं। जैसे-

  • किडनी की बीमारी
  • लिवर की बीमारी
  • सीलिएक रोग (Celiac Disease)
  • क्रोहन रोग (Crohn's Disease)
  • कुछ पाचन संबंधी बीमारियां

इन बीमारियों में शरीर Vitamin D को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता।

6. मोटापा

ज्यादा वजन या मोटापे वाली कंडीशन में Vitamin D बॉडी की चर्बी (Fat Tissue) में जमा हो सकता है। इस वजह से ब्लड में इसका अमाउंट कम हो सकता है।

Vitamin D की कमी के लक्षण क्या हैं?

  • हमेशा थकान महसूस होना।
  • हड्डियों में दर्द होना।
  • कमर या पैरों में दर्द।
  • मांसपेशियों की कमजोरी।
  • बार-बार बीमार पड़ना।
  • जख्म भरने में ज्यादा टाइम लगना।
  • बाल झड़ना।
  • बच्चों में हड्डियों का सही विकास न होना।

Vitamin D की कमी से कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं?

अगर ज्यादा टाइम तक Vitamin D की प्रॉब्लम बनी रहे, तो कई दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। जैसे-

  • ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना)
  • ऑस्टियोमलेशिया (बड़ों में हड्डियों का नाजुक होना)
  • बच्चों में रिकेट्स (Rickets)
  • फ्रैक्चर का खतरा बढ़ना
  • मांसपेशियों की कमजोरी

Vitamin D की कमी को कैसे दूर करें?

डेली लाइफ में हम अपनी आदतों में कुछ बदलाव करके Vitamin D की कमी को दूर कर सकते हैं। जैसे -

  • रोज कुछ समय धूप में रहें। खासकर सुबह की धूप ज्यादा फायदेमंद होती है।
  • Vitamin D वाले फूड प्रोडक्ट का सेवन।
  • डॉक्टर की सलाह पर Vitamin D सप्लीमेंट लें।
  • बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर योग करें।
  • समय-समय पर Vitamin D का चेकअप।

क्या बिना चेकअप Vitamin D की दवा ले सकते हैं?

नहीं। Vitamin D की दवा या हाई-डोज सप्लीमेंट बिना डॉक्टर की सलाह के ना लें।। जरूरत से ज्यादा Vitamin D लेने से बॉडी में कैल्शियम का लेबल बढ़ सकता है। इसकी वजह से किडनी स्टोन, उल्टी, कमजोरी और अन्य प्रॉब्लम्स आ सकती हैं।

Content Sources- World Health Organization (WHO), National Institutes of Health (NIH), Mayo Clinic, NHS (UK), MedlinePlus.