हरियाणा से गणपति विसर्जन के दौरान दुखद खबर सामने आई है। जहां महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले में बप्पा को विदाई देते वक्त 7 लोगों के की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

सोनीपत (हरियाणा). पूरे देश में अनंत चतुर्दशी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने भगवान श्री गणेश की झांकियां निकालते हुए विघ्नकर्ता को विदाई दी। इस वजह से लोगों में काफी उत्साह और जोश नजर आया। लेकिन इसी बीच बप्पा की विसर्जन के दौरान कहीं-कहीं हादसे भी हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 4 और सोनीपत जिले में 3 लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई है। वहीं कई जगह जो लोग डूबे हैं प्रशासन उनको अभी भी सर्च कर रहा है। जिसमें कई का कुछ पता नहीं चल सका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम मनोहर लाल ने कहा-ये घटना हृदयविदारक
हरियाणा के इन हादसों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने कहा-महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है। कई लोगों को डूबने से बचा लिया गया है और अस्पताल पहुंचाया गया है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं इस कठिन समय में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। 

महेद्रगढ़ में ऐसे बप्पा के साथ नदी में समा गए लोग
दरअसल, महेंद्रगढ़ में यह हादसा उस वक्त हुआ जब भक्त बप्पा के नारे लगाते हुए गणेश मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आसनवास की बड़ी नहर में मूर्ति विसर्जित करते समय करीब 10 से 15 लोग तेज बहाव में बह गए। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। बाकी के लोगों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। वहीं कई लोगों को लापता बताया जा रहा है।

महेंद्रगढ़ हादसे में मरने वालों के नाम 
1. आकाश
2. निकुंज,
3. टिंकू 
4. नितिन है...
( सभी मृतक महेंद्रगढ़ के ढाणी मोहल्ला के रहने वाले थे।)

सोनीपत में देखते ही देखते पानी में समाने लगे लोग
वहीं हरियाणा में दूसरा हादसा सोनीपत में यमुना नदी के मीमारपुर घाट पर हुआ। जब लोग यहां भी गणपति की प्रतिमा को कंधे पर ले जाकर विसर्जन करने जा रहे थे। सभी जोर-जोर से बप्पा के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान कई लोग पानी में डूबने लगे। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने कुछ को तो निकाला, लेकिन तीन को नहीं बचा सके। वह नदी की गहराई में समा गए।

मरने वालों का नाम
1. सुनील (45)
2. कार्तिक (13) 
3.भतीजा दीपक (20) 
(बताया जा रहा है कि हादमें मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे जो कि सुंदर सांवरी निवासी थे)

यह भी पढ़ें-खाटू श्याम के भक्त चलती ट्रेन से कूदे: 500 मीटर तक फैल गए शवों के चीथड़े, मौत बनकर आए थे 'किन्नर'

Scroll to load tweet…