बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 

चंडीगढ़(Chandigarh).  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने भी कमर कस ली है। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 27 उम्मीदवारों के नाम हैं। बताते चलें कि हरियाणा में नई सरकार के लिए इसी महीने 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य में इस वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिज है।

Scroll to load tweet…

बता दें कि राज्य में बड़े पैमाने पर अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। इन मतदाताओं में यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बसपा का काफी आधार भी है। विधानसभा की 90 में से 17 सीटें अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों एक सूची जारी कर चुकी है। सूची में कई नए चेहरों को जगह मिली है। भाजपा राज्य में 90 सीटों पर मुकाबला कर रही है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता मिली थी। पार्टी ने 47 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी। राज्य में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है।