शादियों को यादगार बनाने परिजन तरह-तरह के जतन करते हैं। लेकिन यह शादी बिलकुल अलग है। यहां लड़का और लड़की वालों ने यह शादी किसान आंदोलन को समर्पित कर दी। इंजीनियर दूल्हा ट्रैक्टर पर बरात लेकर निकला। बराती जय जवान-जय किसान का नारा लगा रहे थे। अब दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ आंदोलन में शामिल होने जाएगा।

करनाल, हरियाणा. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के दौरान अजब-गजब मामले भी सामने आ रहे हैं। अंदोलन को समर्थन देने लोग अनाज पहुंचा रहे हैं, दूसरी अन्य चीजें पहुंचा रहे हैं। लेकिन यह मामला बिलकुल अलग है। एक इंजीनियर लड़के ने किसान आंदोलन को समर्थन देने अपनी बरात ट्रैक्टर पर निकाली। लड़का और लड़की दोनों के परिजन इसे लेकर राजी थे। बराती जय जवान-जय किसान का नारा लगा रहे थे। अब दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ आंदोलन में शामिल होने जाएगा। दूल्हे ने ऐलान किया है कि वो शादी के शगुन में मिली राशि भी आंदोलन को दान कर देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए पूरा मामला...
कैथल के गांव पाई के रहने वाले सतबीर ढुल लंबे समय से करनाल के सेक्टर-6 में रह रहे हैं। उनका बेटा सुमित इंजीनियर है। वो जयपुर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। गुरुवार को उसने लिपिका अहलावत से शादी की। दोनों परिवार किसान हैं। इसे देखते हुए सुमित ने ट्रैक्टर पर बरात निकालने की इच्छा जाहिर की थी। सतबीर और सुमित की मां सुशीला को भी यह अच्छा लगा। उन्होंने दुल्हन पक्ष से इस बारे में पूछा। वे भी इसके लिए राजी हो गए। इसके बाद गुरुवार को 4 ट्रैक्टरों पर सुमित की बरात निकली। ट्रैक्टर खुद सुमित चला रहे थे। ट्रैक्टर पर भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगे हुए थे।

दुल्हन के परिजन सेना से जुड़े हैं
दुल्हन लिपिका पानीपत के बबैल गांव से हैं। उनके दादा तारीफ सिंह सेना में मेजर रहे हैं। पिता भी आर्मी में थे। इस समय उनका भाई मेजर है। बाकी परिवार किसान है। इस तरह यह शादी जय जवान-जय किसान के नारे के साथ सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें

पति ने 'पुलवामा आतंकी हमले' में शहादत दी, वीरांगना झेल रही अब यह तकलीफ, बोली- 'मैं पीछे नहीं हटूंगी

हवाई जहाज से मजदूरों को घर भेजने वाले सूद ने जब साइकिलवाले लड़के को मुंबई आने से रोका

एक्ट्रेस ने खोला बंद कमरे में हुई लवमैरिज का राज़-'अब मैं उसकी दी साड़ी पहनकर मरना चाहती हूं'