Shukra Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को बहुत ही विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि ये ग्रह धन, समृद्धि, आकर्षण, सौंदर्य और प्रेम संबंधों का कारक माना गया है। इस बार ये ग्रह 31 अगस्त को कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि बदलता है। इसी क्रम में शुक्र ग्रह 23 दिनों में राशि परिवर्तन करता है। ये ग्रह वृषभ और तुला राशियों का स्वामी है। शुक्र मीन में उच्च और कन्या में नीच का फल देता है। 31 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करने वाला है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों की लाइफ पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि 
इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। इस राशि के लोग जो कला से संबंध रखते हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहने वाला है। उनके करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं।

वृषभ राशि 
इस राशि के लोगों के परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। शुक्र के सिंह राशि में जाने से इस राशि वालों को अच्छा-खासा फायदा होने के योग बन रहे हैं। इसके इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। पैसों से जुड़े कोई काम में भी गति आ सकती है। 

मिथुन राशि 
इस राशि के लोगों को नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय ठीक है। इनमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव होने के योग भी बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी बात पर इनका मन अशांत हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से परेशानियां दूर हो सकती हैं। किसी लाभदायक यात्रा का योग भी बन रहा है।

सिंह राशि
शुक्र ग्रह का प्रवेश इसी राशि में हो रहा है। जिसके कारण इन लोगों को जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और मनचाही जगह तबादले के योग बन सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य होने से खुशियां बनी रहेंगी। 

कन्या राशि
इस राशि के लोगों के सुखों में कमी आ सकती है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। अचल संपत्ति से थोड़ा फायदा हो सकता है। मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा। आत्मविश्वास भी डावाडोल रहेगा।

तुला राशि 
इस राशि का स्वामी भी शुक्र ही है। इस राशि के लोगों को संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है और प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों की प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं साथ ही प्रमोशन के योग भी बनेंगे। छोटे व्यापारियों को भी फायदा होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। 

धनु राशि 
इस राशि वालों के मन में किसी बात को लेकर उतार-चढ़ाव के भाव आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता से इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मकर राशि 
इस राशि के लोगों का रुझान कला की ओर अधिक हो सकता है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए ये समय ठीक रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि 
शुक्र का गोचर सातवें भाव में होने से इन्हें जमीन-जायदाद से फायदा होने के योग बन रहे हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद हो सकता है। 

मीन राशि 
इस राशि वालों की फैमिली लाइफ खुशहाल रहेगी। इनके बिजनेस में अचानक तेजी आ सकती है। बिजनेस डील के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। संतान की सेहत खराब होने मन बैचेन रहेगा। हालांकि ये स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2022: इसके बिना अधूरी मानी जाती है श्रीगणेश की पूजा, जानिए क्या है ये खास चीज?


Ganesh Chaturthi 2022: 5 राजयोग में होगी गणेश स्थापना, 300 साल में नहीं बना ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग

Ganesh Chaturthi 2022: घर में स्थापित करें गणेश प्रतिमा तो ध्यान रखें ये 5 बातें, मिलेंगे शुभ फल