Planeta Change September 2022: साल 2022 का नौवां महीना सितंबर शुरू हो चुका है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं कई ग्रहों की युति भी बनेगी। इन सभी का असर हर व्यक्ति के जीवन पर भी किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। 

उज्जैन. सितंबर 2022 ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाएं जाएंगे, वहीं कई बड़े ग्रह भी राशि बदलेंगे। ग्रहों के राशि बदलने से शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे जो किसी न किसी रूप में मनुष्य जीवन को प्रभावित करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो इस महीने में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे वहीं 1 ग्रह की वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। आगे जानिए कौन-से हैं वो ग्रह जो इस महीने में राशि बदलेंगे…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 सितंबर को बुध ग्रह होगा वक्री 
सितंबर 2022 में पहले यानी 10 सितंबर को बुध ग्रह मार्गी से वक्री होगा। ये ग्रह इस समय कन्या राशि में है, जो इसकी स्वयं ही राशि है। ये ग्रह पूरे महीने इसी स्थिति में रहेगा। बुध ग्रह वाणी और बुद्धि से संबंधित माना गया है। इसके वक्री होने से कुछ राशि वालों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

15 सितंबर को शुक्र ग्रह होगा अस्त 
शुक्र को चमकीला ग्रह भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे लग्जरी लाइफ, ऐशो-आराम, प्रेम और रोमांस का कारक माना जाता है। ये ग्रह इस समय सिंह राशि में सूर्य के साथ है। 15 सितंबर को शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त हो जाएगा। ऐसा होते ही इसके शुभ प्रभावों में की आ जाएगी, जिसका सबसे ज्यादा असर लोगों की लव लाइफ पर देखने को मिलेगा। 

17 सितंबर को सूर्य बदलेगा राशि
सितंबर 2022 में तीसरा ग्रह परिवर्तन सूर्य का होगा। ये ग्रह 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। सूर्य के कन्या में आते ही बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। क्योंकि इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। सूर्य के राशि परिवर्तन और बुध के साथ युति बनने से कई लोगों को इसका शुभ फल मिलेगा। 

24 सितंबर को शुक्र बदलेगा राशि
24 सितंबर को शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनेगा क्योंकि इस राशि में पहले से सूर्य और बुध की युति रहेगी। कन्या राशि में त्रिग्रही योग होने से इस राशि वाले लोगों के जीवन में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 


ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2022: भूल से भी न करें श्रीगणेश के पीठ के दर्शन, नहीं तो पड़ेगा पछताना, जानें कारण


Ganesh Chaturthi 2022: श्रीराम ने की थी इस गणेश मंदिर की स्थापना, यहां आज भी है लक्ष्मण द्वारा बनाई गई बावड़ी

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई के लाल बाग के राजा करते हैं हर मुराद पूरी, यहां करें लाइव दर्शन