Gen Z के 20 सबसे बड़े आंदोलनों की कहानी जानिए। ग्रेटा थनबर्ग के क्लाइमेट स्ट्राइक से ब्लैक लीव्स मेटर तक, युवाओं ने कैसे राजनीति, समाज और कानून को प्रभावित किया।

Gen Z (करीब 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई जनरेशन) को सोशल मीडिया की पीढ़ी कहा जाता है। कुछ सालों में इसी पीढ़ी ने दुनिया भर में ऐसे आंदोलन खड़े किए, जिन्होंने सरकारों, अदालतों, कंपनियों और समाज को फैसले बदलने पर मजबूर कर दिया। क्लाइमेट चेंज से लेकर गन कंट्रोल, डेमोक्रेसी, वुमन राइट, एजुकेशन और नस्लीय समानता तक, Gen Z ने सड़कों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी ताकत दिखाई। आइए जानते हैं दुनिया के 20 सबसे बड़े Gen Z आंदोलन के बारे में।

दुनिया के 20 सबसे बड़े Gen Z आंदोलन

1. Fridays for Future (Climate Strike, Sweden)

  • 2018 में 15 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने स्वीडिश संसद के बाहर अकेले प्रदर्शन शुरू किया। धीरे-धीरे यह आंदोलन 150 से ज्यादा देशों में फैल गया।
  • परिणाम - कई देशों ने Net Zero टारगेट अनाउंस किया। जलवायु संकट वैश्विक चुनावी मुद्दा बना। स्कूलों और विश्वविद्यालयों में Climate Education पर जोर बढ़ा।

2. March for Our Lives (अमेरिका)

  • 2018 में फ्लोरिडा के स्कूल शूटिंग के बाद Emma González, David Hogg सहित Parkland स्कूल के छात्रों ने हथियार कानूनों को सख्त करने की मांग की।
  • परिणाम - कई राज्यों में Gun Laws सख्त। युवाओं की वोटिंग में इजाफा।

3. Hong Kong Democracy Protest

  • 2019 में चीन समर्थित कानूनों के विरोध में Joshua Wong और Agnes Chow की अगुवाई में लाखों युवा सड़कों पर उतरे।
  • परिणाम - दुनिया का ध्यान Hong Kong की लोकतांत्रिक स्थिति पर गया। हालांकि बाद में चीन ने National Security Law लागू कर दिया।

4. Black Lives Matter में Gen Z की भागीदारी (US)

  • George Floyd की मौत के बाद Gen Z सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया।
  • परिणाम - कई पुलिस सुधार शुरू हुए। कंपनियों ने Diversity Policies लागू कीं।

5. #NeverAgain Movement

  • Parkland स्कूल के छात्रों ने यह आंदोलन स्कूल सुरक्षा और गन कंट्रोल को लेकर चलाया।
  • परिणाम - स्कूल सुरक्षा पर नए कानून बने। युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी।

6. Iran Women Protest (2022)

  • युवा महिला और छात्र समूह ने Mahsa Amini की मौत के बाद आंदोलन शुरू हुआ।
  • परिणाम - महिलाओं के अधिकार वैश्विक बहस बने। ईरान सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा।

7. Chile Student Movement

  • Gabriel Boric सहित छात्र नेताओं ने शिक्षा सुधार की मांग को लेकर आंदोलन किया।
  • परिणाम - शिक्षा सुधार शुरू हुए। छात्र नेता बाद में देश के राष्ट्रपति बने।

8. Thailand Democracy Protest

  • छात्र संगठन ने राजशाही सुधार और लोकतंत्र की मांग को लेकर आंदोलन किया।
  • परिणाम - राजनीतिक सुधार पर राष्ट्रीय बहस शुरू हुई।

9. Serbia Youth Protest

  • युवा नागरिक संगठन ने चुनावी पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  • परिणाम - सरकार पर जवाबदेही का दबाव बढ़ा।

10. Bangladesh Quota Reform Protest

  • यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन किया।
  • परिणाम - कोटा नीति में बदलाव हुए। सरकार को नई व्यवस्था पर विचार करना पड़ा।

ये भी पढे़ं- हवा दिखाई क्यों नहीं देती? क्या हवा का कोई रंग होता है? जानें इसके पीछे का साइंस

11. India CAA-NRC Student Protest

  • अलग-अलग यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन किया।
  • परिणाम- राष्ट्रीय स्तर पर नागरिकता कानून पर बड़ी बहस हुई।

12. Myanmar Spring Revolution

  • युवा लोकतंत्र समर्थकों ने 2021 के सैन्य तख्तापलट के खिलाफ आंदोलन किया।
  • परिणाम - दुनिया का ध्यान म्यांमार संकट की ओर गया।

13. End SARS (Nigeria)

  • युवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस हिंसा के खिलाफ आंदोलन किया।
  • परिणाम - विवादित पुलिस यूनिट SARS भंग।

ये भी पढे़ं- Why Leaves Are Green: पत्ते हरे क्यों होते हैं?

14. Sunrise Movement (USA)

  • युवा क्लाइमेट एक्टिविस्ट ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ राजनीतिक अभियान चलाया।
  • परिणाम - Green New Deal को वैश्विक पहचान मिली।

15. Gen Z for Reproductive Rights (USA)

  • छात्र और महिला अधिकार संगठन ने Roe v. Wade फैसला पलटने के बाद प्रदर्शन किया।
  • परिणाम - कई राज्यों में नए कानून बने। युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी।

16. School Strike Australia

  • जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लाखों छात्रों का प्रदर्शन।
  • परिणाम - Climate Policy राष्ट्रीय बहस बनी।

17. South Korea Feminist Movement

  • युवा महिला संगठन ने महिला सुरक्षा और समानता की मांग को लेकर आंदोलन किया।
  • परिणाम - कार्यस्थल सुरक्षा और Gender Equality पर चर्चा तेज हुई।

18. Global TikTok Mental Health Campaign

  • डिजिटल क्रिएटर और छात्रों ने मेंटल हेल्थ जागरूकता अभियान को लेकर आंदोलन किया।
  • परिणाम - मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत शुरू हुई। कई विश्वविद्यालयों ने Counseling Services बढ़ाईं।

19. Palestine Solidarity Student Protest (2024)

  • अलग-अलग यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गाजा युद्ध के दौरान कैंपस प्रदर्शन किया।
  • परिणाम - यूनिवर्सिटी की निवेश नीतियों पर बहस तेज हुई। वैश्विक मीडिया में छात्र आंदोलनों को बड़ी जगह मिली।

20. Gen Z Cost of Living Protest (Europe)

  • स्थानीय युवा संगठनों ने महंगाई, किराया और रोजगार के मुद्दों पर प्रदर्शन किया।
  • परिणाम - कई देशों ने छात्र सहायता और सामाजिक योजनाओं पर नए कदम उठाए।

कंटेंट सोर्स - World Economic Forum (WEF), United Nations (UN), UNICEF, Amnesty International, Human Rights Watch BBC, Reuters, The Guardian, Pew Research Center, OECD.